India-Pakistan Tension: मॉक ड्रिल से पहले जानें सबकुछ

6 mins read
620 views
what is mock drill
May 6, 2025

भारत में 7 मई को एक मॉक ड्रिल होने वाली है, जिसमें वॉर सायरन बजाया जाएगा। इस ड्रिल का मकसद लोगों को आपात स्थिति में सतर्क करना है।

India-Pakistan Tension: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए देश की सुरक्षा एजेंसियों ने अब अपनी कमर कस ली है। हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने कड़ा रुख अपनाया है। इसी के तहत 7 मई को एक मॉक ड्रिल की जाएगी, जिसमें एयर रेड वॉर्निंग सायरन बजाया जाएगा। इस बीच काफी लोगों के मन में सवाल है कि ये एयर रेड सायरन होता क्या है और इसका मकसद क्या है? तो आइए इन्हीं सब सवालों के जवाब।

एयर रेड सायरन क्या होता है?

एयर रेड सायरन एक तेज और खास तरह की आवाज होती है, जो लोगों को संभावित खतरे के बारे में चेतावनी देने के लिए बजाई जाती है। इस सायरन का मकसद लोगों को अलर्ट करना है, ताकि वह तुरंत किसी सेफ जगह पर चले जाएं। जैसे काम के लिए होता है। यह सायरन आमतौर पर 60 सेकंड के लिए बजाया जाता है।

क्यों जरूरी है मॉक ड्रिल?

मॉक ड्रिल का मतलब असली खतरे से पहले की एक तैयारी होती है। इसमें यह देखा जाता है कि सिस्टम सही तरीके से काम कर रहा है या नहीं या फिर लोग ऐसी स्थिति में कैसे रिएक्ट करते हैं। मॉक ड्रिल से किसी भी आपातकाल में नुकसान को कम किया जा सकता है।

तकनीक और क्या मोबाइल भी देंगे अलर्ट?

भारत में 7 मई को एक मॉक ड्रिल होने वाली है, जिसमें वॉर सायरन बजाया जाएगा। इस ड्रिल का मकसद लोगों को आपात स्थिति में सतर्क करना है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि इस ड्रिल में कौन-सी तकनीक का इस्तेमाल होगा, लेकिन दुनियाभर में सायरन सिस्टम को चलाने के लिए अलग-अलग टेक्नोलॉजी अपनाई जाती है।

वॉर सायरन कैसे काम करते हैं?

  • एयर सायरन: ये पुराने जमाने से चलन में हैं। इनमें एक घूमने वाली डिस्क होती है जिसमें छेद होते हैं। हवा जब इन छेदों से गुजरती है तो तेज़ और लगातार आवाज़ निकलती है, जो खतरे का संकेत देती है।
  • बिजली से चलने वाले सायरन: इन सायरनों में एक डायाफ्राम या हॉर्न होता है जो बिजली की मदद से कंपन करता है और ज़ोरदार आवाज़ पैदा करता है।
  • इलेक्ट्रॉनिक सायरन: ये सबसे आधुनिक तकनीक है। इनमें डिजिटल सिस्टम और स्पीकर होते हैं। इन्हें रेडियो फ्रीक्वेंसी या कंट्रोल सिस्टम से रिमोटली भी ऑपरेट किया जा सकता है।

क्या मॉक ड्रिल में मोबाइल भी देंगे चेतावनी?

कुछ लोगों के मन में सवाल है कि क्या मॉक ड्रिल के समय मोबाइल फोन भी अलर्ट देंगे। भारत में अभी तक ऐसा सिस्टम आधिकारिक तौर पर लागू नहीं हुआ है, लेकिन विदेशों में यह तकनीक पहले ही टेस्ट हो चुकी है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Google ads
Previous Story

Google की नई चाल! अब AI चैटबॉट में दिखेंगे Ads

DoT
Next Story

DoT की सख्ती, Airtel-Jio-Starlink के लिए नए कड़े नियम

Latest from Latest news

Samsung-ने-पेश-किया-नया-Galaxy-XR

Samsung ने पेश किया नया Galaxy XR, जानें इसके फीचर

Samsung AI Headset: Samsung ने अपने नए Galaxy XR हेडसेट को लॉन्च किया है। यह एक AI Native XR डिवाइस है जो AI, एक्सटेंडेड रियलिटी और पावरफुल हार्डवेयर का मेल है। इसका उद्देश्य यूजर्स को सहज और इमर्सिव अनुभव देना है।  Samsung , Google और Qualcomm ने मिलकर Galaxy XR बनाया, जो AI-पावर्ड गेमिंग, 3D कंटेंट और XR ऐप्स के लिए नया अनुभव देता है।  विकास और टेक्नोलॉजी  Galaxy XR को Samsung ने Google और Qualcomm के साथ मिलकर विकसित किया है। यह पहला डिवाइस है जो Android XR प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसे गेमिंग, रोजमर्रा के काम और प्रोफेशनल एप्लिकेशन के लिए AI कंपैनियन के रूप में तैयार किया गया है।  उपलब्धता  हेडसेट अब अमेरिका और कोरिया में खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह Samsung की उस योजना का हिस्सा है जिसमें AI और XR को मिलाकर डिजिटल अनुभव को बेहतर बनाया जा रहा है।  मल्टीमॉडल AI  Galaxy XR में Gemini AI शामिल है। यह वॉइस, विजन और जेस्चर के जरिए यूजर्स के साथ सहज बातचीत करता है। यूजर्स आसानी से कंटेंट देख सकते हैं, टास्क मैनेज कर सकते हैं और अपने आस–पास की जानकारी पा सकते हैं। AI के साथ हेडसेट मानव जैसी बातचीत और समझ देता है।  READ MORE: Android पर भी चलेगा Gemini, Google Docs में मिलेगी AI की मदद! 
Diwali 2025: 10,000 रुपये तक के टॉप टेक गिफ्ट्स

Diwali 2025: 10,000 रुपये तक के टॉप टेक गिफ्ट्स

दिवाली 2025 के लिए 10,000 रुपये तक के बेस्ट टेक गिफ्ट्स! Realme, Marshall, Noise और और भी कई शानदार गैजेट्स जो म्यूजिक, फिटनेस और स्मार्ट उपयोग के लिए परफेक्ट हैं।  Diwali tech gifts 2025: दिवाली का त्योहार आ चुका है और यह समय है अपने परिवार और दोस्तों को कुछ खास और मजेदार टेक गिफ्ट्स देकर खुश करने का। हर साल, लोग गिफ्ट्स के लिए बहुत खर्च कर देते हैं, लेकिन इस साल आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए भी शानदार गैजेट्स पा सकते हैं। Amazon पर कई ऐसे गैजेट्स उपलब्ध हैं जो उपयोगी, मजेदार और स्टाइलिश हैं।  चाहे वह वायरलेस ईयरबड्स हों, ब्लूटूथ स्पीकर्स, स्मार्टवॉच या बजट स्मार्टफोन ये सभी गैजेट्स आपकी दिवाली को और भी मजेदार और यादगार बना सकते हैं। नीचे हमने 10,000 रुपये के भीतर के टॉप गैजेट्स की पूरी लिस्ट बनाई है।  Marshall Minor IV वायरलेस ईयरबड्स  Marshall Minor IV ईयरबड्स में शानदार Marshall साउंड क्वालिटी दी गई है। यह ईयरबड्स 30 घंटे से अधिक का प्लेबैक समय देते हैं, साथ में वाटर रेजिस्टेंस और वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी है। इनमें टच कंट्रोल, ब्लूटूथ मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी और ऐप के जरिए साउंड कस्टमाइजेशन मिलता है। OTA अपडेट और रिप्लेसेबल पार्ट्स इसे लंबा और टिकाऊ बनाते हैं। यदि आप म्यूजिक और पॉडकास्ट सुनना पसंद करते हैं, तो ये ईयरबड्स परफेक्ट हैं।  Titan Celestor AMOLED स्मार्टवॉच  Titan Celestor में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 750 निट्स की ब्राइटनेस और कस्टमाइजेबल वॉच फेस मिलते हैं। यह स्मार्टवॉच आउटडोर एक्टिविटी के लिए पूरी तरह फिट है। इसमें GPS, अल्टीमीटर, बैरोमीटर और कॉम्पास जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, BT कॉलिंग, AI वॉइस असिस्टेंट, SOS अलर्ट और 100+ स्पोर्ट्स मोड इसे एडवेंचर और फिटनेस के लिए बढ़िया बनाते हैं। इसकी स्विम मोड, लंबी बैटरी लाइफ और ड्यूल–टोन स्ट्रैप इसे स्टाइलिश भी बनाते हैं।  Realme NARZO 80

Don't Miss