Microsoft PCM: Artificial Intelligence के बढ़ते प्रभाव के बीच Microsoft ने मीडिया और पब्लिशर्स के लिए एक नई राह खोलने की कोशिश की है। कंपनी ने Publisher Content Marketplace यानी PCM नाम का प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जो AI कंपनियों और पब्लिशर्स के बीच कंटेंट लाइसेंसिंग को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने का दावा करता है। लाइसेंसिंग के बाद पब्लिशर्स उस कंटेंट के आधार पर भुगतान भी पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इस PCM के इस्तेमाल और खासियत के बारे में।
पब्लिशर्स के लिए राहत की खबर! Artificial Intelligence जवाबों में इस्तेमाल होगा लाइसेंस प्राप्त कंटेंट, Microsoft के नए PCM प्लेटफॉर्म से, क्या बदलेगा कंटेंट इकोसिस्टम?
AI और पब्लिशर्स के बीच सीधा सौदा
PCM के जरिए पब्लिशर्स अपने प्रीमियम कंटेंट के उपयोग की शर्तें खुद तय कर सकेंगे। वहीं AI Product बनाने वाली कंपनियां जरूरत के मुताबिक कंटेंट को खोजकर लाइसेंस कर सकेंगी। खास बात यह है कि कंटेंट के इस्तेमाल के आधार पर भुगतान होगा, जिससे पब्लिशर्स को यह साफ दिखेगा कि उनका कंटेंट कहां और कितना असर डाल रहा है।
READ MORE- अब चीन में भी बजेगा UPI का डंका! Alipay+ से जुड़ने की बड़ी तैयारी
एक-एक डील की झंझट से मुक्ति
Microsoft ने इस मार्केटप्लेस को इस तरह डिजाइन किया है कि अलग-अलग पब्लिशर्स और AI कंपनियों के बीच बार-बार व्यक्तिगत समझौते करने की जरूरत न पड़े। सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें भागीदारी पूरी तरह स्वैच्छिक है, कंटेंट पर मालिकाना हक पब्लिशर्स के पास ही रहेगा और संपादकीय स्वतंत्रता भी बनी रहेगी।
कंटेंट की गुणवत्ता अब और अहम
AI सिस्टम अब मल्टीपल जिम्मेदारी निभा रहे हैं तो ऐसे में भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाला कंटेंट AI के लिए बेहद जरूरी हो गया है। यही वजह है कि PCM को तैयार किया गया है, जहां प्रीमियम कंटेंट को सही मूल्य मिलने की बात कही जा रही है।
READ MORE- Microsoft ने खोला AI कोडिंग का रास्ता
शुरुआती समर्थन और प्रयोग
इस पहल को डिजाइन करने में अमेरिका के कई बड़े मीडिया संस्थानों ने सहयोग किया है। Business Insider, Condé Nast, Hearst, Associated Press, USA TODAY और Vox Media जैसे नामों के साथ मिलकर शुरुआती प्रयोग किए गए हैं। इन पायलट प्रोजेक्ट्स में Microsoft Copilot के जवाबों को लाइसेंस प्राप्त कंटेंट से जोड़ा गया है।
एजेंटिक वेब की ओर कदम
Microsoft का मानना है कि आने वाले समय में AI टूल्स बातचीत के जरिए जानकारी, सुझाव और सिफारिशें भी करेंगे। तो ऐसे में फैसलों की गुणवत्ता सीधे इस बात पर निर्भर करेगी कि AI को कितने भरोसेमंद स्रोत उपलब्ध हैं।
पुराने वेब मॉडल पर सवाल
अब तक वेब का मॉडल ट्रैफिक और क्लिक पर आधारित रहा है, जहां पब्लिशर्स कंटेंट देते थे और प्लेटफॉर्म्स यूजर्स भेजते थे। लेकिन AI के सीधे जवाब देने से यह संतुलन बिगड़ रहा है। PCM इसी बदलती हकीकत में पब्लिशर्स के लिए नए रेवेन्यू मॉडल की संभावना को पेश किया है।
उक्त जानकारी के मुताबिक कह सकते हैं कि Microsoft अपने PCM के जरिए यह संदेश देना चाहता है कि AI का भविष्य सिर्फ टेक्नोलॉजी और कंटेंट के सम्मान और उसके उचित भुगतान से जुड़ा है।
