Meta

Meta का नया प्लान, अब AI यूजर्स इंसानों की तरह करेंगे लाइक-शेयर

4 mins read
2.8K views
January 2, 2025

Meta अपने प्लेटफॉर्म पर AI वाले बॉट्स लाने की योजना बना रही है। ये बॉट्स बिल्कुल असली इंसानों की तरह काम करेंगे।

Meta AI Bots: Meta अब अपने प्लेटफॉर्म पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाले बॉट्स लाने की प्लानिंग कर रही है। कंपनी ऐसे AI-पावर्ड कैरेक्टर बनाने पर काम कर रही है जो बिल्कुल आम इंसानों की तरह पोस्ट, लाइक और शेयर करने जैसे दूसरे काम कर सकेंगे। माना जा रहा है कि इन AI बॉट्स को Facebook और Instagram दोनों में जोड़ा जा सकता है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

कंपनी ने जुलाई 2024 में एक फीचर लॉन्च किया था, जो यूजर्स को AI कैरेक्टर बनाने की सुविधा देता है। हालांकि, यह फीचर अभी सिर्फ अमेरिका में ही उपलब्ध है और बनाए गए कैरेक्टर को सार्वजनिक नहीं किया जाएगा।

Meta AI बोट्स

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Meta अपने प्लेटफॉर्म में अलग-अलग तरीकों से AI को इंटीग्रेट करने की कोशिश कर रही है। इसने पहले ही Meta AI चैटबॉट, Instagram डीएम में AI राइडिंग टूल, इन्फ्लुएंसर्स और क्रिएटर्स के लिए AI अवतार और बहुत कुछ पेश किया है। इस मामले में Meta के उपाध्यक्ष कॉनर हेस ने कहा है कि कंपनी का उद्देश्य है कि ये AI बॉट हमारे प्लेटफॉर्म पर यूजर अकाउंट की तरह ही मौजूद रहेंगें। इन AI अकाउंट में बायो और प्रोफाइल फोटो बिल्कुल इंसानों की प्रोफाइल जैसे ही होंगे। वे इन प्लेटफॉर्म पर AI कंटेंट भी बना और शेयर कर सकेंगे।

ये होंगे नुकसान

एक्सपर्ट ने इसके नुकसानों के बारे में भी बताया है। एक्सपर्ट के मुताबिक, इसमें सबसे बड़ा खतरा गलत सूचना फैलने का है क्योंकि ये AI मॉडल कई बार गलत सूचना भी उत्पन्न कर सकते हैं। इसके अलावा, इससे प्लेटफॉर्म पर कम क्वालिटी वाले कंटेट की संभावना है, क्योंकि AI मॉडल की वर्तमान पीढ़ी में क्रिएटिविटी की कमी है। यदि प्ल्टेफॉर्म पर कंटेट की क्वालिटी गिरती है, तो उपयोगकर्ता इन प्लेटफॉर्म का उपयोग करना भी बंद कर सकते हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Ransomware
Previous Story

‘Ransomware’ क्यों बना है जनता और सरकार का दुश्मन, जानें

OPPO
Next Story

OPPO Find N5 भारत में जल्द होगा लॉन्च, नोट करें डिटेल्स

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss