Nvidia CEO on AGI: एआई की रेस के बीच Nvidia के सीईओ Jensen Huang ने बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि AGI अब हासिल हो चुका है। जिसके बाद से मानो हलचल सी मच गई है। कई टेक इंडस्ट्री का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। हालांकि, उन्होंने बाद में इसकी सीमाओं का भी जिक्र किया। AGI ऐसा शब्द है, जिस पर तुरंत सहमति जताना या कुछ कह देना आसान नहीं है। आम तौर पर इसे इंसान जैसी समझ और क्षमता वाले AI के रूप में देखा जाता है। टेक जगत में लंबे समय से इस पर बहस चल रही है। यही वजह है कि हुआंग का बयान खास माना जा रहा है।
AGI पर Nvidia प्रमुख के बयान ने टेक दुनिया में मचाया हलचल मचा…जानिए क्या अब मशीन इंसानों बराबरी के लिए तैयार हो गई है।
पॉडकास्ट में आया बड़ा बयान
दरअसल, यह बयान उनका यह बयान Lex Fridman Podcast के दौरान आई। बातचीत में AGI को ऐसे सिस्टम के रूप में रखा गया, जो बड़े और जटिल काम संभाल सके। जब हुआंग से पूछा गया कि ऐसा समय कितनी दूर है, तो उन्होंने कहा कि वह समय अब है। बस, इन्हीं शब्दों के बाद से टेक जगत में चर्चा चरम पर है।
AI एजेंट्स को बताया बड़ी वजह
उनका कहना था कि आज कई AI सिस्टम अलग-अलग काम खुद करने लगे हैं। लोग इन एजेंट्स का इस्तेमाल कई तरह के काम के लिए कर रहे हैं। इससे AI की क्षमता पहले से कहीं ज्यादा नजर आ रही है। जिसे AGI की दिशा में बड़ा संकेत बताया।
READ MORE- Razorpay-Sarvam की हुई डील, Swiggy से आसान होगा ऑर्डर
नए यूज-केस पर भी जताया भरोसा
उनके मुताबिक Artificial Intelligence का प्रभाव आगे और बढ़ सकता है। यह केवल टेक कंपनियों, ऑफिस टूल्स तक सिमट कर रहनेवाली नहीं है। डिजिटल इन्फ्लुएंसर्स जैसे नए प्रयोग तेजी से उभर सकते हैं। सोशल और कंज्यूमर टेक में भी नए मॉडल दिख सकते हैं।
READ MORE- Bitcoin की सप्लाई घटी, ETF की वापसी से बाजार में तेजी!
आसान नहीं है राह, सवाधानियां भी जरूरी
हुआंग ने यह भी माना कि मौजूदा AI सिस्टम्स की अपनी सीमाएं हैं। हर नया टूल लंबे समय तक सफल नहीं रहता। कई प्लेटफॉर्म शुरुआत में तेजी से लोकप्रिय होते हैं। लेकिन समय के साथ उनकी रफ्तार कम हो जाती है। जो इस बात का संकेत देता है कि वो इसको लेकर उत्साह के साथ सावधानियां पर भी ध्यान दे रहे हैं।
Nvidia जैसी कंपनी बनाना अभी मुश्किल
बातचीत का सबसे अहम हिस्सा यही रहा। हुआंग ने माना कि मौजूदा AI Agents अभी अपने दम पर Nvidia जैसी कंपनी नहीं बना सकते। लेकिन AI ने बड़ी प्रगति की है। लेकिन वह अभी पूरी तरह इंसानी क्षमता की बराबरी तक नहीं पहुंचा है।
यह बयान AI की तेज प्रगति को रेखांकित करने साथ-साथ सीमाओं को भी सामने लाता है।
