keyboard की F और J पर होती हैं ये सीक्रेट लाइनें, जाने इसके फायदे

keyboard की F और J पर होती हैं ये सीक्रेट लाइनें, जाने इसके फायदे

4 mins read
832 views
May 18, 2025

जब आप टाइप करते हैं, तो कीबोर्ड पर ‘F’ और ‘J’ बटन पर जो छोटी सी उभरी हुई लाइन होती है, उसका एक खास मकसद होता है।

keyboard keys Benefits: अगर आप कंप्यूटर या लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं, तो आपने कीबोर्ड पर ‘F’ और ‘J’ बटन पर हल्का उभार या लाइन जरूर देखा होगा। इसे देखने के बाद शायद आपने सोचा होगा कि ये सिर्फ डिजाइन का हिस्सा हैं, लेकिन असल में इसका एक खास मकसद होता है। ये छोटे-छोटे बंप्स टाइपिंग को आसान और सटीक बनाने के लिए दिए जाते हैं। जब कोई टाइपिस्ट बिना कीबोर्ड को देखे टाइप करता है, तो ये बंप्स उन्हें उंगलियों की सही पोजीशन पकड़ने में मदद करते हैं।

‘F’ और ‘J’ पर ही क्यों है ये लाइन

‘F’ और ‘J’ बटन पर ही यह उभार इसलिए दिया जाता है क्योंकि टच टाइपिंग में इंडेक्स फिंगर इन्हीं दो बटन पर रखी जाती है। इन्हीं को आधार मानकर बाकी उंगलियों की जगह तय की जाती है। तो अगली बार जब आप कीबोर्ड पर टाइप करें, तो ध्यान दें कि ये छोटे बंप्स आपकी टाइपिंग को और बेहतर बनाने के लिए ही दिए गए हैं।

क्यों जरूरी हैं ये लाइनें?

ये छोटे बम्प्स हमारी इंडेक्स फिंगर्स को उनकी सही जगह पर रखने में मदद करते हैं। जब ये उंगलियां सही पोजीशन में होती हैं, तो बाकी उंगलियां भी अपने-आप सही जगह पर आ जाती हैं। इसी को कहा जाता है ‘Home Row Position’, जो टाइपिंग की शुरुआत का बेस होता है।

क्या फायदा होता है?

इन बम्प्स की मदद से टाइपिस्ट को बार-बार कीबोर्ड की तरफ देखने की जरूरत नहीं पड़ती। इससे टाइपिंग की स्पीड बढ़ती है और गलतियां भी कम होती हैं।

अगली बार ध्यान दीजिए

जब भी अगली बार आप कीबोर्ड का इस्तेमाल करें, तो इन दो छोटी लाइनों को नजरअंदाज न करें। ये आपकी टाइपिंग को तेज, सटीक और प्रोफेशनल बनाने में मदद करती हैं। ये एक छोटी-सी लेकिन बहुत समझदारी से की गई टेक्नोलॉजी है, जो हर कीबोर्ड में छिपी होती है

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

इस नंबर से कॉल आए तो तुरंत हो जाएं अलर्ट
Previous Story

इस नंबर से कॉल आए तो तुरंत हो जाएं अलर्ट

Jyoti Malhotra Instagram
Next Story

जासूसी केस में फंसी ज्योति मल्होत्रा YouTube से करते हैं लाखों की कमाई

Latest from Latest news

Don't Miss