Cryptocurrency

Bitcoin की कीमत में क्यों आई गिरावट, सामने आई यह वजह

4 mins read
1.4K views
February 28, 2025

Bitcoin और कई अन्य Cryptocurrency की कीमतें लगातार गिर रही हैं। एशियाई कारोबारी घंटों के दौरान Bitcoin की कीमत 82,220 डॉलर तक पहुंच गई

Bitcoin price Fall: Bitcoin और दूसरे Cryptocurrency की कीमतों में गिरावट जारी है। शेयर बाजार के अलावा crypto की हालत भी खराब नजर आ रही है। Crypto की बिक्री बढ़ने की वजह से Bitcoin की कीमत गिर रही है। एशियाई कारोबारी घंटों के दौरान इसकी कीमत गिरकर 82,220 डॉलर पर आ गई, जो पिछले कुछ हफ्तों का सबसे निचला स्तर रहा है।

Bitcoin की कीमतों में भारी गिरावट

गुरुवार को Bitcoin की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली हैं, जो 6 सप्ताह पहले के अपने हाईएस्ट लेवल से 25% नीचे आ गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,  crypto की बिक्री बढ़ने के कारण Bitcoin की कीमत में गिरावट आ रही है। वहीं, एशियाई कारोबारी घंटों के दौरान कीमत गिरकर करीब 82,220 पर आ गई, जो पिछले कुछ हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। इसके साथ ही ईथर, सोलाना और XRP जैसी अन्य Cryptocurrency में भी गिरावट दर्ज की गई है।

ट्रंप को crypto का समर्थक माना जाता

डोनाल्ड ट्रंप के जीत के बाद से ही Bitcoin चर्चा में आ गया है। 20 जनवरी को जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ ली थी, तब Bitcoin ने 109,241 डॉलर का हिस्टोरिकल हाई लेवल को छुआ था। शुरुआत में ट्रंप को crypto का समर्थक माना जाता था, जिसके कारण इन संपत्तियों की कीमतों में उछाल आया था। बाद में उनकी आक्रामक आर्थिक नीतियों और व्यापक आर्थिक चिंताओं के कारण कीमतों में गिरावट आने लगी।

क्या है गिरावट की वजह

इस गिरावट का असर न केवल crypto बल्कि एशियाई शेयर मार्केट पर भी पड़ा है, जिसकी वजह ट्रंप की नई टैरिफ का ऐलान रहा। इनमें कनाडा और मैक्सिको पर 25 फीसदी टैरिफ और चीनी आयात पर 10 फीसदी एक्स्ट्रा फीस लगाने का ऐलान शामिल था। आपको बता दें कि इससे इनवेस्टर जोखिम भरे ट्रेड से पीछे हटने को मजबूर हो गए। इसके अलावा बुधवार को डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय संघ पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने की धमकी दी, जिसकी वजह से equity और crypto दोनों मार्केट में गिरावट देखने को मिली।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Microsoft
Previous Story

कंपनी क्यों बंद करने जा रही है Skype!, यहां जानें

YouTube channel
Next Story

इन चीजों को फॉल कर YouTube से खटाखट कमाएंगे पैसे

Latest from Bitcoin

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin price today India: पिछले 24 घंटों में क्रिप्टोकरेंसी बाजार (Cryptocurrency Market) में हल्का दबाव देखने को मिला। बाजार में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका से आए महंगाई से जुड़े आंकड़े रहे। अमेरिका के उत्पादक मूल्य सूचकांक (Producer Price Index) के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा मजबूत रहे, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी PPI 6.0% सालाना (YoY) बढ़ा, जबकि बाजार को करीब 4.9% रहने की उम्मीद थी।  क्रिप्टो मार्केट में पिछले 24 घंटों में हल्की गिरावट देखने को मिली, जानिए क्यों Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे आया, Ethereum का क्या हाल रहा?  इन आंकड़ों के बाद निवेशकों को लगा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक (US Central Bank) Federal Reserve जल्द ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा। इसका असर शेयर बाजार (Stock Market) के साथ-साथ क्रिप्टो बाजार (Crypto News) पर भी पड़ा और निवेशकों ने थोड़ा सतर्क रुख अपनाया। इसी वजह से बीते 24 घंटों में 400 मिलियन डॉलर से ज्यादा की लिक्विडेशन देखने को मिली।  कुल क्रिप्टो मार्केट में आई गिरावट  क्रिप्टो बाजार (Crypto

Don't Miss