कंटेट क्रिएटर्स को सरकार देगी पैसा, बनाया अरबों का फंड

6 mins read
747 views
Union Minister Ashwini Vaishnav
March 18, 2025

सरकार ने कंटेंट क्रिएटर इकोनॉमी के लिए एक फंड बनाने की घोषणा की है। PPPमोड में इस फंड का आकार 1 बिलियन डॉलर होगा।

Government Fund to content creators: देश में कंटेंट क्रिएटर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। लाखों लोग अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट बनाने का काम कर रहे हैं। इसी को देखते हुए सरकार ने कंटेंट क्रिएटर्स की मदद के लिए अरबों रुपये के फंड की घोषणा की है। हाल ही में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सरकार क्रिएटर्स इकॉनमी को सपोर्ट करने के लिए 1 बिलियन डॉलर का फंड बनाएगी। यह फंड पब्लिक-प्राइवेट-पार्टनरशिप मॉडल के तहत काम करेगा, यानी इसमें सरकार और प्राइवेट कंपनियां मिलकर निवेश करेंगी।

क्रिएटर्स को कैसे मिलेगा फंड का फायदा?

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यह फंड खासतौर पर क्रिएटर्स इकॉनमी को बढ़ावा देने के लिए बनाया जा रहा है। इसका मकसद क्रिएटर्स को आर्थिक मदद देना है, जिससे वह अपनी स्किल्स को और बेहतर बना सकें। इसके अलावा, इस फंड की मदद से क्रिएटर्स अपना प्रोडक्शन लेवल भी बढ़ा पाएंगे और ग्लोबल मार्केट तक अपनी पहुंच बना सकेंगे।

भारत में कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है और यह एक बड़ी इंडस्ट्री के रूप में उभर रही है। इससे भविष्य में नए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा था कि भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनाने के सफर में क्रिएटर इकॉनमी एक नई ऊर्जा लाने का काम कर रही है। भारतीय क्रिएटर्स की बदौलत भारत की संस्कृति और पारंपरिक ज्ञान को पूरी दुनिया तक पहुंचाया जा सकता है।

भारत में तेजी से बढ़ रही है क्रिएटर इकॉनमी

एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में कंटेंट क्रिएटर्स के लिए अभी सही समय है। करीब 86% क्रिएटर्स का मानना है कि आने वाले दो सालों में उनकी कमाई में अच्छी-खासी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। इसके अलावा, शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म्स की वजह से छोटे शहरों में भी कंटेंट की खपत तेजी से बढ़ रही है। यही वजह है कि बड़े ब्रांड्स भी इस ओर आकर्षित हो रहे हैं और वह इंफ्लुएंसर्स पर बड़ी रकम खर्च कर रहे हैं। कुल मिलाकर, भारत की क्रिएटर इकॉनमी नई ऊंचाइयों को छू रही है और इसमें आगे भी बेहतरीन ग्रोथ देखने को मिल सकती है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

PM Modi joined Truth Social
Previous Story

क्या है Truth Social? जिसे PM मोदी ने किया ज्वाइन

NPCI
Next Story

UPI यूजर्स के लिए जरूरी खबर! बंद होगा ये खास फीचर

Latest from Latest news

BSNL-यूजर्स-को-जल्द-मिलेगा-सुपरफास्ट-5G-सेवा

BSNL यूजर्स को जल्द मिलेगा सुपरफास्ट 5G सेवा, सबसे पहले यहां होगा लॉन्च

BSNL राजधानी दिल्ली और एनसीआर के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अब पूरी तैयारी के साथ वापसी कर रही है। लंबे
GoPro-ने-भारत-में-लॉन्च-किए-MAX2

GoPro ने भारत में लॉन्च किए MAX2, LIT HERO और Fluid Pro AI

GoPro India: GoPro ने भारत में अपने प्रोडक्ट रेंज को बढ़ाते हुए तीन नए उपकरण पेश किए हैं। इनमें MAX2 360 कैमरा, LIT HERO मिनी लाइफस्टाइल कैमरा और Fluid Pro AI गिम्बल शामिल है। कंपनी का कहना है कि नए प्रोडक्ट्स कंटेंट क्रिएटर्स, यात्रियों और डेली यूजर्स को वीडियो और फोटो शूट करने के लिए अधिक सुविधाजनक और लचीले विकल्प देंगे। ये सभी प्रोडक्ट अब Amazon, Flipkart, Croma और Reliance Digital जैसी प्रमुख दुकानों पर उपलब्ध हैं।  GoPro ने भारत में लॉन्च किए MAX2 360 कैमरा, LIT HERO मिनी कैमरा और Fluid Pro AI गिम्बल तीन नए प्रोडक्ट्स, जानें इसके फायदें और फीचर्स  भारत में कंटेंट क्रिएटर मार्केट पर फोकस  इस लॉन्च के जरिए GoPro भारत में तेजी से बढ़ते क्रिएटर मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहता है। इस मार्केट में कॉम्पैक्ट कैमरे और स्टेबलाइजेशन टूल्स की मांग लगातार बढ़ रही है। GoPro के फाउंडर और CEO निकोलस वुडमैन ने कहा कि इस साल के नए प्रोडक्ट्स हमारी लाइनअप को पहले से ज्यादा विविध बनाते हैं। ये आज के कंटेंट क्रिएटर्स, एडवेंचर्स और एंथुजियास्ट्स के लिए नए और रोमांचक फीचर्स लाते हैं।  MAX2 360 कैमरा  लाइनअप का प्रमुख उत्पाद GoPro MAX2 है, जिसकी कीमत 57,000 है। यह कंपनी का अब तक का सबसे एडवांस 360 कैमरा है। MAX2 True 8K

Don't Miss