Indian government

सरकार ने Apple और Google से मांगी मदद, मना करने पर होगी कार्रवाई!

5 mins read
1.3K views
January 24, 2025

भारत सरकार अपने सभी ऐप को एक ही सूट में उपलब्ध कराना चाहती है। इसके लिए Apple और Google से मदद मांगी गई है।

Indian government App Suit: यूजर्स को सभी सरकारी ऐप्स जल्द एक ही जगह मिलेंगे क्योंकि भारत सरकार अपने सभी ऐप्स को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाने की तैयारी कर रही है। इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मंत्रालय ने इसे लेकर Apple और Google को पत्र लिखा है। इसके साथ ही स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों को भी इसमें अपना सहयोग देने को कहा गया है। दरअसल, सरकार अपने ऐप्स को ऐप सूट पर उपलब्ध करवाएगी।

सरकार क्या चाहती है

सरकार चाहती है कि Google और Apple अपने-अपने प्ले स्टोर से यूजर्स को इस  ऐप सूट को डाउनलोड करने की सुविधा दे। इसके साथ ही उसने कंपनियों से स्मार्टफोन में इस ऐप सूट को पहले से ही इंस्टॉल करने को कहा है, जिसके जरिए सरकार लोगों की सरकारी सेवाओं और योजनाओं तक पहुंच बढ़ाना चाहती है। बता दें कि अभी लोगों को सभी सरकारी ऐप्स को अलग से डाउनलोड करना पड़ता है। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि ऐप एक सूट में उपलब्ध होने से यूजर्स के लिए उन्हें एक्सेस करना भी काफी आसान हो जाएगा।

Google और Apple हैं नाराज

सरकार की इस पहल से Google और Apple सहमत नहीं दिख रहे हैं। जानकारी के अनुसार, Google ने इस पहल का विरोध किया है और Apple भी इसे लेकर काफी एक्साइटेड नहीं दिख रही है। दोनों ही कंपनियों का अपने प्लेटफॉर्म पर मौजूद ऐप्स पर काफी नियंत्रण है। इतना ही नहीं वह इनसे होने वाली कमाई में से हिस्सा भी लेती हैं। ऐसे में अगर सरकारी ऐप्स आ जाती है तो कंपनी को नियंत्रण के साथ-साथ अपना रेवेन्यू में भी हिस्सा खोना पड़ सकता है।

सरकार कर सकती है कार्रवाई

भारत सरकार कंपनियों के विरोध को देखते हुए अपना सख्त रुख अपना सकती है। यानी कि अगर ये कंपनियां इनकार करती हैं तो सारकार उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकती है। सरकार ने 2020 में भी TikTok और Meta के खिलाफ सख्ती दिखाई थी। वहीं, चीन से विवाद के बाद TikTok समेत कई चीनी ऐप्स को भारत में बैन कर दिया गया था।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Yoshua Bengio
Previous Story

Yoshua Bengio की चेतावनी! यह टेक्नोलॉजी है बेहद खतरनाक

HTC
Next Story

HTC और Google के बीच हुई बड़ी डील

Latest from Apps

Don't Miss