सैम ऑल्टमैन खोज रहे Head of Preparedness, करना होगा ये काम

9 mins read
357 views
December 29, 2025

Openai Job Opening:  OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने AI की बढ़ती ताकत को देखते हुए कंपनी में एक नए और बेहद अहम पद बनाने की घोषणा की है। इस पद का नाम Head of Preparedness रखा गया है। इसका मकसद भविष्य के ताकतवर AI सिस्टम से जुड़े संभावित खतरों को पहले ही समझना और उन्हें नियंत्रित करना है, ताकि तकनीक के फायदे सुरक्षित तरीके से लोगों तक पहुंच सकें।

AI के बढ़ते खतरे को समझने और उन्हें रोकने के लिए सैम ऑल्टमैन ने नया पद बनाया, जानिए Head of Preparedness की भूमिका और इसकी जरूरत क्यों पड़ी।

AI अब नए और चुनौतीपूर्ण दौर में

सैम ऑल्टमैन ने सोशल मीडिया पर बताया कि AI अब ऐसे स्तर पर पहुंच रहा है, जहां सिर्फ उसकी क्षमताएं मापना काफी नहीं है। अब यह समझना भी जरूरी हो गया है कि इन क्षमताओं का गलत इस्तेमाल कैसे हो सकता है और उससे कैसे बचा जाए। उन्होंने कहा कि AI के फायदे बहुत बड़े हैं, लेकिन अगर जोखिमों को नजरअंदाज किया गया तो समस्याएं भी गंभीर हो सकती हैं।

ऑल्टमैन ने यह भी माना कि इस तरह के सवालों के कोई जवाब तय नहीं हैं। कई बार जो उपाय सुनने में सही लगते हैं, वह असल जिंदगी में नई दिक्कतें पैदा कर सकते हैं इसलिए इस भूमिका के लिए गहरी समझ और मजबूत निर्णय क्षमता जरूरी होगी।

ChatGPT जैसे मॉडल क्यों बढ़ा रहे हैं चिंता

ऑल्टमैन के मुताबिक, ChatGPT और उसके बाद आने वाले नए AI मॉडल अब पहले से ज्यादा समझदार, तेज और आत्मनिर्भर हो रहे हैं। कुछ मामलों में AI सिस्टम सुरक्षा से जुड़ी कमजोरियों को खुद खोजने लगे हैं। इसके अलावा, वह इंसानों के फैसलों और व्यवहार को भी ऐसे तरीकों से प्रभावित कर सकते हैं, जिनका अंदाजा पहले नहीं लगाया गया था। हालांकि, ये क्षमताएं कई क्षेत्रों में मददगार साबित हो सकती हैं, लेकिन इनके गलत इस्तेमाल का खतरा भी बढ़ गया है। इसी वजह से OpenAI मानता है कि AI की जांच और निगरानी के पुराने तरीके अब पर्याप्त नहीं हैं।

READ MORE: उम्मीदों पर खरा क्यों नहीं उतरा ChatGPT-5, क्या चूक गया OpenAI?

Head of Preparedness की भूमिका क्या होगी

OpenAI के ब्लॉग के अनुसार, Head of Preparedness का मुख्य काम क्वालिटी AI सिस्टम से जुड़े जोखिमों की पहचान करना, उनका आकलन करना और उन्हें कम करने की रणनीति बनाना होगा। इसमें AI की क्षमताओं का गहराई से मूल्यांकन करना, संभावित खतरों के मॉडल तैयार करना और मजबूत सुरक्षा ढांचे विकसित करना शामिल है। इस भूमिका में काम करने वाले व्यक्ति को रिसर्च, इंजीनियरिंग, पॉलिसी और गवर्नेंस टीमों के साथ मिलकर काम करना होगा। उनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना होगा कि कंपनी के हर लेवल पर AI सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही, यह पद इस बात पर भी असर डालेगा कि नई AI क्षमताओं को कब और किस तरीके से लॉन्च किया जाए।

आसान नहीं होगा यह जिम्मेदार पद

सैम ऑल्टमैन ने साफ किया है कि यह नौकरी आसान नहीं है। इसमें तकनीकी समझ के साथ-साथ जोखिम प्रबंधन का अनुभव और अनिश्चित हालात में सही फैसले लेने की क्षमता भी होनी चाहिए। कई बार ऐसे फैसले लेने पड़ सकते हैं, जिनका कोई साफ या आसान जवाब नहीं होगा।

READ MORE: AI से क्यों डर रहे हैं वैज्ञानिक? ChatGPT पर बड़ा बयान

कौन लोग कर सकते हैं आवेदन

OpenAI का कहना है कि AI सेफ्टी, साइबर सिक्योरिटी और थ्रेट मॉडलिंग का अनुभव रखने वाले लोग इस भूमिका के लिए उपयुक्त होंगे। इस व्यक्ति को तकनीक और नीति के बीच संतुलन बनाना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि भविष्य के AI सिस्टम इंसानी मूल्यों के अनुरूप काम करें। यह कदम साफ संकेत देता है कि OpenAI अब AI को सिर्फ ताकतवर बनाने पर नहीं, बल्कि उसे सुरक्षित और जिम्मेदार बनाने पर भी उतना ही ध्यान दे रहा है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

भारत में Starlink की एंट्री में देरी क्यों? सिंधिया ने बताई असली वजह

Ethereum स्टेकिंग में बड़ा बदलाव, एंट्री क्यू ने एग्जिट क्यू को छोड़ा पीछे
Next Story

Ethereum स्टेकिंग में बड़ा बदलाव, एंट्री क्यू ने एग्जिट क्यू को छोड़ा पीछे

Latest from Tech News

Using-An-iPhone

क्या आपका iPhone खतरे में है? अभी करें iOS 26.5.2 अपडेट तुरंत

Apple Security Update: क्या आपका iPhone भी iOS 26 पर चल रहा है? अगर हां, तो अभी नया iOS 26.5.2 Update इंस्टॉल करना आपके लिए जरूरी हो सकता है। Apple ने ताज़ा सुरक्षा खतरों को देखते हुए यह अपडेट तय समय से पहले जारी किया है। खास बात यह है कि इसमें कोई नया फीचर नहीं, बल्कि सिर्फ सुरक्षा से जुड़े अहम सुधार दिए गए हैं।  अगर आपका iPhone iOS 26 पर चल रहा है, तो नया iOS 26.5.2 अपडेट जरूर करें, जानिए इसमें कौन-कौन से जरूरी सिक्योरिटी सुधार शामिल हैं।  iOS 26.5.2 Update क्यों है इतना जरूरी?  Apple का नया iOS 26.5.2 Update पूरी तरह सिक्योरिटी पर केंद्रित है। कंपनी ने बताया कि जिन सुधारों को पहले iOS 26.6 के साथ लाने की तैयारी थी, उन्हें अब पहले ही जारी कर दिया गया है। इसकी वजह AI की मदद से बढ़ते साइबर हमलों का खतरा बताया गया है। इस अपडेट में एक दर्जन से ज्यादा सुरक्षा खामियों को ठीक किया गया है। इनमें सबसे ज्यादा सुधार WebKit से जुड़े हैं, जो Safari और दूसरे ब्राउजर फीचर्स को चलाने का काम करता है। इसके अलावा सिस्टम के Kernel से जुड़ी 3 गंभीर कमियां भी दूर की गई हैं।  किन iPhone में मिलेगा नया अपडेट?  यह अपडेट उन सभी iPhone मॉडल के लिए उपलब्ध है जो iOS 26 को सपोर्ट करते हैं। यानी iPhone 11 और उसके बाद लॉन्च हुए सभी मॉडल इस अपडेट को इंस्टॉल कर सकते हैं। ज्यादातर यूजर्स iOS 26.5 से सीधे iOS 26.5.2 पर जाएंगे। वहीं iPhone

Don't Miss