google search remove personal data privacy tools update

Search में दिख रही निजी जानकारी? Google अब करेगा तुरंत मदद

8 mins read
71 views
February 11, 2026

Google privacy : इंटरनेट पर आपकी एक छोटी-सी जानकारी भी कब पूरी दुनिया के सामने आ जाए, इसका अंदाज़ा लगाना मुश्किल है। कई बार निजी जानकारी व निजी तस्वीरें तक सर्च रिजल्ट्स में दिखाई देने लगती हैं। इसी बढ़ती चिंता के बीच Google ने एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने ऐसे नए privacy  टूल्स पेश किए हैं। जिनकी मदद से अब यूज़र अपनी संवेदनशील जानकारी और आपत्तिजनक तस्वीरों को Search से हटाने का अनुरोध पहले से कहीं ज्यादा आसानी से कर सकेंगे। तो आइए जानते हें इसके बारे में और अधिक विस्तार से।

इंटरनेट पर बढ़ते डेटा लीक और प्राइवेसी चिंताओं के बीच Google ने नया फीचर पेश किया है, जो यूज़र्स को उनकी पहचान से जुड़ी जानकारी को सर्च रिजल्ट्स से हटाने में मदद करता है।

रिमूवल टूल्स बना ज्यादा सरल

Google ने अपने Search प्लेटफॉर्म में जिन फीचर को अपडेट किया है उनसे संवेदनशील जानकारी हटाने की प्रक्रिया पहले से ज्यादा आसान हो गई है। कंपनी चाहती है कि यूज़र कम समय और कम जटिल प्रक्रिया में ऐसे कंटेंट को हटाने का अनुरोध कर सकें, जो उनकी गोपनीयता के लिए खतरा बन सकता है।

इन फीचर की बढ़ी उपयोगिता

इन अपडेट के बाद से Results about you सेक्शन और अधिक प्रभावी हो गया है। इस फीचर की मदद से यूज़र यह पता लगा सकते हैं कि कहीं उनके सरकारी पहचान पत्र से जुड़ी जानकारी जैसे पासपोर्ट नंबर, ड्राइविंग लाइसेंस नंबर या अन्य संवेदनशील विवरण सर्च परिणामों में तो नहीं दिखाई दे रहे हैं।

READ MORE- Facebook यूजर्स के लिए खुशखबरी, AI से एनिमेट होगी प्रोफाइल फोटो और पोस्ट्स

कैसे काम करता है यह सिस्टम

इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए यूज़र को अपने Google अकाउंट में लॉग इन करना होता है। संबंधित सेक्शन में अपनी जानकारी दर्ज करनी होती है। इसके बाद Google अपने आप सर्च रिजल्ट्स को स्कैन करता है और यदि कोई मेल खाती जानकारी मिलती है, तो यूज़र को अलर्ट भेजा जाता है।

READ MORE-  AI और कैमरा सेंसर से लैस हो सकता है Apple का AirPods Pro

संवेदनशील जानकारी हटाने की प्रक्रिया

अगर किसी लिंक या पेज में personal data दिखाई देती है, तो यूज़र उसी टूल के माध्यम से उसे हटाने का अनुरोध भेज सकते हैं। इसे मैन्युअली भी रिक्वेस्ट सबमिट कर सकते हैं, जिसकी समीक्षा Google की टीम करती है। वहीं Google ने बिना अनुमति के साझा की गई आपत्तिजनक या अश्लील तस्वीरों को हटाने की प्रक्रिया को भी आसान बनाया है। अब यूज़र एक साथ कई तस्वीरों को हटाने का अनुरोध भेज सकते हैं।

भविष्य में मिलते-जुलते कंटेंट पर भी रोक

यदि कोई आपत्तिजनक तस्वीर हटाई जाती है, तो उसी तरह की मिलती-जुलती तस्वीरों को भविष्य में Search परिणामों में आने से रोकने के लिए फ़िल्टर लगाया जा सकता है। यूज़र अब अपने सभी रिमूवल अनुरोधों की स्थिति एक ही जगह देख सकते हैं। इसके अलावा, ईमेल के माध्यम से स्टेटस अपडेट भी मिलता रहेगा, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहती है।

Search से हटाना, इंटरनेट से हटाना नहीं

Google ने स्पष्ट किया है कि Search रिजल्ट्स से जानकारी हटाने का अर्थ यह नहीं है कि वह कंटेंट इंटरनेट से पूरी तरह मिट जाएगा। हालांकि जानकारी तक पहुंच काफी हद तक सीमित हो जाती है, जो निजता की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जाता है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Robinhood का बड़ा ब्लॉकचेन लॉन्च
Previous Story

Robinhood का बड़ा ब्लॉकचेन लॉन्च, कमाई रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल

Facebook के नए AI फीचर्स से प्रोफाइल फोटो होंगे ज्यादा मजेदार
Next Story

Facebook के नए AI फीचर्स से प्रोफाइल फोटो होंगे ज्यादा मजेदार

Latest from Latest news

Don't Miss