Phone Location Tracking: आज के समय में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का जरूरी हिस्सा बन चुका है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि हमारा फोन लगातार हमारी लोकेशन को ट्रैक करता रहता है। कई ऐप्स और सिस्टम सर्विसेज बिना बताए बैकग्राउंड में लोकेशन डेटा इकट्ठा करते हैं। अच्छी बात यह है कि iPhone और Android दोनों में ऐसे कई सेटिंग्स मौजूद हैं, जिन्हें बदलकर आप अपनी प्राइवेसी को बेहतर बना सकते हैं।
आपका स्मार्टफोन कैसे आपकी लोकेशन को चुपचाप ट्रैक करता है। iPhone और Android की छुपी सेटिंग्स बदलकर आप अपनी प्राइवेसी को सुरक्षित कर सकते हैं।
iPhone में छुपे लोकेशन ट्रैकिंग सेटिंग्स
iPhone में कई सिस्टम सर्विसेज डिफ़ॉल्ट रूप से ऑन रहती हैं, जो आपकी लोकेशन का इस्तेमाल करती हैं। इसे देखने के लिए सेटिंग में जाएं फिर Privacy and Security और उसके बाद Location Services खोलें। यहां आपको System Services का विकल्प मिलेगा। यहां आपको कई ऐसे फीचर्स मिलते हैं, जो आपकी लोकेशन को बिना बताए इस्तेमाल करते रहते हैं।
सबसे जरूरी फीचर Significant Locations है, जो आपकी रोज की जगहों जैसे घर, ऑफिस और यात्रा की पूरी हिस्ट्री सेव करता है। इसे बंद करने के लिए पहले Clear History करें और फिर इसे ऑफ कर दें। इसके अलावा हर ऐप के लिए एक सेटिंग होती है, जिसे Precise Location कहा जाता है।
अगर आप इसे बंद कर देते हैं, तो ऐप आपकी सटीक लोकेशन नहीं ले पाता, बल्कि सिर्फ लगभग 10 किलोमीटर का एरिया ही दिखाता है। अगर आप चाहते हैं कि ऐप्स आपको ट्रैक करने की रिक्वेस्ट भी न भेजें, तो Settings में Privacy and Security के अंदर Tracking में जाकर Allow Apps to Request to Track को बंद कर दें।
READ MORE: Flipkart लाया स्मार्टफोन एक्सचेंज ऑफर, 40 मिनट में ऐसे करें अप्लाई
Android में लोकेशन कैसे कंट्रोल करें
Android में Google का Location History फीचर आपकी हर मूवमेंट को रिकॉर्ड करता है। इसे बंद करने के लिए Settings में जाएं, फिर Google, Manage your Google Account, Data and Privacy और वहां Location History में जाकर इसे pause और delete कर दें, लेकिन सिर्फ यह काफी नहीं है।
Android में Wi-Fi और Bluetooth scanning भी आपकी लोकेशन पहचानने में मदद करती है, भले ही ये दोनों बंद हों। इसे रोकने के लिए Settings में Location में जाकर Wi-Fi और Bluetooth scanning को ऑफ करना जरूरी है। इसके बाद Permission Manager में जाकर देखें कि कौन-कौन से ऐप्स आपकी लोकेशन का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिन ऐप्स में Allow all the time लिखा हो, उन्हें बदलकर Only while using the app या Ask every time कर दें।
Google की Web and App Activity भी आपकी सर्च और ऐप इस्तेमाल के आधार पर लोकेशन डेटा सेव करती है। इसे रोकने के लिए myaccount.google.com पर जाकर Data and Privacy सेक्शन में जाकर इसे pause करना जरूरी है।
READ MORE: आपको मालूम है भारत का सबसे लग्जरी स्मार्टफोन कौन सा है?
लोकेशन एक्टिविटी पहचानने का आसान तरीका
Android 12 और नए वर्जन में जब भी कोई ऐप आपकी लोकेशन, कैमरा या माइक्रोफोन इस्तेमाल करता है, तो स्क्रीन पर एक हरा डॉट दिखता है। इससे आप तुरंत जान सकते हैं कि कौन सा ऐप आपकी जानकारी ले रहा है।
क्यों जरूरी है ये सेटिंग्स बदलना
सिर्फ फोन का मेन लोकेशन toggle बंद करना काफी नहीं है। असली ट्रैकिंग ऐप परमिशन और Google की छिपी हुई सेटिंग्स में होती है। अगर आप इन सभी सेटिंग्स को सही से मैनेज करते हैं, तो आप अपनी लोकेशन प्राइवेसी को काफी हद तक सुरक्षित रख सकते हैं और अनचाही ट्रैकिंग से बच सकते हैं।
