TikTok

TikTok Restores In America: डोनाल्ड ट्रंप ने दोबारा क्यों शुरू किया TikTok

5 mins read
1.5K views
January 20, 2025

अमेरिका में TikTok की सेवा दोबारा शुरू हो गई है। डोनाल्ड ट्रंप के प्रयासों से कंपनी पर बैन का खतरा फिलहाल टल गया है।

TikTok Restores In America : TikTok ने अमेरिका में रविवार को अपनी सेवाएं फिर से शुरू की हैं। कंपनी के बयान के मुताबिक, TikTok की सेवाएं धीरे-धीरे यूजर्स के लिए रिस्टोर की जा रही हैं। बता दें कि 19 जनवरी को TikTok को किसी अमेरिकी कंपनी को बेचने की डेडलाइन खत्म होने के बाद ऐप पर बैन लगा दिया गया था। यूजर्स इसे डाउनलोड नहीं कर पा रहे थे। हालांकि, नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ऐप पर बैन हटाने की घोषणा के बाद से इसने फिर से काम करना शुरू कर दिया है।

शनिवार को ही बंद कर दिया गया था ऐप

TikTok को शनिवार शाम से ही अमेरिका में बंद कर दिया गया था। कानून लागू होने से पहले ही ऐप को बंद कर दिया गया था। यूजर्स को ऐप पर एक मैसेज दिखाई दे रहा था, जिसमें ऐप पर बैन होने की जानकारी दी गई थी। हालांकि, मैसेज में कहा गया था कि हमारे साथ जुड़े रहें। ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे थे कि जल्द ही ऐप को फिर से शुरू किया जा सकता है।

प्ले स्टोर से हटा दिया गया था ऐप

TikTok को Apple और Google Play Store से भी हटा दिया गया था। बता दें कि हाल ही में, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने TikTok की पैरेंट कंपनी ByteDance को अमेरिका में ऐप का संचालन बंद करने का आदेश भी दिया था। हालांकि, इसके साथ यह भी कहा गया था कि अगर कोई अमेरिकी कंपनी ByteDance के शेयर खरीदती है और TikTok का संचालन करती है, तो ऐप अमेरिका में काम करना जारी रख सकता है। कानून के मुताबिक, TikTok को 19 जनवरी से अमेरिका में बैन कर दिया गया था। हालांकि, ByteDance के शेयरों को किसी अमेरिकी कंपनी को बेचने की कोशिश चल रही है।

90 दिन का मिला समय

राष्ट्रपति पद की शपथ लेने से पहले एक रैली में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वो TikTok को अमेरिका में बैन नहीं रहने देंगे। उन्होंने कहा था कि हमें TikTok को बचाने की जरूरत है। हम अपना कारोबार चीन में नहीं जाने दे सकते है। TikTok को अपना 50 फीसदी कारोबार अमेरिका को बेचना होगा, इसी शर्त पर TikTok को अमेरिका में काम करने दिया जाएगा। इसके लिए कंपनी के पास 90 दिन का समय है। पहले ये डेडलाइन 19 जनवरी तक की थी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

वीडियो एडिटिंग के लिए Instagram लेकर आ रहा नया App

Artificial intelligence
Next Story

AI की मदद से हो रहा Fraud, ऐसे रहें सावधान

Latest from Apps

Don't Miss