Google ने Chrome में लॉन्च किया Gemini, आसान होगा ब्राउजिंग

Google ने Chrome में लॉन्च किया Gemini, आसान होगा ब्राउजिंग

3 mins read
6 views
March 11, 2026

Google Gemini Launch: Google ने अपने AI असिस्टेंट Gemini को Chrome ब्राउजर में नए देशों में लॉन्च कर दिया है। इसमें अब यूजर बस एक साइडबार पर क्लिक करके Gemini का इस्तेमाल कर सकते हैं। भारत में Gemini यूजर को वेब पेज को पूरा समझने, अलग-अलग टैब में डाटा की तुलना करने, Gmail, Google Drive, Google Keep और YouTube जैसी सेवाओं के डेटा देखने में मदद करेगा।

Chrome में Gemini AI साइडबार यूजर को Gmail, YouTube और Google Drive जैसी सेवाओं में ब्राउजर में ही मदद करता है।

Gemini के लिए, आपको Chrome में सबसे ऊपर टैब बार में Ask Gemini का आइकन दिखेगा। इस पर क्लिक करने से एक साइडबार खुलेगा जहां आप जो कंटेंट पढ़ रहे हैं उसके बारे में सवाल पूछ सकते हैं, पेज को समराइज कर सकते हैं, या चीजों को आसानी से याद रखने में मदद के लिए क्विज़ बना सकते हैं।

READ MORE: Google का नया Gemini 3 Deep Think लॉन्च, जानें खासियत

Gemini के फीचर्स और Google ऐप्स के साथ काम

Gemini एक साथ कई टैब्स में काम कर सकता है। इसके अलावा Gemini अब कई भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। इनमें हिंदी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तेलुगु और तमिल शामिल हैं। इसके अलावा अंग्रेजी और Chrome में पहले से उपलब्ध अन्य भाषाएं भी काम करेंगी। Gemini Google की कई सेवाओं के साथ जुड़कर और पर्सनल मदद देता है। यह Gmail, Maps, Calendar और YouTube जैसी ऐप्स के साथ काम कर सकता है।

READ MORE: AI के लिए साथ आए Apple और Google

इसके अलावा, Google Nano Banana 2 नामक AI टूल का भी इस्तेमाल अब Chrome में Gemini के साथ किया जा सकता है। यह टूल इमेज को बदलने की क्षमता रखता है। iOS यूजर भी अब India में Chrome में Gemini का इस्तेमाल कर पाएंगे। हालांकि, कुछ एडवांस फीचर्स अभी केवल अमेरिका में ही उपलब्ध हैं।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Cerebras के साथ मिलकर Nvidia को टक्कर देने की तैयारी में Oracle
Previous Story

Cerebras के साथ मिलकर Nvidia को टक्कर देने की तैयारी में Oracle

दुनियाभर में ठप हुआ Instagram, यूजर्स परेशान
Next Story

दुनियाभर में ठप हुआ Instagram, यूजर्स परेशान

Latest from Artificial Intellience

Don't Miss