YouTube और Fox ने क्यों की अस्थायी डील

YouTube और Fox ने क्यों की अस्थायी डील

3 mins read
831 views
August 28, 2025

youtube और Fox ने एक अस्थायी समझौते की घोषणा की है जिसके तहत फॉक्स न्यूज, फॉक्स स्पोर्ट्स और अन्य चैनल यूट्यूब टीवी ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेंगे।

Youtube or Fox Temporary Deal: Google की कंपनी YouTube और Fox ने अस्थायी समझौते पर अपनी सहमति जताई है, जिसके तहत Fox के चैनल YouTube TV सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध रहेंगे। यह डील दोनों पक्षों को एक नया लॉन्ग-टर्म एग्रीमेंट निपटाने का समय देती है। यह विवाद Fox के कंटेंट की कीमत को लेकर शुरू हुआ था जिसमें YouTube ने कहा था कि Fox समान कंटेंट वाले पार्टनर्स की तुलना में ज्यादा भुगतान मांग रहा है।

क्यों हुई यह डील?

इस डील के जरिए Fox न्यूज, Fox स्पोर्ट्स और दूसरे चैनल यूट्यूब टीवी पर उपलब्ध होंगे। यह इसलिए भी अहम है क्योंकि शनिवार से फुटबॉल सीजन शुरू होने वाला है। Texas और नेशनल चैंपियन Ohio State का बड़ा मैच है। खबर है कि Fox इस गेम को ब्रॉडकास्ट करेगा। ऐसे में अगर डील न हुई होती तो सब्सक्राइबर्स इसे मिस कर सकते थे।

READ MORE: Google Vids लॉन्च, Google Drive में अब सीधे करें वीडियो एडिटिंग

Google Pixel 10 Series Launch: जिमी फॉलन के इशारों से बढ़ा सरप्राइज फैक्टर

Fox का Google पर आरोप

YouTube ने कहा कि यदि समझौता न हुआ तो चैनल बंद हो सकते हैं। Fox ने Googleन पर आरोप लगाया कि वह बाजार के हिसाब से असंगत शर्तें थोप रहा है। FCC के चेयरमैन ब्रेंडन कार ने कंपनियों से अपील की है कि वे इस सौदे को जल्द निपटाएं ताकि लोग अपनी पसंद की चीजें देख सकें।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

क्या ChatGPT है खतरनाक? 16 साल के बच्चे की मौत से उठे सवाल
Previous Story

क्या ChatGPT है खतरनाक? 16 साल के बच्चे की मौत से उठे सवाल

ONDC पर छाया Tata Digital, 10 लाख लोन एप्लिकेशन हुए पूरे
Next Story

ONDC पर छाया Tata Digital, 10 लाख लोन एप्लिकेशन हुए पूरे

Latest from Latest news