TikTok Banned

5 अप्रैल के बाद TikTok बैन? ट्रंप के फैसले पर टिकी नजरें!

4 mins read
1.4K views
April 3, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि 5 अप्रैल से पहले TikTok की बिक्री को लेकर चीनी कंपनी Bytedance के साथ समझौता हो सकता है।

TikTok Ban in USA:  अमेरिका में TikTok पर बैन लगने की आशंका बढ़ गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस मामले में कहा है कि चीनी कंपनी ByteDance को 5 अप्रैल से पहले TikTok को किसी अमेरिकी कंपनी को बेचना होगा, नहीं तो इस पर बैन लग सकता है।

क्या TikTok अमेरिका में रहेगा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका में करीब 17 करोड़ लोग TikTok का इस्तेमाल करते हैं। ट्रंप ने कहा कि कई कंपनियां इसे खरीदने में दिलचस्पी दिखा रही हैं, और वे चाहते हैं कि TikTok चलता रहे। हालांकि, अगर तय समय सीमा तक कोई डील नहीं होती, तो बैन की संभावना बनी रहेगी। अब देखना होगा कि TikTok अमेरिका में बना रहेगा या फिर इसे पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया जाएगा।

5 अप्रैल के बाद क्या TikTok होगा बैन?

अगर ByteDance 5 अप्रैल तक अपना अमेरिकी व्यवसाय किसी अमेरिकी कंपनी को नहीं बेचती, तो मौजूदा कानून के तहत अमेरिका में TikTok पर बैन लग सकता है। हालांकि, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि जरूरत पड़ने पर इस समय-सीमा को 90 दिनों तक बढ़ाया जा सकता है।

TikTok पर क्यों लग रहा है बैन?

अमेरिका में TikTok को चीन से जुड़े होने की वजह से सुरक्षा चिंताओं के चलते बैन करने की योजना बनाई गई थी। 19 जनवरी को इसे प्रतिबंधित करने की घोषणा हुई, लेकिन ट्रंप ने अमेरिकी खरीदारों को इसे खरीदने के लिए 75 दिनों का समय दिया था।

क्या TikTok अमेरिका में बना रहेगा?

ट्रंप का कहना है कि उन्हें TikTok पसंद आने लगा है क्योंकि इसे युवा लोगों का काफी समर्थन मिल रहा है। अब देखना होगा कि कोई अमेरिकी कंपनी इसे खरीदती है या फिर इसे पूरी तरह बैन कर दिया जाएगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Mahakumbh 2025
Previous Story

Startup Mahakumbh: भारत मंडपम में होगा स्टार्टअप्स का बड़ा इवेंट

Indian government
Next Story

BSNL-MTNL संपत्तियों पर सरकार का बड़ा फैसला!

Latest from Apps

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

App Store Policy: नई रिपोर्ट ने बड़ी टेक कंपनियों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। टेक ट्रांसपेरेंसी प्रोजेक्ट की रिपोर्ट के मुताबिक,

Don't Miss