Spectrum

TRAI ने बैकहॉल स्पेक्ट्रम आवंटन पर की नई पहल, 5G के लिए रास्ता साफ!

7 mins read
1.4K views
May 29, 2025

भारत में 5G और डिजिटल कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने की दिशा में TRA) ने बुधवार को माइक्रोवेव स्पेक्ट्रम के आवंटन पर परामर्श प्रक्रिया शुरू की है।

TRAI Backhaul Spectrum Allocation: TRAI ने हाल ही में माइक्रोवेव स्पेक्ट्रम के आवंटन को लेकर एक महत्वपूर्ण परामर्श प्रक्रिया शुरू की है। इस परामर्श में पारंपरिक माइक्रोवेव बैकहॉल बैंड्स के साथ-साथ E और V बैंड्स को भी शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य देश में तेजी से बढ़ती डिजिटल जरूरतों और 5G सेवाओं के लिए बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करना है। TRAI ने इस मामले में विभिन्न हितधारकों से स्पेक्ट्रम की मांग, नियम-कानून, शुल्क, वैधता अवधि जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सुझाव मांगे हैं।

किन बैंड्स में स्पेक्ट्रम आवंटित होगा?

TRAI ने जिन बैंड्स को आवंटन के लिए चुना है, वे हैं 6 GHz, 7 GHz, 13 GHz, 15 GHz, 18 GHz, 21 GHz, इसके अलावा E-बैंड और V-बैंड। इन बैंड्स का इस्तेमाल खासकर बैकहॉल नेटवर्क के लिए किया जाता है, जो मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सेवाओं को तेज गति से जोड़ता है। खासकर E और V बैंड्स 5G नेटवर्क के लिए बहुत अहम माने जा रहे हैं क्योंकि ये उच्च गति और बेहतर डेटा ट्रांसफर की सुविधा देते हैं।

TRAI ने किन मुद्दों पर सुझाव मांगे हैं?

TRAI ने करीब 50 सवालों के जरिए यह जानना चाहा है कि इन बैंड्स में स्पेक्ट्रम की मांग कितनी है, इसे किन व्यावसायिक सेवाओं के लिए आवंटित किया जाना चाहिए, आवंटन की प्रक्रिया कैसी होनी चाहिए, वैधता अवधि कितनी रखी जाए, नवीनीकरण कैसे हो, रोलआउट और शुल्क संरचना कैसी हो। इसके अलावा, TRAI ने पूछा है कि यदि इन बैंड्स का इस्तेमाल अंतिम मील कनेक्टिविटी (Fixed Wireless Access) के लिए किया जाए तो कितनी स्पेक्ट्रम (Spectrum) की जरूरत होगी और इसके लिए कौन से नियम होने चाहिए।

क्या है समय सीमा?

TRAI ने सभी हितधारकों से सुझाव 25 जून 2025 तक मांगे हैं, जबकि प्राप्त सुझावों पर प्रति-टिप्पणी 9 जुलाई 2025 तक हो सकेगी। यह पूरी जानकारी TRAI की वेबसाइट पर उपलब्ध है। यह स्पेक्ट्रम (Spectrum ) दूरसंचार अधिनियम 2023 की पहली अनुसूची में शामिल है। इसके तहत इसका आवंटन प्रशासनिक पद्धति से किया जाना है।

इसके अलावा, कुछ विशेष बैंड्स जैसे 7125-8400 MHz (7 GHz) और 14.8-15.35 GHz (15 GHz) को 2027 में होने वाली ITU की विश्व रेडियोकम्युनिकेशन कॉन्फ्रेंस (WRC-27) में IMT सेवाओं के लिए प्रस्तावित किया जाएगा। TRAI ने यह भी पूछा है कि क्या इन बैंड्स के उपयोग पर अभी फैसला लेना चाहिए या WRC-27 के बाद।

इसका भारत के डिजिटल भविष्य पर क्या असर होगा?

TRAI का यह कदम भारत के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में अहम साबित होगा। तेजी से बढ़ती मोबाइल डेटा और इंटरनेट सेवाओं की मांग को पूरा करने के लिए बेहतर बैकहॉल नेटवर्क जरूरी है। E और V बैंड्स जैसी नई तकनीकें 5G नेटवर्क को तेज और भरोसेमंद बनाएंगी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Cryptocurrency
Previous Story

फोन से कमाओ Bitcoin! ये 4 ऐप्स देंगे FREE में पैसे कमाने का मौका

Google
Next Story

यह फेमस ऐप जल्दी खत्म करता है आपकी फोन की बैटरी

Latest from Tech News

Using-An-iPhone

क्या आपका iPhone खतरे में है? अभी करें iOS 26.5.2 अपडेट तुरंत

Apple Security Update: क्या आपका iPhone भी iOS 26 पर चल रहा है? अगर हां, तो अभी नया iOS 26.5.2 Update इंस्टॉल करना आपके लिए जरूरी हो सकता है। Apple ने ताज़ा सुरक्षा खतरों को देखते हुए यह अपडेट तय समय से पहले जारी किया है। खास बात यह है कि इसमें कोई नया फीचर नहीं, बल्कि सिर्फ सुरक्षा से जुड़े अहम सुधार दिए गए हैं।  अगर आपका iPhone iOS 26 पर चल रहा है, तो नया iOS 26.5.2 अपडेट जरूर करें, जानिए इसमें कौन-कौन से जरूरी सिक्योरिटी सुधार शामिल हैं।  iOS 26.5.2 Update क्यों है इतना जरूरी?  Apple का नया iOS 26.5.2 Update पूरी तरह सिक्योरिटी पर केंद्रित है। कंपनी ने बताया कि जिन सुधारों को पहले iOS 26.6 के साथ लाने की तैयारी थी, उन्हें अब पहले ही जारी कर दिया गया है। इसकी वजह AI की मदद से बढ़ते साइबर हमलों का खतरा बताया गया है। इस अपडेट में एक दर्जन से ज्यादा सुरक्षा खामियों को ठीक किया गया है। इनमें सबसे ज्यादा सुधार WebKit से जुड़े हैं, जो Safari और दूसरे ब्राउजर फीचर्स को चलाने का काम करता है। इसके अलावा सिस्टम के Kernel से जुड़ी 3 गंभीर कमियां भी दूर की गई हैं।  किन iPhone में मिलेगा नया अपडेट?  यह अपडेट उन सभी iPhone मॉडल के लिए उपलब्ध है जो iOS 26 को सपोर्ट करते हैं। यानी iPhone 11 और उसके बाद लॉन्च हुए सभी मॉडल इस अपडेट को इंस्टॉल कर सकते हैं। ज्यादातर यूजर्स iOS 26.5 से सीधे iOS 26.5.2 पर जाएंगे। वहीं iPhone

Don't Miss