MyBharat portal

क्या है MyBharat पोर्टल? PM Modi ने दी जानकारी

4 mins read
2K views
February 7, 2025

भारत सरकार का My Bharat पोर्टल आपको स्वयंसेवक बनकर समाज सेवा करने में मदद कर सकता है। इस पोर्टल पर आप आसानी से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

MyBharat portal : MyBharat पोर्टल के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन में MyBharat पोर्टल के बारे में जानकारी दी है। यह पोर्टल भारत सरकार का डिजिटल प्लेटफॉर्म है। इस पोर्टल की हेल्प से 15 से 29 साल के युवा वॉलंटियर के तौर पर जुड़ सकते हैं। एजुकेशन और स्किल डेवलपमेंट के लिए भी MyBharat पोर्टल से जुड़ सकते हैं। युवाओं को MyBharat पोर्टल पर संपर्क बनाने और अपने विचारों का आदान-प्रदान करने की सुविधा मिलती है।

कैसे करें रजिस्टर

  • आपको My Bharat पोर्टल https://mybharat.gov.in/पर जाना होगा।
  • साइन इन ऑप्शन चुनें।
  • मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद Consent विकल्प चुनें।
  • OTP दर्ज करने के बाद मोबाइल नंबर वेरिफाई करें।
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा। आपको पूरा नाम, जन्मतिथि, लिंग, राज्य और जिला का डिटेल भरना होगा। इसके बाद आपको शहरी और ग्रामीण विकल्प चुनना होगा। इसके बाद लोकल बॉडी और पिन कोड दर्ज करें।
  • अब आपको consent to term of use विकल्प को चुनें और Submit करें। ऐसा करने से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आसानी से पूरी हो जाएगी।

My Bharat पोर्टल पर क्या-क्या मिलेगी सर्विस

My Bharat पोर्टल के जरिए रुचि का क्षेत्र, शिक्षा और भाषा जैसी जानकारी दर्ज की जा सकती है। साथ ही, इस पोर्टल की हेल्प से वॉलंटियर के तौर पर जुड़ने का मौका भी मिलता है।

आप इस पोर्टल के माध्यम से स्वयंसेवक के रूप में जुड़कर समाज के लिए बेहतर काम कर सकते हैं। इसके अलावा, आप इस पोर्टल के माध्यम से अपने आस-पास चल रहे समाज सेवा के कार्यों से जुड़कर भी सेवा कर सकते हैं। इस पोर्टल के माध्यम से आपको शिक्षा शिविरों में शामिल होने का अवसर भी मिलता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss