Google

2025 में बढ़ेगी Google टेंशन? पिचाई ने दिए ऐसे संकेत

4 mins read
1.9K views
December 30, 2024

Google के CEO सुंदर पिचाई ने मीटिंग में अपने कर्मचारियों को कहा कि 2025 में Google पर नए अपडेट और इनोवेशन देखने को मिलेंगे या नहीं?

Google 2025 Plan: Google के CEO सुंदर पिचाई ने अपनी कंपनी के कर्मचारियों से 2025 की जरूरी बातों लेकर चर्चा की है। उन्होंने कहा कि नया साल कई मायनों में अहम होने वाला है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते कंपटीशन और दूसरी चुनौतियों से निपटने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी होगी। उन्होंने अपने कर्मचारियों से इन चुनौतियों का सामना करने और नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए पूरी तरह तैयार रहने को कहा है।

क्या है सुंदर पिचाई का 2025 मिशन

इस बैठक में सुंदर पिचाई ने कहा कि 2025 कई बदलावों और इनोवेशन से भरा साल होगा। Google को ऐसी तकनीक पर काम करना होगा जो न केवल बेस्ट हो बल्कि यूजर्स की हर समस्याओं का भी अच्छे से समाधान करे। इस बैठक में सुंदर पिचाई ने प्राथमिकताओं और भविष्य की योजनाओं पर फोकस किया।

क्या है कंपनी का टारगेट

Google लंबे समय से अपने Gemini AI मॉडल और इससे जुड़े एप्लीकेशन को बेहतर बनाने पर काम कर रहा है। कंपनी का कहना है कि 50 करोड़ यूजर Google प्रोडक्ट के साथ Gemini AI का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने अपनी टीम से इस दिशा में तेजी से काम करने को कहा है। पिचाई ने कहा कि 2025 में Google का सबसे बड़ा लक्ष्य Gemini AI  से नए यूजर को जोड़ना है।

Google के बढ़ रहे कॉम्पिटिटरGoogle

Google भले ही दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन हो, लेकिन समय के साथ-साथ इसके कॉम्पिटिटर भी मार्केट में एंट्री कर रहे हैं। अब AI-संचालित विकल्प इंटरनेट स्पेस का हिस्सा बन रहे हैं। OpenAI अपना ChatGPT सर्च इंजन लेकर आया है और Perplexity ने भी 500 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाई है। ऐसे में Google अब दबाव में है। Google के लिए अपने AI इनोवेशन पर काम करना जरूरी हो गया है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

iPhone
Previous Story

आपकी प्राइवेट फोटो लीक कर रहा IPhone, तरुंत ऐसे करें बंद

Google
Next Story

Google, Microsoft और Facebook में छिड़ेगी ‘न्यूक्लियर वॉर’! जानें क्यों

Latest from Latest news

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin price today India: पिछले 24 घंटों में क्रिप्टोकरेंसी बाजार (Cryptocurrency Market) में हल्का दबाव देखने को मिला। बाजार में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका से आए महंगाई से जुड़े आंकड़े रहे। अमेरिका के उत्पादक मूल्य सूचकांक (Producer Price Index) के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा मजबूत रहे, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी PPI 6.0% सालाना (YoY) बढ़ा, जबकि बाजार को करीब 4.9% रहने की उम्मीद थी।  क्रिप्टो मार्केट में पिछले 24 घंटों में हल्की गिरावट देखने को मिली, जानिए क्यों Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे आया, Ethereum का क्या हाल रहा?  इन आंकड़ों के बाद निवेशकों को लगा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक (US Central Bank) Federal Reserve जल्द ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा। इसका असर शेयर बाजार (Stock Market) के साथ-साथ क्रिप्टो बाजार (Crypto News) पर भी पड़ा और निवेशकों ने थोड़ा सतर्क रुख अपनाया। इसी वजह से बीते 24 घंटों में 400 मिलियन डॉलर से ज्यादा की लिक्विडेशन देखने को मिली।  कुल क्रिप्टो मार्केट में आई गिरावट  क्रिप्टो बाजार (Crypto

Don't Miss