3D और 360° वीडियो का मजा अब Vision Pro पर, लॉन्च हुआ YouTube ऐप

3D और 360° वीडियो का मजा अब Vision Pro पर, लॉन्च हुआ YouTube ऐप

5 mins read
195 views
February 13, 2026

YouTube app for Apple Vision Pro: Mixed Reality की दुनिया में एंटरटेनमेंट अब नए लेवल पर पहुंच गया है। YouTube ने आखिरकार Apple Vision Pro के लिए अपना नेटिव ऐप लॉन्च कर ही दिया है। जिससे वर्चुअल स्पेस में वीडियो देखने का अनुभव पूरी तरह बदलने वाला है। अब ब्राउज़र की बंदिशें खत्म हो चुकी है। यूजर्स सीधे ऐप के जरिए वीडियो देख सकेंगे।

Safari की जरूरत खत्म, Vision Pro यूजर्स अब नेटिव YouTube ऐप में सब्सक्रिप्शन, प्लेलिस्ट और Shorts का आनंद ले पाएंगे। जानिए कैसे।

थर्ड-पार्टी ऐप्स का दौर भी खत्म

बता दें कि जब Vision Pro बाजार में आया था, तब कई लोकप्रिय ऐप्स प्लेटफॉर्म पर मौजूद नहीं थे। उनमें YouTube सबसे प्रमुख था। उस समय यूजर्स Safari के जरिए वीडियो देखते थे। जो एक सीमित माना जा रहा था। ऑफिशियल ऐप की अनुपस्थिति में कुछ डेवलपर्स ने वैकल्पिक ऐप्स पेश किए थे, लेकिन ये ज्यादा समय तक नहीं टिक पाए।

READ MORE- OpenAI से दूरी, Microsoft जल्द लाएगा अपना AI मॉडल!

अब मिलेगा पूरा YouTube इकोसिस्टम

रिपोर्ट्स के अनुसार, गाइडलाइंस के उल्लंघन के कारण इन्हें हटाना पड़ा। जिससे आधिकारिक ऐप की जरूरत और ज्यादा महसूस की जाने लगी। नए ऐप के आने के बाद यूजर्स को वही सुविधाएं मिलेंगी जो सामान्य YouTube ऐप में मिलती हैं। सब्सक्रिप्शन, प्लेलिस्ट, वॉच हिस्ट्री और Shorts सबकुछ मिलेगा।

READ MORE-  भूटान ने फिर बेचे 100 बिटकॉइन, क्या है सरकार की रणनीति?

वीडियो देखने का बदला हुआ अंदाज

इस ऐप की सबसे खास बात इसका इमर्सिव आनंद देता है। यूजर्स 3D, 360-डिग्री और VR180 वीडियो देख सकते हैं।  जिससे ऐसा लगता है जैसे वे कंटेंट के भीतर मौजूद हों। Vision Pro के स्पैटियल वातावरण में वीडियो देखना पारंपरिक स्क्रीन से बिल्कुल अलग एहसास देता है।

हाई क्वालिटी और आरामदायक व्यूइंग

कुछ वेरिएंट्स में 8K क्वालिटी तक वीडियो देखने का विकल्प भी मिलता है। साथ ही, वीडियो सामने स्थिर रहता है, जिससे लंबे समय तक देखने पर भी आंखों को कम थकान होती है और व्यूइंग ज्यादा आरामदायक महसूस होती है।

कुल मिलाकर, Vision Pro के लिए YouTube ऐप का आना मिक्स्ड रियलिटी प्लेटफॉर्म के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है, क्योंकि इससे इस डिवाइस पर एंटरटेनमेंट का दायरा और भी बढ़ गया है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Google Docs में आया स्मार्ट ऑडियो फीचर
Previous Story

पढ़ना नहीं, बस प्ले करें! Google Docs में आया स्मार्ट ऑडियो फीचर

Apple ने मुंबई के Borivali में अपना छठा स्टोर खोला है।
Next Story

कहां खुलने वाला है Apple का 6वां स्टोर?

Latest from Tech News