Samsung Messages App: Samsung ने अपने पुराने मैसेजिंग ऐप Samsung Messages को बंद करने का फैसला किया है। अब कंपनी यूजर्स को Google Messages पर शिफ्ट होने के लिए कह रही है। नए Galaxy स्मार्टफोन में पहले से ही Google Messages को डिफॉल्ट SMS ऐप बनाया जा रहा है। यह बदलाव मैसेजिंग सिस्टम को ज्यादा स्मार्ट और आधुनिक बनाने के लिए किया गया है।
Samsung Messages ऐप जुलाई में बंद हो जाएगा। अब सभी Galaxy डिवाइस में Google Messages डिफॉल्ट होगा, जानिए इसका यूजर्स पर असर।
जुलाई में पूरी तरह बंद होगा ऐप
Samsung ने अपनी सपोर्ट वेबसाइट पर बताया है कि Samsung Messages को जुलाई तक पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। हालांकि, अभी इसकी सटीक तारीख नहीं बताई गई है। यूजर्स को ऐप के अंदर नोटिफिकेशन मिलते रहेंगे ताकि वे समय रहते बदलाव कर सकें। Android 11 या उससे पुराने वर्जन वाले डिवाइस इस बदलाव से ज्यादा प्रभावित नहीं होंगे। लेकिन नए स्मार्टफोन और टैबलेट में अब यह ऐप पहले से इंस्टॉल नहीं मिल रहा है।
Google Messages कैसे बनेगा डिफॉल्ट
आने वाले सभी Galaxy डिवाइस में Google Messages ही मुख्य मैसेजिंग ऐप होगा। जब यूजर इसे पहली बार खोलेंगे, तो एक पॉप-अप आएगा जिसमें ‘Set default SMS app’ का विकल्प होगा। इसे चुनकर आसानी से स्विच किया जा सकता है। Samsung ने यह भी कहा है कि पुराने मैसेज और कॉन्टैक्ट्स को Smart Switch या Google Drive की मदद से सुरक्षित तरीके से ट्रांसफर या सिंक किया जा सकता है, जिससे डेटा लॉस नहीं होगा।
READ MORE: पूरा करें ये चैलेंज और Free में पाएं Samsung Galaxy Watch Ultra
पुराने डिवाइस यूजर्स पर असर
इस बदलाव का सबसे ज्यादा असर पुराने डिवाइस यूजर्स पर पड़ेगा। पुराने Galaxy Watch मॉडल, खासकर Tizen OS वाले डिवाइस Google Messages को सपोर्ट नहीं करते। ऐसे में Samsung Messages बंद होने के बाद इन डिवाइस पर मैसेज हिस्ट्री पूरी तरह नहीं दिखेगी। हालांकि, यूजर्स सामान्य SMS भेज और पढ़ सकेंगे।
READ MORE: Galaxy Digital के CEO का दावा, Ethereum बनेगा अगला Crypto लीडर!
RCS और सीमित फीचर्स पर असर
2022 से पहले लॉन्च हुए कुछ डिवाइस पर RCS सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं। Samsung Messages को बंद किए जाने के बाद, इसका इस्तेमाल सीमित हो जाएगा। अब मैसेजिंग का मुख्य काम Google Messages के जरिए ही किया जाएगा। कुछ मामलों में यह सिर्फ जरूरी या बेसिक मैसेजिंग तक ही सीमित रहेगा।
