Nothing ने दिखाया नया Logo, ब्रांड की पहचान में बड़ा बदलाव

Nothing ने दिखाया नया Logo, ब्रांड की पहचान में बड़ा बदलाव

4 mins read
305 views
January 20, 2026

Nothing New Logo: लंदन स्थित टेक ब्रांड Nothing ने हाल ही में अपना नया लोगो फॉन्ट पेश किया है। सोशल मीडिया पर जारी टीजर इमेजेस में कंपनी ने साफ और मॉडर्न वर्डमार्क दिखाया है। यह पुराने डॉट मैट्रिक्स स्टाइल का विकल्प है, जो Nothing की पहचान रहा था। यह बदलाव कंपनी की आगामी बड़ी घोषणाओं से जुड़ा माना जा रहा है।

Nothing ने अपना नया लोगो फॉन्ट पेश किया, जानिए इस बदलाव का मतलब और सोशल मीडिया पर मिली फैंस की प्रतिक्रियाएं।

पुराना और नया लोगो

पहले का लोगो N-Dot टाइपफेस था, जो 1980 के दशक के डिजिटल डिस्प्ले पर बेस्ड था। यह ब्रांड को रेट्रो फ्यूचरिस्टिक लुक देता था और Nothing को अलग पहचान दिलाता था। नया फॉन्ट अब ज्यादा आसान और मॉडर्न है।

ब्रांड की नई दिशा

डॉट मैट्रिक्स एलिमेंट्स पहले लोगो, पैकेजिंग और सॉफ्टवेयर इंटरफेस में इस्तेमाल होते थे। नया फॉन्ट दिखाता है कि कंपनी नई मार्केट और उत्पादों में विस्तार करने की योजना बना रही है। यह बदलाव Nothing की विजुअल आइडेंटिटी में एक नया रूप जोड़ रहा है।

READ MORE: Nothing OS 4.0 जल्द ही लॉन्च होगा: Android 16 आधारित नया अपडेट

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं

फैंस और एक्सपर्ट की प्रतिक्रियाएं मिश्रित रही हैं। कई लोग पुराने डॉटेड स्टाइल की तारीफ कर रहे हैं। वह इसे ब्रांड का यूनिक और आकर्षक हिस्सा मानते हैं। वहीं, कुछ ने नए फॉन्ट को बहुत सामान्य या सुरक्षित बताया है। कुछ यूजर्स ने इसे ब्रांड की नई दिशा के रूप में स्वीकार किया है। टीजर ने तुरंत हजारों व्यूज और कमेंट्स आकर्षित किए।

READ MORE: भारत में आज होगा Nothing का कम बजट में घांसू फिचर्स वाला फोन लॉन्च

भविष्य के संकेत

अब तक Nothing ने नए फॉन्ट का नाम या रोलआउट प्लान साझा नहीं किया है। माना जा रहा है कि यह भविष्य के उत्पाद या सॉफ्टवेयर अपडेट्स से जुड़ा हो सकता है। ब्रांड अब भी यूनिक और इनोवेटिव टेक्नोलॉजी पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

कागज जितना पतला, Qi2 जितना दम? जानें यहां…

31 जनवरी को FREE लैपटॉप सर्विस कैंप दे रहा है Asus
Next Story

31 जनवरी को FREE लैपटॉप सर्विस कैंप

Latest from Social Media

सिग्नल पर गाड़ी रूकते ही क्रिप्टो ट्रेडिंग! ऑटो ड्राइवर ने सबको किया हैरान!

सिग्नल पर गाड़ी रूकते ही क्रिप्टो ट्रेडिंग! ऑटो ड्राइवर ने सबको किया हैरान!

Auto driver crypto trading: बेंगलुरु की सड़कों पर एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला। आमतौर पर ट्रिफिक सिग्नल पर ऑटो चालक सवारी ढूंढते या

Don't Miss