software updates

इन Smartphone को सालों तक मिलती हैं Software Updates!

5 mins read
1.8K views
March 25, 2025

Google, Samsung और Apple जैसी कंपनियां अपने फोन में सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट को रोल आउट करने में सबसे आगे हैं।

Software Updates Smartphone: अगर किसी फोन की बिल्ड क्वालिटी मजबूत हो और उसे समय-समय पर सॉफ्टवेयर अपडेट मिलते रहें, तो वो काफी लंबे समय तक बेहतर परफॉर्मेंस देता है। सॉफ्टवेयर अपडेट्स से फोन सुरक्षित रहता है और यूजर्स लेटेस्ट ऐप्स और फीचर्स का फायदा उठा सकते हैं। हाल के सालों में लोग अपने फोन को पहले से ज्यादा समय तक यूज कर रहे हैं, क्योंकि कंपनियां अब ज्यादा समय तक अपडेट्स मुहैया करा रही हैं।

Google है सबसे आगे

Google ने सॉफ्टवेयर अपडेट के मामले में बड़ी पहल की है। Pixel 8 सीरीज के साथ कंपनी ने ऐलान किया कि वो अपने स्मार्टफोन्स को 7 साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट्स देगी। यानी कि अगर आपका फोन Android 15 पर लॉन्च हुआ है, तो इसे Android 22 तक अपडेट मिलता रहेगा। इससे यूजर्स को लंबे समय तक फोन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वे नए फीचर्स का आनंद ले सकेंगे।

Samsung भी पीछे नहीं

Samsung भी सॉफ्टवेयर अपडेट्स के मामले में Google से ज्यादा पीछे नहीं है। कंपनी अपनी Galaxy S series और Galaxy Z series के डिवाइसेस को 7 साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट्स देती है। इसकी शुरुआत series S24 सीरीज के साथ हुई थी। हाल ही में Samsung ने कंफर्म किया है कि S24 सीरीज को Android 15 पर बेस्ड One UI 7 का अपडेट मिलेगा। हालांकि, यह सुविधा सभी Samsung डिवाइसेस के लिए नहीं है। कंपनी की प्रीमियम सीरीज को ही इतने लंबे समय तक अपडेट्स मिलते हैं।

Apple देती है 5 साल तक अपडेट

सॉफ्टवेयर अपडेट्स के मामले में Apple का तरीका थोड़ा अलग है। कंपनी जब भी कोई नया iOS वर्जन लॉन्च करती है, तो वह नए और पुराने दोनों iPhones के लिए उपलब्ध होता है। Apple 5 साल तक बड़ी सॉफ्टवेयर अपडेट्स जारी करती है, जिससे यूजर्स को नए फीचर्स का एक्सपीरियंस मिलता है। इसके बाद भी कंपनी सिक्योरिटी अपडेट्स देना जारी रखती है, ताकि यूजर्स का डिवाइस सुरक्षित रहे। हालांकि, कुछ पुराने iPhones मॉडल्स लेटेस्ट अपडेट के सभी फीचर्स को सपोर्ट नहीं कर पाते।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Instagram Reels
Previous Story

Instagram पर AI से लिखे जाएंगे कमेंट्स, Meta कर रहा टेस्टिंग

OYO News
Next Story

क्या है Masked Aadhaar Card ? OYO या होटल में ऐसे करें बुकिंग

Latest from Phones

iPhone क्यों है खास? जानिए इसके 5 सुरक्षा फीचर्स

iPhone क्यों है खास? जानिए इसके 5 सुरक्षा फीचर्स

iPhone Security: क्या आप आज नया iPhone खरीदने का सोच रहे हैं? अगर आपका ध्यान सिर्फ कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर पर है, तो एक जरूरी बात शायद छूट रही है। iPhone Security Features ही वह वजह हैं, जिनकी वजह से Apple के स्मार्टफोन दुनिया के सबसे सुरक्षित डिवाइस माने जाते हैं। बैंकिंग ऐप, निजी फोटो, पासवर्ड और जरूरी दस्तावेज अब फोन में ही रहते हैं। ऐसे में मजबूत सुरक्षा पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गई है।  iPhone Security Features: Face ID से लेकर Stolen Device Protection तक Apple ने iPhone में ऐसे फीचर्स दिए हैं जो सिर्फ फोन अनलॉक करने तक सीमित नहीं हैं। Face ID आपके चेहरे का 3D मैप तैयार करता है, जिससे किसी फोटो या वीडियो से इसे धोखा देना आसान नहीं होता। यही फीचर बैंकिंग ऐप, App Store पेमेंट और पासवर्ड ऑटो-फिल में भी काम आता है। वहीं Stolen Device Protection चोरी की स्थिति में बड़ा सुरक्षा कवच बनता है। अगर किसी के हाथ आपका अनलॉक iPhone भी लग जाए, तब भी Apple ID बदलने या Find My बंद करने जैसे संवेदनशील काम बिना Face ID के नहीं किए जा सकते। कुछ मामलों में सिस्टम अतिरिक्त समय भी देता है, ताकि यूजर अपना फोन सुरक्षित कर सके।  Find My और Privacy Controls बढ़ाते हैं सुरक्षा
आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

15 हजार रुपये से कम कीमत में Lava Virat V1 5G लॉन्च, जानिए फोन के फीचर्स, कैमरा और  बैटरी की जानकारी।  Lava Virat V1 5G: क्या 15 हजार रुपये से कम में नया 5G फोन तलाश रहे हैं? Lava आज भारतीय बाजार में अपना नया Lava Virat V1 5G लॉन्च करने जा रही है। फोन का लॉन्च दोपहर 12 बजे होगा। लॉन्च के बाद इसकी बिक्री Flipkart के जरिए शुरू होने की उम्मीद है। माइक्रोसाइट पर फोन के कई फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं।  Lava Virat V1 5G में मिलेंगे ये फीचर्स  Lava Virat V1 5G को दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। फोन में Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है। मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 4GB RAM के साथ 4GB वर्चुअल RAM मिलेगी। स्टोरेज के लिए 64GB इंटरनल मेमोरी दी गई है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिली है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.75 इंच HD+ स्क्रीन है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, जिससे स्क्रॉलिंग और स्क्रीन पर कंटेंट देखना बेहतर अनुभव दे सकता है।  READ MORE: Samsung Galaxy Z

Don't Miss