सालों का इंतज़ार खत्म? Google Photos में जुड़ने जा रहे हैं दो जबरदस्त फीचर्स

5 mins read
76 views
January 12, 2026

Google Photos Update: Google Photos यूज़र्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। जिस फीचर का लोग सालों से इंतज़ार कर रहे थे, वह अब हकीकत के करीब है। Google Photos में जल्द ऐसा बदलाव आ सकता है, जो वीडियो देखने और फोटो ब्राउज़ करने के तरीके को पूरी तरह बदल देगा।

वीडियो देखने में लगेगा कम समय, फोटो ब्राउज़िंग होगी ज्यादा मज़ेदार, Google Photos के नए फीचर्स जानिए पूरी डिटेल।

अब वीडियो आपकी रफ्तार से चलेंगे

अब तक Google Photos में वीडियो देखने के दौरान स्पीड कंट्रोल की कमी खलती रही है। लेकिन नए अपडेट में यह कमी दूर हो सकती है। टेस्टिंग के दौरान सामने आया है कि यूज़र्स को Video playback speed बदलने का विकल्प मिलेगा। यानी आप चाहें तो वीडियो को स्लो मोशन में देखें या फिर समय बचाने के लिए तेज़ रफ्तार में चला सकें। यह फीचर खासतौर पर लंबे वीडियो देखने वालों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है।

READ MORE-  Elon Musk करेंगे Recommendation Algorithm पब्लिक

एक टैप में बदलेगी प्लेबैक स्पीड

इसके के तहत वीडियो प्ले करते समय ऊपर दिए गए मेन्यू से Playback Speed का विकल्प चुना जा सकेगा। इसके बाद स्क्रीन पर अलग-अलग स्पीड ऑप्शन दिखाई देंगे। जिससे यूज़र अपनी पसंद की स्पीड चुन पाएंगे। इससे वीडियो देखने का अनुभव ज्यादा कंट्रोल्ड और पर्सनल हो जाएगा।

Photos देखने का मिलेगा नया लुक

सिर्फ वीडियो ही नहीं, Google Photos फोटो ब्राउज़िंग को भी नए अंदाज़ में पेश करने की तैयारी में है। कंपनी एक ऐसे फीचर पर काम कर रही है, जिससे photo grid में दिखने वाली तारीखों को छुपाया जा सकेगा। तारीख हटते ही फोटो एक निरंतर ग्रिड में नजर आएंगी।  जिससे पूरा व्यू ज्यादा क्लीन और इमर्सिव लगेगा।

READ MORE-  Polymarket की भविष्यवाणियां बढ़ा रही इरान में हड़कंप

गैलरी ऐप्स को मिलेगी कड़ी टक्कर

तारीख छुपाने वाला यह विकल्प Google Photos को दूसरे gallery app के और करीब ले आता है। कई यूज़र्स पहले से ही ऐसे लेआउट को पसंद करते हैं, जहां बिना किसी ब्रेक के सारी तस्वीरें एक साथ दिखें। नए टॉगल के साथ यूज़र अपनी पसंद के अनुसार फोटो देखने का तरीका चुन सकेंगे।

यूज़र्स की मांग पर ध्यान

इन बदलावों से साफ है कि Google Photos अब यूज़र फीडबैक को गंभीरता से ले रहा अगर ये फीचर्स आधिकारिक तौर पर रोलआउट होते हैं, यूजर्स के बहुत बडी सौगात की तरह होगी।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

Betterment से फर्जी क्रिप्टो ऑफर, यूजर्स में मचा हड़कंप

meta
Next Story

ऑस्ट्रेलिया का डिजिटल डंक: Meta ने 5.5 लाख अकाउंट किए बंद!

Latest from Tech News

Google का बड़ा AI धमाका! अब AI से बनेगी वर्चुअल दुनियां

Google का बड़ा AI धमाका! अब AI से बनेगी वर्चुअल दुनियां

Google Project Genie: Google ने Artificial Intelligence को एक नई दिशा देते हुए Project Genie पेश किया है। इसके जरिए AI अब टेक्स्ट या इमेज ही नहीं, बल्कि ऐसी वर्चुअल दुनियाएं बना सकता है। जिनमें

Airtel ग्राहकों को मिलेगा 1 साल का FREE Adobe Express Premium

Adobe Express Premium India: भारती Airtel ने Adobe के साथ साझेदारी कर अपने ग्राहकों के लिए Adobe Express Premium का 1 साल तक का फ्री सब्सक्रिप्शन पेश किया है। यह ऑफर Airtel के लगभग 360 मिलियन मोबाइल, WiFi और DTH ग्राहकों के लिए है। इसका मकसद आम यूजर्स, छात्रों, क्रिएटर्स और छोटे व्यवसायों के मालिकों को प्रोफेशनल कंटेंट क्रिएशन टूल्स उपलब्ध कराना है।  Airtelने Adobe के साथ साझेदारी की और अपने ग्राहकों को AdobeExpressPremium का 1 साल का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया। छात्र, क्रिएटर्स और छोटे व्यवसाय आसानी से पेशेवर कंटेंट बना सकते हैं।  Airtel ग्राहक इसे कैसे ले सकते हैं  Airtel के एलिजिबल कस्टमर इसे Airtel Thanks ऐप के जरिए एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी क्रेडिट कार्ड की जरूरत नहीं है। सब्सक्रिप्शन की कीमत लगभग 4,000 है। यहां बताए गए स्टेप्स फॉलो करें।  Android या iOS में Airtel Thanks ऐप डाउनलोड और रजिस्टर करें।  होम स्क्रीन पर Adobe Express कार्ड चुनें या Claim OTTs & More / Discover Airtel Thanks में जाएं।  Claim
Google ने AI सर्च को और आसान और स्मार्ट बनाया

Google ने AI सर्च को और आसान और स्मार्ट बनाया

Google Search Updates: टेक दिग्गज Google ने अपनी सर्च सर्विस में दो बड़े AI अपग्रेड रोलआउट किए हैं। अब यूजर्स के लिए जानकारी खोजना और रिसर्च करना पहले से कहीं ज्यादा आसान और स्मार्ट हो गया है। ये बदलाव खासकर AI Overviews और AI Mode से जुड़े हैं। Google Search में

Don't Miss