दीपिंदर गोयल का नया हेल्थ टेक सपना, ‘Temple’ के लिए शुरू हुई भर्ती

दीपिंदर गोयल का नया हेल्थ टेक सपना, ‘Temple’ के लिए शुरू हुई भर्ती

6 mins read
180 views
February 27, 2026

Deepinder Goyal Temple: Zomato के संस्थापक दीपिंदर गोयल अब एक नए और अलग तरह के हेल्थ टेक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट का नाम Temple है। हाल ही में उन्होंने X पर पोस्ट लिखकर इंजीनियरों, रिसर्चर्स और प्रोडक्ट मैनेजर्स को इस प्रोजेक्ट से जुड़ने का न्योता दिया। उन्होंने Temple को ‘elite performance athletes के लिए बनाया जा रहा ultimate wearable बताया। इस भर्ती से साफ है कि डिवाइस अब प्रोटोटाइप से आगे बढ़कर गहरे विकास चरण में जा रहा है।

Zomato के संस्थापक दीपिंदर गोयल ने अपने नए हेल्थ टेक प्रोजेक्ट Temple के लिए भर्ती शुरू की है। यह wearable डिवाइस दिमाग के रक्त प्रवाह को रियल टाइम में मापने पर काम कर रहा है।

क्या है Temple डिवाइस और कैसे करता है काम?

Temple एक प्रयोगात्मक wearable डिवाइस है, जिसे कनपटी पर पहना जाता है। यह रियल टाइम में दिमाग में होने वाले रक्त प्रवाह को मापता है। यह डिवाइस गोयल की ‘Gravity Ageing Hypothesis’ से जुड़ा है और उनके रिसर्च इनिशिएटिव के तहत विकसित किया जा रहा है। फिलहाल, यह कोई बाजार में बिकने वाला प्रोडक्ट नहीं है। यह अभी प्रोटोटाइप स्टेज में है। इसका मकसद दिमाग में रक्त प्रवाह और ऑक्सीजन स्तर को समझना है, ताकि न्यूरोलॉजिकल हेल्थ और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया पर बेहतर रिसर्च की जा सके। डिवाइस को हल्का और मेटल डिजाइन में बताया गया है, जो सिर के किनारे आसानी से फिट हो सके।

READ MORE: Google Vs Microsoft: टेक इंडस्ट्री की नई जंग, किसे मिलेगी बादशाहत?

भर्ती को लेकर क्या बोले दीपिंदर गोयल?

अपनी पोस्ट में गोयल ने लिखा कि हम ऐसा wearable बना रहे हैं, जो दुनिया में कोई और नहीं मापता, और वह भी ऐसी सटीकता के साथ जो अभी तक मौजूद नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसे लोग चाहिए जो अपने काम और इस कैटेगरी को लेकर जुनूनी हों। ऐसे इंजीनियर जो खुद एथलीट हों, जो अपने बनाए प्रोडक्ट को खुद पहनें और तब तक असंतुष्ट रहें जब तक वह परफेक्ट न हो जाए।

भर्ती की सूची काफी तकनीकी है। इसमें Analog Systems Engineers, Embedded Systems Engineers, Sensor Algorithms Engineers, Deep Learning Engineers, Computational Neuroscientists, BCI Engineers, Neural Decoding Researchers और Computer Vision Engineers जैसे पद शामिल हैं। साथ ही ऐसे प्रोडक्ट मैनेजर भी चाहिए जो Figma पर स्वतंत्र रूप से काम कर सकें।

READ MORE: इस देश में बंद हुआ WhatsApp, Max सुपर ऐप से बढ़ी चिंता

फिटनेस शर्त पर चर्चा

गोयल की पोस्ट का एक हिस्सा खास चर्चा में है। उन्होंने लिखा कि केवल वही लोग आवेदन करें जो फिटनेस को गंभीरता से लेते हों। पुरुषों के लिए 16% से कम और महिलाओं के लिए 26% से कम बॉडी फैट की शर्त रखी गई है। जो अभी इस स्तर पर नहीं हैं, वे आवेदन कर सकते हैं, लेकिन लक्ष्य पूरा होने तक प्रोबेशन पर रहेंगे। टेक इंडस्ट्री में इस तरह की शर्त आम नहीं है, लेकिन यह दिखाता है कि Temple का फोकस elite performance athletes पर है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

India AI Summit 2026: Edge AI ने दिखाया भविष्य का रास्ता
Previous Story

India AI Summit 2026: Edge AI ने दिखाया भविष्य का रास्ता

ChatGPT में आ सकता है 18+ ‘Naughty Chats’ मोड!
Next Story

ChatGPT में आ सकता है 18+ ‘Naughty Chats’ मोड!

Latest from Gadgets

Don't Miss