Alert: WhatsApp ने 97 लाख अकाउंट किए बैन, कहीं आपका भी तो नहीं?

5 mins read
796 views
WhatsApp account ban
April 2, 2025

WhatsApp ने भारत में कई अकाउंट्स पर बैन लगा दिया है। कंपनी ने फरवरी 2025 के लिए सेफ्टी रिपोर्ट जारी की है, जिसमें 9.7 मिलियन अकाउंट्स पर बैन लगाने की बात कही गई है।

WhatsApp Account Ban In India: WhatsApp ने भारत में बड़ी संख्या में अकाउंट्स को बैन कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी 2025 में कंपनी ने करीब 9.7 मिलियन अकाउंट्स को बंद कर दिया है। WhatsApp ने इस बारे में बताया है कि इन अकाउंट्स को इसलिए बैन किया गया है क्योंकि वे कंपनी की पॉलिसी का उल्लंघन कर रहे थे।

बिना शिकायत भी हुए कई अकाउंट्स बैन

WhatsApp की सेफ्टी रिपोर्ट के मुताबिक, 1.4 मिलियन से ज्यादा अकाउंट ऐसे थे, जिन पर किसी यूजर ने शिकायत भी नहीं की थी, फिर भी उन्हें बैन कर दिया गया। भारत में WhatsApp के 500 मिलियन से ज्यादा यूजर्स हैं और कंपनी ने बताया कि एडवांस AI मॉडरेशन और रिपोर्टिंग टूल्स की मदद से इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।

क्यों लिया गया यह एक्शन?

WhatsApp के प्रवक्ता के मुताबिक, WhatsApp आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सुरक्षा तकनीकों पर लगातार काम कर रहा है, ताकि यूजर्स को सुरक्षित और भरोसेमंद प्लेटफॉर्म मिल सके। WhatsApp ने यह कदम उन गतिविधियों को रोकने के लिए उठाया है जो प्लेटफॉर्म की सुरक्षा और यूजर्स के अनुभव को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

WhatsApp का ऑटोमेटेड सिस्टम

कंपनी ने बताया कि उनके पास एक ऑटोमेटेड डिटेक्शन सिस्टम है, जो संदिग्ध गतिविधियों की पहचान कर तुरंत कार्रवाई करता है। इसके अलावा, IT रूल्स 2021 के तहत, ज्यादातर उन अकाउंट्स पर एक्शन लिया गया है जिनकी शिकायत खुद यूजर्स ने की थी। WhatsApp का कहना है कि वह आगे भी अपनी सुरक्षा नीतियों को मजबूत करते हुए प्लेटफॉर्म को सुरक्षित और भरोसेमंद बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाता रहेगा।

WhatsApp द्वारा प्राप्त अधिकांश शिकायतें स्पैमिंग और थर्ड पार्टी ऐप्स से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा, कुछ मामलों में लोगों ने यह भी दर्ज कराया कि उन्हें बिना उनकी अनुमति के कई तरह के ग्रुप में शामिल किया गया है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Lip Boo Tan
Previous Story

Intel 2025: नए सीईओ लिप-बू टैन के बड़े प्लान

AI Feature
Next Story

Samsung का नया AI फ्रिज ढूंढेगा फोन और कंट्रोल करेगा AC

Latest from Apps

Google-Maps-की-छुट्टी-Mappls

Google Maps की छुट्टी! Mappls में आया ऐसा फीचर जो बदल देगा सफर का तरीका

Mappls public transport feature:  Google Maps को कड़ी टक्कर देने वाला देसी मैप प्लेटफॉर्म Mappls यानी MapMyIndia अब एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है। कंपनी ने अपने नेविगेशन ऐप में मल्टीमॉडल पब्लिक ट्रांसपोर्ट रूट को
Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया

Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया

Blinkit CFO Resignation: क्विक कॉमर्स कंपनी Blinkit के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर विपिन कपूरिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, वह एक बार फिर Flipkart में सीनियर फाइनेंस रोल में लौट रहे हैं। इस खबर ने ई कॉमर्स और क्विक कॉमर्स इंडस्ट्री में चर्चा तेज कर दी है।  क–कॉमर्स सेक्टर में बड़ा बदलाव: Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया, IPO और फंडिंग के दौर में अहम फैसला।  Blinkit में एक साल से थोड़ा ज्यादा का सफर  विपिन कपूरिया 2024 में Blinkit से जुड़े थे। उन्होंने यहां 1 साल से थोड़ा ज्यादा समय काम किया है। वह गुरुग्राम बेस्ड Blinkit में शामिल होने से पहले Flipkart में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर थे। कपूरिया Blinkit के पहले फुल टाइम CFO थे क्योंकि यह पद 2022 से खाली था। उस समय Zomato द्वारा Blinkit के अधिग्रहण के बाद तत्कालीन CFO अमित सचदेवा ने कंपनी छोड़ दी थी।  Flipkart के साथ पुराना रिश्ता  Flipkart में विपिन कपूरिया की यह तीसरी पारी होगी। उन्होंने पहली बार 2015 में Flipkart जॉइन किया था। इसके बाद 2018 में वह हॉस्पिटैलिटी स्टार्टअप Oyo चले गए। 2020 में उन्होंने दोबारा Flipkart में वापसी की और फिर 2024 में Blinkit से जुड़े। अब एक बार फिर वह Flipkart के फाइनेंस लीडरशिप का हिस्सा बनने जा रहे हैं।  Blinkit और Eternal में अहम भूमिका  Blinkit में रहते हुए कपूरिया ने कंपनी के CEO अल्बिंदर ढिंढसा और Eternal के CFO अक्षांत गोयल के साथ मिलकर काम किया है। वह उस दौर में Blinkit से जुड़े थे, जब Eternal ने 8,500 करोड़ की राशि Qualified Institutional Placement के जरिए जुटाई थी। यह फंडिंग Blinkit और पूरे क्विक कॉमर्स सेक्टर के लिए अहम मानी गई है।  READ MORE: Aman Jain बने Meta के नए पॉलिसी हेड  क्विक कॉमर्स सेक्टर में तेजी और फंडिंग  पिछले 12 से 14 महीनों में क्विक कॉमर्स इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।  Swiggy ने 2024 में IPO और हालिया QIP के जरिए 14,500 करोड़ जुटाए।  Zepto अगले साल 11,000 करोड़ का IPO लाने की तैयारी में है।  READ MORE: Flipkart लाया स्मार्टफोन एक्सचेंज ऑफर, 40 मिनट में ऐसे करें अप्लाई  Flipkart Minutes में नेतृत्व बदलाव 
भारत का ‘बंदर अपना दोस्त’ बना YouTube का सुपरस्टार, रचा इतिहास

भारत का ‘बंदर अपना दोस्त’ बना YouTube का सुपरस्टार, रचा इतिहास

Bandar Apna Dost: YouTube पर AI से बना कंटेंट अब सिर्फ एक नया ट्रेंड नहीं रह गया है, बल्कि यह करोड़ों की कमाई और अरबों व्यूज वाला बड़ा बिजनेस बन चुका है। इस बदलाव के केंद्र में अब भारत आ गया है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय AI Shorts चैनल Bandar Apna Dost ने अपने AI-generated वीडियो से अब तक 2.07 अरब व्यूज हासिल कर लिए हैं। इसके साथ ही यह चैनल दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला AI slop चैनल बन गया है।  AI से बने YouTube Shorts कैसे करोड़ों व्यूज और मोटी कमाई कर रहे हैं? इस रिपोर्ट में जानिए कैसे भारत का एक AI चैनल दुनिया में सबसे आगे निकल गया।  कमाई में भी सबसे आगे भारत  व्यूज के साथ–साथ कमाई के मामले में भी Bandar Apna Dost ने सभी को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट का अनुमान है कि यह चैनल सालाना करीब 4.25 मिलियन डॉलर कमाता है। भारतीय रुपये में देखें तो यह रकम लगभग 370 करोड़ से ज्यादा बैठती है। यह आंकड़ा साफ दिखाता है कि AI बेस्ड स्टोरीटेलिंग अब YouTube पर बेहद ताकतवर बन चुकी है।  AI Shorts अब हर जगह दिख रहे हैं  जिस रिपोर्ट में इस चैनल की सफलता सामने आई है, उसमें यह भी बताया गया है कि YouTube Shorts पर AI कंटेंट कितनी तेजी से फैल रहा है। Kapwing की स्टडी के अनुसार, नए यूजर्स को जो Shorts वीडियो सुझाए जाते हैं, उनमें से हर 5 में से एक वीडियो AI generated होता है। Bandar Apna Dost इसी बदलाव का सबसे बड़ा उदाहरण है। इसके AI ड्रिवन वीडियो फॉर्मेट ने बहुत कम समय में जबरदस्त पहचान बना ली है और आज यह चैनल व्यूज और कमाई, दोनों में ग्लोबल लीडर बन चुका है।  READ MORE: YouTube ने लॉन्च किया ‘Shorts Timer’, बढ़ेगी वीडियो देखने समझदारी  AI कंटेंट को लेकर बहस भी तेज 

Don't Miss