Fake call

ऐसे कॉल आने पर न करें बात, वर्ना हो जाएंगे बर्बाद

4 mins read
2.3K views
April 10, 2025

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण ने देशभर के मोबाइल यूजर्स के लिए एक अहम अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट के तहत अगर आपके पास भी KYC अपडेट या सिम बंद करने के लिए कॉल आती है।

TRAI Alert : अगर आपको भी किसी अनजान नंबर से कॉल आ रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि आपकी सिम बंद हो जाएगी अगर आपने KYC अपडेट नहीं की, तो सतर्क हो जाइए। TRAI ने ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया है और ना ही वो इस तरह की कॉल करता है। हाल के दिनों में कई लोगों को ऐसे फर्जी कॉल्स आ रहे हैं। कॉल करने वाले खुद को TRAI अधिकारी बताते हैं और कहते हैं कि अगर आपने KYC अपडेट नहीं की तो आपकी सिम जल्द बंद हो जाएगी। इस तरह की बातों से डराकर वो आपसे पर्सनल जानकारी या OTP मांग सकते हैं, जो सीधा धोखाधड़ी का मामला है।

TRAI ने क्या कहा?

  • TRAI ने साफ किया है कि वह कभी भी किसी यूज़र को कॉल नहीं करता।
  • TRAI के पास किसी नंबर को बंद करने का अधिकार नहीं है।
  • अगर कोई कॉल करके KYC या सिम बंद होने की बात करे, तो उस पर भरोसा न करें।

फर्जी कॉल आने पर करें ये काम

TRAI ने यह भी स्पष्ट किया है कि उसने किसी भी बाहरी एजेंसी को KYC या सिम से संबंधित कॉल करने की इजाजत नहीं दी है। TRAI ने यूजर्स को सलाह दी है कि वह किसी भी कॉल पर भरोसा न करें और उस नंबर की तुरंत शिकायत करें।

  • कंप्लेन करने के लिए आपको नेशनल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करना होगा।
  • इसके अलावा संचार साथी पोर्टल या ऐप का इस्तेमाल करें।
  • ऐप पर जाकर Chakshu ऑप्शन चुनें और उस कॉल की पूरी जानकारी भरें।

सरकार सिम कार्ड बदलने की तैयारी कर रही है

खबर है कि भारत सरकार पुराने सिम कार्ड को चेंज करने की प्लानिंग कर रही है। माना जा रहा है कि सरकार पुराने सिम कार्ड को नई टेक्नोलॉजी से बदलने की प्लानिंग कर रही है। यह कदम देश की साइबर सुरक्षा एजेंसी की जांच के बाद उठाया जा रहा है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Ashwini Vaishnav launch time
Previous Story

भारत में बनेगी अपनी चिप! अश्विनी वैष्णव ने दिए ऐसे संकेत

Dell laptop pro
Next Story

Dell के नए AI लैपटॉप भारत में लॉन्च, जानें क्या-क्या मिलेगा

Latest from Tech News

Using-An-iPhone

क्या आपका iPhone खतरे में है? अभी करें iOS 26.5.2 अपडेट तुरंत

Apple Security Update: क्या आपका iPhone भी iOS 26 पर चल रहा है? अगर हां, तो अभी नया iOS 26.5.2 Update इंस्टॉल करना आपके लिए जरूरी हो सकता है। Apple ने ताज़ा सुरक्षा खतरों को देखते हुए यह अपडेट तय समय से पहले जारी किया है। खास बात यह है कि इसमें कोई नया फीचर नहीं, बल्कि सिर्फ सुरक्षा से जुड़े अहम सुधार दिए गए हैं।  अगर आपका iPhone iOS 26 पर चल रहा है, तो नया iOS 26.5.2 अपडेट जरूर करें, जानिए इसमें कौन-कौन से जरूरी सिक्योरिटी सुधार शामिल हैं।  iOS 26.5.2 Update क्यों है इतना जरूरी?  Apple का नया iOS 26.5.2 Update पूरी तरह सिक्योरिटी पर केंद्रित है। कंपनी ने बताया कि जिन सुधारों को पहले iOS 26.6 के साथ लाने की तैयारी थी, उन्हें अब पहले ही जारी कर दिया गया है। इसकी वजह AI की मदद से बढ़ते साइबर हमलों का खतरा बताया गया है। इस अपडेट में एक दर्जन से ज्यादा सुरक्षा खामियों को ठीक किया गया है। इनमें सबसे ज्यादा सुधार WebKit से जुड़े हैं, जो Safari और दूसरे ब्राउजर फीचर्स को चलाने का काम करता है। इसके अलावा सिस्टम के Kernel से जुड़ी 3 गंभीर कमियां भी दूर की गई हैं।  किन iPhone में मिलेगा नया अपडेट?  यह अपडेट उन सभी iPhone मॉडल के लिए उपलब्ध है जो iOS 26 को सपोर्ट करते हैं। यानी iPhone 11 और उसके बाद लॉन्च हुए सभी मॉडल इस अपडेट को इंस्टॉल कर सकते हैं। ज्यादातर यूजर्स iOS 26.5 से सीधे iOS 26.5.2 पर जाएंगे। वहीं iPhone

Don't Miss