iPhone या Samsung कौन सा फोन लें? जानिए 4 बड़े कारण

4 mins read
8 views
April 10, 2026

Samsung vs Iphone: नया फोन खरीदते समय ज्यादातर लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि Apple का iPhone लें या Samsung का स्मार्टफोन। दोनों ही कंपनियां शानदार डिवाइस बनाती हैं, लेकिन कुछ मामलों में Samsung आगे नजर आता है। आइए समझते हैं Samsung के आगे होने के ये 4 बड़े कारण।

iPhone और Samsung में कन्फ्यूजन है? जानिए 4 ऐसे कारण जिनसे Samsung स्मार्टफोन फीचर्स और टेक्नोलॉजी में iPhone से आगे नजर आता है।

फोल्डेबल फोन में Samsung की बढ़त

फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में Samsung कई सालों से लीड कर रहा है। कंपनी ने 2019 में अपना पहला फोल्डेबल फोन लॉन्च किया था। वहीं, Apple ने अभी तक इस कैटेगरी में कोई फोन लॉन्च नहीं किया है। हालांकि, खबर है कि iPhone Fold पर काम चल रहा है, लेकिन मार्केट में Samsung का दबदबा है।

READ MORE: Apple ने 50 साल पर दिया अजीब गिफ्ट, इंटरनेट पर हंस रहे लोग

S Pen से काम होता है आसान

Samsung के फ्लैगशिप फोन्स में S Pen का सपोर्ट मिलता है। इसकी मदद से आप आसानी से नोट्स लिख सकते हैं, ड्रॉइंग कर सकते हैं और कई काम तेजी से कर सकते हैं। यह एक तरह से छोटा पावरफुल टूल है। वहीं, iPhone में अभी तक ऐसा कोई फीचर नहीं मिलता।

डिस्प्ले क्वालिटी में बेहतर अनुभव

Samsung अपने स्मार्टफोन्स में AMOLED और Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले देता है। ये डिस्प्ले ज्यादा ब्राइट, कलरफुल और स्मूद होती हैं। हाई रिफ्रेश रेट के कारण स्क्रीन पर हर चीज ज्यादा क्लियर और फ्लूइड दिखती है, जो कई बार iPhone से बेहतर एक्सपीरियंस देती है।

READ MORE: Apple iPhone Fold का फर्स्ट लुक Leak, डिजाइन ने खींचा ध्यान

कैमरा फीचर्स में ज्यादा ऑप्शन

iPhone अपने कैमरा के लिए जाना जाता है, लेकिन Samsung के फ्लैगशिप फोन में ज्यादा फीचर्स मिलते हैं। इनमें क्वाड कैमरा सेटअप, टेलीफोटो लेंस, 100x जूम और अल्ट्रा-वाइड जैसे विकल्प होते हैं, जिससे आप अलग-अलग तरीके की फोटो और वीडियो शूट कर सकते हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

Gold Price 10 April: आज का 24 कैरेट सोने का भाव जानें

Next Story

डिजिटल पेमेंट से सावधान! आपका पैसा बीच में अटक सकता है? जानें नया नियम

Latest from Latest news