Operation Sindoor: भारत के खिलाफ फेक न्यूज फैलाने वाले लोगों की हुई पहचान

Operation Sindoor: भारत के खिलाफ फेक न्यूज फैलाने वाले लोगों की हुई पहचान

3 mins read
1.4K views
May 13, 2025

महाराष्ट्र साइबर सेल ने फेक न्यूज के खिलाफ एक बड़ा कदम उठाते हुए 83 अपराधियों की पहचान कर ली है।

Operation Sindoor: महाराष्ट्र साइबर सेल ने फेक न्यूज के खिलाफ एक बड़ा कदम उठाया है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के नाम से चलाए गए इस अभियान में साइबर टीम ने 83 लोगों की पहचान की है, जो सोशल मीडिया पर भारत के खिलाफ झूठी और भ्रामक खबरें फैला रहे थे।

क्या-क्या है अफवाह

इन अफवाहों में ब्रह्मोस मिसाइल हमले की झूठी खबर, एयर फोर्स स्टेशन पर कब्जे की अफवाह, और कई शहरों में ब्लैकआउट जैसी बातें शामिल थीं। इनका मकसद देश में डर का माहौल बनाना और जनता को गुमराह करना था।

पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी

महाराष्ट्र साइबर विभाग का यह अभियान फेक न्यूज फैलाने वालों को एक साफ संदेश देता है कि अब इस तरह की हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। अधिकारियों ने साफ किया है कि इन सभी मामलों में आगे कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह कदम देश की सुरक्षा और जनता की सही जानकारी तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए बेहद जरूरी है। यह अभियान एक सख्त संदेश है कि देश के खिलाफ फेक न्यूज फैलाना अब आसानी से नहीं बचेगा।

क्या है ऑपरेशन सिंदूर

बता दें कि भारत ने हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को सटीक निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस कार्रवाई में भारत ने एक बेहद खास और मॉडर्न टेक्नोलॉजी का यूज किया। इस टेक्नोलॉजी का नाम Loitering Munition है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

अगर आप भी iPhone या iPad यूज करते हैं तो ये खबर आपके लिए है
Previous Story

अगर आप भी iPhone या iPad यूज करते हैं तो ये खबर आपके लिए है

Amazon recharge plan
Next Story

Amazon Prime Video हुआ महंगा, Ad-फ्री फिल्म के लिए देने होंगे extra पैसे

Latest from Latest news

Don't Miss