Starlink को भारत में मिली आखिरी मंजूरी, यहां जानें कब शुरू होगी सर्विस

Starlink को भारत में मिली आखिरी मंजूरी, यहां जानें कब शुरू होगी सर्विस

7 mins read
1.3K views
July 9, 2025

तीन साल के लंबे इंतजार के बाद अब Starlink को आखिरकार भारत ने भारतीय अंतरिक्ष नियामक से लाइसेंस मिल गया है।

Starlink Seattleite Update: Elon Musk की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink को आखिरकार भारत में कमर्शियल सेवाएं शुरू करने की अंतिम मंजूरी मिल गई है। तीन साल के लंबे इंतजार के बाद अब Starlink को भारतीय अंतरिक्ष नियामक (Department of Space) से लाइसेंस मिल गया है।

सभी जरूरी मंजूरी मिल गई

पिछले महीने ही भारत के दूरसंचार मंत्रालय (DoT) ने Starlink को मंजूरी दी थी। लेकिन इसके बाद भी कंपनी को Department of Space से लाइसेंस लेना जरूरी था। अब जब दोनों विभागों से मंजूरी मिल गई है तो Starlink भारत में अपना सैटेलाइट ब्रॉडबैंड नेटवर्क को शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। ये कहना अब गलत नहीं होगा कि Starlink अब भारत में सरकारी मंजूरी पाने वाला तीसरा सैटेलाइट इंटरनेट प्रोवाइडर बन गया है। Starlink से इससे पहले OneWeb और Reliance Jio Satellite को सरकार की अनुमति मिल चुकी है।

ग्रामीण इलाको में गेमचेंजर बन सकती है Starlink

Starlink के आने से ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में इंटरनेट कनेक्टिविटी में सुधार देखा जा सकता है। Elon Musk की यह सेवा दुनिया के कई हिस्सों में काम कर रही है और अब भारत में भी यह अपनी सेवा दे पाएगी।

अब आगे क्या?

Starlink को भारत की तऱफ से मंजूरी तो मिल गई है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि सेवाएं तुरंत शुरू हो जाएंगी। अपनी सेवाएं देने के लिए Starlink को अब भी कई काम करने बाकी हैं।

  1. सरकार से स्पेक्ट्रम लेना।
  2. देशभर में ग्राउंड-इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना।
  3. सिक्योरिटी टेस्टिंग कराना और भारतीय मानकों पर खरा उतरना।

इस पूरी प्रक्रिया में कंपनी को कुछ महीने लग सकते हैं।

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/tech-news/elon-musk-starlink-internet-service-start-in-india/

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/latest-news/jio-offer-benefit-up-to-600-on-ordering-food-online/

स्पेक्ट्रम को लेकर Musk और Ambani की भिड़ंत

Starlink की भारत में एंट्री इतनी आसान नहीं रही। इसमें सबसे बड़ी रुकावट रही स्पेक्ट्रम अलॉटमेंट को लेकर चल रही बहस। Mukesh Ambani की Jio चाहती थी कि स्पेक्ट्रम की नीलामी हो, जबकि Elon Musk की Starlink का कहना था कि इसे ‘डायरेक्ट असाइंगमेंट’ दिया जाए, जैसे कई देशों में होता है। वहीं, भारत सरकार ने Musk की राय से सहमति जताई, जिससे Starlink का रास्ता साफ हुआ और उसे लाइसेंस मिल सका।

2022 में शुरू हुई थी बुकिंग, फिर करनी पड़ी थी वापसी

2022 में Starlink ने भारत में प्री-ऑर्डर लेना शुरू कर दिया था और लोगों ने इसके लिए पैसे भी दिए थे, लेकिन उस वक्त रेग्युलेटर की मंजूरी न मिलने के कारण कंपनी को सारे पैसे रिफंड करने पड़े थे। अब सभी आधिकारिक मंजूरी मिल चुकी है, तो कंपनी इस बार वास्तव में अपनी सेवाएं शुरू कर सकती है। हालांकि, कब तक यह सेवा उपलब्ध होगी इस पर अभी कोई जानकारी नहीं है।

भारत में डिजिटल कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार

Starlink की एंट्री भारत में इंटरनेट सेवाओं के लिए ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। खासकर उन इलाकों में, जहां फाइबर या मोबाइल नेटवर्क नहीं आता। यह मंजूरी भारत के डिजिटल इंडिया मिशन को भी मजबूती देती है और इंटरनेट को हर कोने तक पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

सुरक्षित डिजिटल पेमेंट के लिए NPCI की 5 जरूरी टिप्स
Previous Story

सुरक्षित डिजिटल पेमेंट के लिए NPCI की 5 जरूरी टिप्स

लग्जरी घर, कमजोर Wi-Fi... जानिए गेटेड कम्युनिटीज पर पड़ने वाले असर
Next Story

लग्जरी घर, कमजोर Wi-Fi… जानिए गेटेड कम्युनिटीज पर पड़ने वाले असर

Latest from Latest news

Don't Miss