TikTok

TikTok के खिलाफ सख्त हुआ ये देश, लगाया 1 करोड़ का जुर्माना

5 mins read
1.2K views
December 31, 2024

TikTok Fine: TikTok की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इस ऐप के खिलाफ एक और देश ने सख्त कदम उठाते हुए ऐप पर 10 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया गया है।

Venezuela fine on TikTok : TikTok को भारत समेत दुनिया के कई देशों में पहले ही बैन किया जा चुका है। इस बीच अब Venezuela ने भी इस ऐप के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। Venezuela के SC ने सोमवार को TikTok पर 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया है। TikTok के खिलाफ यह कार्रवाई एक ऑनलाइन चैलेंज को पूरा करने के दौरान तीन किशोरों की मौत के बाद की गई है।

कोर्ट का कहना है कि TikTok पर रसायनों के यूज को बढ़ावा देने वाले वीडियो वायरल हुए हैं। इनकी वजह से तीन किशोरों की मौत हो गई। इस मामले में जज तानिया डेमेलियो ने कहा कि वीडियो शेयरिंग ऐप TikTok ने खतरनाक कंटेंट को रोकने के लिए जरूरी और पर्याप्त उपाय लागू नहीं किए और लापरवाही बरती।

कोर्ट ने क्या कहा

TikTok की पैरेंट कंपनी चीन की ByteDance है। Venezuelan की कोर्ट ने ByteDance को देश में ऑफिस खोलने का आदेश दिया है और जुर्माना भरने के लिए आठ दिन का समय दिया है। अगर ऐसा नहीं किया गया तो उचित कार्रवाई की जाएगी। डेमेलियो ने आगे कहा कि इस पैसे से TikTok विक्टिम फंड बनाया जाएगा, जो यूजर्स को हुए मनोवैज्ञानिक, भावनात्मक और शारीरिक नुकसान की भरपाई करेगा।

कंपनी ने क्या कहा

कंपनी ने कोर्ट को बताया कि वह इस मामले की गंभीरता को समझती है। वहीं, Venezuelan के अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया चैलेंज के बाद रासायनिक पदार्थ लेने से तीन किशोरों की मौत हो गई है और देश भर के स्कूलों में 200 लोग नशे में पाए गए हैं।

यंगस्टर्स के बीच काफी फेमस है TikTok

TikTok एक बहुत ही फोमस वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म है। इसकी लोकप्रियता का एक बड़ा कारण इसके ऑनलाइन चैलेंज हैं, जिसमें यूजर्स को डांस, मस्ती या गेम दिखाने वाले वीडियो बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। कई बार ये वीडियो वायरल भी हो जाते हैं। वहीं, इस ऐप पर खतरनाक चैलेंज वाले वीडियो प्रसारित करने और यूजर्स को खतरे में डालने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, TikTok की ऑफिशियल पॉलिसी आत्म-क्षति और आत्महत्या वाले वीडियो को बढ़ावा देने पर रोक लगाती है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Apple
Previous Story

लीक हुई सबसे सस्ते iPhone की कीमत! जानें फीचर्स

Smartphones
Next Story

ये हैं 2024 के ‘बेकार’ स्मार्टफोन, आप न करें खरीदने की गलती

Latest from Apps

Don't Miss