अब फोन की जरूरत नहीं, चश्मा में दिखेगा रिल्स! जानिए कैसे है संभव

8 mins read
429 views
December 17, 2025

Meta Smart Glasses: जिस काम के लिए अब तक हाथ में फोन उठाना ज़रूरी था, वह जल्द ही सिर्फ आंखों की एक झपक में हो जाएगा। यानी रिल्स देखने के लिए अब फोन की कोई जरूरत नहीं पड़ने जा रही है। दरअसल, Meta अपने स्मार्ट चश्मों को ऐसा बना रहा है, जहां शॉर्ट वीडियो सीधे आपकी आंखों के सामने चलेंगे। यानी फोन जेब में रहेगा और कंटेंट आंखों के सामने। Meta के Ray-Ban Display स्मार्ट ग्लासेस को जल्द ही एक बड़ा सॉफ्टवेयर अपग्रेड मिलने वाला है, जो इन्हें आम गैजेट से उठाकर फ्यूचर टेक की कैटेगरी में पहुंचा देगा।

अब फोन की जरूरत खत्म! Meta Ray-Ban स्मार्ट ग्लासेस पर दिखेंगी Instagram Reels, जानिए कैसे बदलेगा सोशल मीडिया देखने का अनुभव।

आंखों के सामने Reels, वो भी बिना फोन के

अब तक Meta Ray-Ban Display स्मार्ट ग्लासेस के राइट लेंस में मिलने वाला इन-लेंस डिस्प्ले नोटिफिकेशन और मैसेज दिखाने तक सीमित था। लेकिन आने वाले अपडेट के बाद इसी डिस्प्ले पर Instagram Reels भी देखी जा सकेंगी। Meta इस फीचर की इंटरनल टेस्टिंग कर रहा है। कंपनी के मुताबिक, अगले कुछ महीनों में यह फीचर यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है। एक बार यह लाइव हुआ, तो सोशल मीडिया इस्तेमाल करने का तरीका पूरी तरह बदल जाएगा। बिना फोन निकाले, सीधे आंखों के सामने वीडियो।

जानिए क्या है EMG Handwriting फीचर

Meta सिर्फ कंटेंट देखने तक सीमित नहीं रहना चाहता। कंपनी अपने स्मार्ट ग्लासेस में EMG Handwriting नाम का जबरदस्त फीचर भी ला रही है। इस फीचर में Meta का Neural Band हाथ की मांसपेशियों में होने वाली हलचल को पढ़ता है। इसका मतलब यह हुआ कि यूजर किसी फ्लैट सतह पर उंगली से लिखे या ड्रॉ करे और सिस्टम उसे डिजिटल इनपुट के तौर पर पहचान ले। Meta के CTO Andrew Bosworth ने पुष्टि की है कि यह टेक्नोलॉजी लगभग तैयार है और इसे 2026 की शुरुआत में यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।

READ MORE: भारत के लिए Google की AI रणनीति: इन पर रहेगा फोकस

फिक्शन फिल्मों की अनुभव अब हकीकत में

रील्स देखना, नोटिफिकेशन पढ़ना, बिना स्क्रीन टच किए लिखना। ये सब चीजें अब तक साइंस फिक्शन फिल्मों में दिखती थीं। Meta के ये स्मार्ट ग्लासेस उसी कल्पना को हकीकत में बदलने की दिशा में बड़ा काम कर रही हैं। इन ग्लासेस में ब्राइट और हाई-रेजॉल्यूशन डिस्प्ले दिया गया है। जो आंखों पर ज़ोर डाले बिना कंटेंट दिखाने में सक्षम है। यही वजह है कि रील्स जैसे वीडियो फॉर्मेट को इसमें लाने की तैयारी की जा रही है।

READ MORE: भारत का पहला 64-बिट DHRUV64 प्रोसेसर तैयार, जानें इसके फायदे

कितनी है कीमत और कहां है उपलब्धता

वहीं, अगर कीमत की बात करें तो फिलहाल Meta Ray-Ban Display स्मार्ट ग्लासेस केवल अमेरिका में उपलब्ध हैं। जहां इसकी कीमत करीब 799 डॉलर है. यानी भारतीय मुद्रा में यह करीब 72,600 रुपये है। भारत में कब लॉन्च होगा और कितने में मिलेगा यह आनेवाले दिनों में ही मिल पाएगा। बहरहाल, कंपनी अगले साल कनाडा, फ्रांस, इटली समेत अन्य देशों में लॉन्च करने की योजना बना रही है।

टेक्नोलॉजी का अगला कदम

कुल मिलाकर देखें तो Meta का स्मार्ट ग्लास धीरे-धीरे फोन की जगह लेने के लिए तैयार हो रही हैं।रील्स से लेकर राइटिंग तक, Meta के स्मार्ट चश्मे आने वाले समय में फोन फ्री डिजिटल एक्सपीरियंस की नींव रख सकते हैं।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

OnePlus Turbo Series कंफर्म: गेमिंग लवर्स हो जाएं तैयार
Previous Story

OnePlus Turbo Series कंफर्म: गेमिंग लवर्स हो जाएं तैयार

GTA-6-के-नए-एनीमेशन-लीक-ने-मचाई-हलचल
Next Story

Google की चेतावनी, इन ऐप्स से रहें सावधान!

Latest from Tech News

Telegram के CEO पर रूस का शिकंजा, आतंक केस में बढ़ा खतरा

Telegram के CEO पर रूस का शिकंजा, आतंक केस में बढ़ा खतर

Pavel Durov पर रूस का बड़ा एक्शन, FSB ने Telegram पर अवैध कंटेंट नहीं हटाने का आरोप लगाया। Telegram Ban Russia: रूस की Federal Security Service (FSB) ने Telegram के संस्थापक Pavel Durov पर आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने में मदद करने का आरोप लगाया है। एजेंसी का कहना है कि Telegram ने ऐसे कंटेंट को हटाने में नाकामी दिखाई, जिसका इस्तेमाल रूस में कथित तौर पर तोड़फोड़, आतंकवादी गतिविधियों और साइबर धोखाधड़ी के लिए किया गया। FSB ने Durov के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरफ्तारी वारंट जारी होने की भी जानकारी दी है। अभी Telegram और Pavel Durov की ओर से इन आरोपों पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।  FSB ने Telegram पर क्या आरोप लगाए?  रूस की सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक, Telegram पर मौजूद कुछ कंटेंट का इस्तेमाल कथित तौर पर यूक्रेनी विशेष सेवाओं और आतंकवादी व चरमपंथी संगठनों ने किया। FSB का आरोप है कि इनका इस्तेमाल तोड़फोड़, आतंकवादी घटनाओं, सामूहिक हत्याओं और साइबर फ्रॉड जैसी गतिविधियों के लिए किया गया। रूस का कहना है कि Telegram को ऐसे कंटेंट को हटाने के लिए कदम उठाने चाहिए थे। FSB ने इसी कथित नाकामी को Durov के खिलाफ कार्रवाई की वजह बताया है।  Telegram की शुरुआत 2013 में Pavel Durov ने की थी। आज यह दुनिया के सबसे बड़े मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में शामिल है और इसके एक अरब से ज्यादा यूजर्स हैं। एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन की वजह से इसका इस्तेमाल आम लोगों के साथ पत्रकारों और अधिकारियों ने भी किया है।  READ MORE: क्या आपका Telegram भी
Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic ने MCP 2026-07-28 का नया अपडेट जारी किया, जानें Stateless Model, बेहतर Authorization और AI Tools कनेक्शन में हुए बड़े बदलाव।  AI Agents: क्या AI ऐप्स को बाहरी टूल और डेटा से जोड़ना अब पहले से आसान होगा? Anthropic ने अपने Model Context Protocol (MCP) के नए 2026-07-28 Specification के साथ इसका रास्ता साफ करने की कोशिश की है। कंपनी ने MCP के पांचवें Specification Release में ऐसे बदलाव किए हैं, जिनसे AI टूल कनेक्शन को Deploy करना और बड़े स्तर पर चलाना आसान हो सकता है।  MCP एक Open Standard है। यह AI Applications को बाहरी Tools, Business Software और Data Sources से जोड़ता है। Anthropic के मुताबिक, MCP से जुड़े Software Development Kit यानी SDK के डाउनलोड अब हर महीने 400 मिलियन से ज्यादा हो चुके हैं। वहीं Claude की कनेक्शन डायरेक्टरी में 950 से ज्यादा MCP Servers Listed हैं।  MCP अब Stateless
Apple Lease EMI मिस हुई तो iPhone लॉक होगा? जानें सच

Apple Lease EMI मिस हुई तो iPhone लॉक होगा? जानें सच

क्या EMI नहीं भरने पर iPhone के ऐप्स बंद हो जाएंगे? Apple ने Restricted Mode की खबरों को खारिज किया  Apple Upgrade: क्या iPhone की EMI नहीं भरने पर आपका फोन लॉक हो जाएगा? इस सवाल पर Apple ने अब बड़ा स्पष्टीकरण दिया है। कंपनी ने साफ कहा है कि Apple Upgrade Program के तहत भुगतान चूकने पर डिवाइस के फीचर्स को सीमित करने वाला कोई Restricted Mode नहीं होगा।   Apple के इस बयान से उन अटकलों पर विराम लग गया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि EMI नहीं भरने पर iPhone, iPad, Mac या Apple Watch का इस्तेमाल सीमित किया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक, ऐसे मामलों को मौजूदा फाइनेंसिंग और लीज खत्म करने की नीतियों के तहत संभाला जाएगा।  Apple Upgrade Program में Restricted Mode की चर्चा क्यों हुई?  हाल ही में iOS 27 बीटा में एक फीचर को लेकर रिपोर्ट सामने आई थी। इसमें App Managed Feature देखा गया था। रिपोर्ट में दावा किया गया कि यह फीचर फाइनेंसिंग पार्टनर्स को डिवाइस की स्थिति की समय-समय पर जांच करने की सुविधा दे सकता है। इसके बाद ऐसी अटकलें तेज हो गईं कि Apple भुगतान नहीं करने वाले ग्राहकों के डिवाइस पर Restricted Mode लागू कर सकता है। इस मोड में कथित तौर पर सिर्फ Phone, Settings, Clock, Wallet और App

Don't Miss