Human Underwater Submersible

भारत लॉन्च करेगा ‘ह्यूमन अंडरवाटर सबमर्सिबल’, समुद्र में जाना आसान

4 mins read
1.3K views
January 24, 2025

भारत ने अपनी पहली ह्यूमन अंडरवाटर सबमर्सिबल तैयार कर ली है। डीप ओशन मिशन के तहत समुद्र में 6,000 मीटर की गहराई तक पहुंचना आसान हो जाएगा।

Human Underwater Submersible: टेक्नोलॉजी के मामले में भारत अब किसी से पीछे नहीं रहा है। भारत में कई स्वदेशी टेक्नोलॉजी सफल रही हैं। इन्हीं टेक्नोलॉजी में से एक है ‘ह्यूमन अंडरवाटर सबमर्सिबल’। इस टेक्नोलॉजी को पूरी तरह से भारत में ही तैयार किया गया है। यह अत्याधुनिक विज्ञान में देश की आत्मनिर्भरता को दर्शाता है। आइए जानते हैं ‘ह्यूमन अंडरवाटर सबमर्सिबल’ कैसे काम करेगा और यह कैसे खास है।

क्या है अंडरवाटर सबमर्सिबल

अर्थ साइंस मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस मामले में बताया है कि ‘अंडरवाटर सबमर्सिबल’ एक ह्यूमन व्हीकल है, जो गहरे समुद्र के अंदर जाता है। डीप ओशन मिशन के तहत ह्यूमन व्हीकल समुद्र में करीब 500 मीटर की गहराई तक जा सकता है। वहीं, 2026 में इसका लक्ष्य 6,000 मीटर की गहराई तक पहुंचना है। इस बड़े व्हीकल के ट्रांसपोर्टेशन सपोर्ट के लिए एक बड़े प्लेटफॉर्म की जरूरत होती है। इस पनडुब्बी की क्षमता काफी ज्यादा है। यह लंबे समय तक समुद्र में रह सकती है और आराम से घूम सकती है।

भारत का डीप ओशन मिशन क्या है

इस मिशन का मकसद भारत की ब्लू इकॉनमी को मजबूत करना है। डीप ओशन मिशन का उद्देश्य खनिजों, मेटल और अज्ञात बायो डायवर्सिटी के साथ-साथ अधिक से अधिक स्रोतों की खोज करना है। यह देश की आर्थिक वृद्धि और पर्यावरणीय स्थिरता के लिए बहुत इम्पोर्टेंट है। इस मिशन का उद्देश्य न केवल महासागरों की गहराई का पता लगाना है बल्कि भारत की ब्लू इकॉनमी को भी मजबूत करना है, जो भारत के भविष्य के लिए अच्छा साबित हो सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Starlink
Previous Story

Elon Musk पहले मांगे माफी, तब पाकिस्तान में Starlink को मिलेगी मंजूरी

Reliance
Next Story

Reliance बनाने जा रहा दुनिया का सबसे बड़ AI डेटा सेंटर

Latest from Latest news

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin price today India: पिछले 24 घंटों में क्रिप्टोकरेंसी बाजार (Cryptocurrency Market) में हल्का दबाव देखने को मिला। बाजार में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका से आए महंगाई से जुड़े आंकड़े रहे। अमेरिका के उत्पादक मूल्य सूचकांक (Producer Price Index) के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा मजबूत रहे, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी PPI 6.0% सालाना (YoY) बढ़ा, जबकि बाजार को करीब 4.9% रहने की उम्मीद थी।  क्रिप्टो मार्केट में पिछले 24 घंटों में हल्की गिरावट देखने को मिली, जानिए क्यों Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे आया, Ethereum का क्या हाल रहा?  इन आंकड़ों के बाद निवेशकों को लगा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक (US Central Bank) Federal Reserve जल्द ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा। इसका असर शेयर बाजार (Stock Market) के साथ-साथ क्रिप्टो बाजार (Crypto News) पर भी पड़ा और निवेशकों ने थोड़ा सतर्क रुख अपनाया। इसी वजह से बीते 24 घंटों में 400 मिलियन डॉलर से ज्यादा की लिक्विडेशन देखने को मिली।  कुल क्रिप्टो मार्केट में आई गिरावट  क्रिप्टो बाजार (Crypto

Don't Miss