Fingerprint, Face Unlock या Passcode कौन है सिक्योरिटी का बादशाह?

Fingerprint, Face Unlock या Passcode कौन है सिक्योरिटी का बादशाह?

6 mins read
900 views
June 1, 2025

अगर आप अपने स्मार्टफोन को सबसे सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो सिर्फ एक लॉक सिस्टम पर निर्भर न रहें। पासकोड + बायोमेट्रिक लॉक का कॉम्बिनेशन सबसे अच्छा और सुरक्षित तरीका है।

Smartphone Biometric Lock: आजकल स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। हम फोन में सिर्फ कॉल या मैसेज ही नहीं करते, बल्कि बैंकिंग, ऑनलाइन शॉपिंग, सोशल मीडिया, डॉक्युमेंट स्टोरेज और यहां तक कि हेल्थ से जुड़ी जानकारी भी इसी में रखते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि अपने स्मार्टफोन को सेफ रखने का सबसे अच्छा तरीका कौन-सा है? फिंगरप्रिंट लॉक, फेस अनलॉक या फिर पुराना लेकिन भरोसेमंद पासकोड?

आइए जानते हैं इन तीनों लॉक विकल्पों के फायदे

फिंगरप्रिंट लॉक (Fingerprint)

  • फायदे: यह सबसे तेज और सुविधाजनक तरीका है, एक टच में फोन अनलॉक हो जाता है और ज्यादातर लोगों के लिए यह डेली यूज में बहुत आसान है।
  • कमियां: अगर उंगली गीली, गंदी या कट लगी हो तो सेंसर फेल हो सकता है और कुछ सस्ते फोनों में फिंगरप्रिंट सेंसर की क्वालिटी कम होती है।
  • सुरक्षा: बायोमेट्रिक डेटा की वजह से यह तरीका काफी हद तक सुरक्षित है। हालांकि, कुछ मामलों में सेंसर को धोखा दिया जा सकता है।

फेस अनलॉक (Face Unlock)

  • फायदे: बिना टच किए फोन अनलॉक हो जाता है, कोविड से पहले यह तरीका काफी पॉपुलर हो गया था और मास्क हटने के बाद फिर से उपयोग में आने लगा है।
  • कमियां: कम रोशनी में या जब चेहरा बदला हुआ हो तब यह ठीक से काम नहीं करता और कई फोन सिर्फ 2D कैमरे से चेहरा स्कैन करते हैं, जिसे आसानी से तस्वीर से भी धोखा दिया जा सकता है।
  • सुरक्षा: iPhone जैसे फोन 3D फेस स्कैन का इस्तेमाल करते हैं, जो ज्यादा सुरक्षित होता है, लेकिन मिड-रेंज एंड्रॉइड फोनों में यह फीचर कमजोर हो सकता है।

पासकोड / PIN लॉक (Passcode)

  • फायदे: सभी फोनों में उपलब्ध है, इसे इस्तेमाल करने के लिए किसी खास सेंसर की जरूरत नहीं होती और यह सबसे पुराना और भरोसेमंद तरीका है।
  • कमियां: पासकोड दूसरों को पता चल सकता है, अगर आप सावधान न रहें और कभी-कभी लोग छोटे या आसान पासकोड रख लेते हैं, जिससे खतरा बढ़ जाता है।
  • सुरक्षा: अगर आप लंबा और मजबूत पासकोड रखते हैं तो यह सबसे सुरक्षित विकल्प हो सकता है। इसे समय-समय पर बदलते रहना चाहिए।

अगर आप अपने स्मार्टफोन को सबसे ज्यादा सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो सिर्फ एक लॉक सिस्टम पर निर्भर न रहें। पासकोड + बायोमेट्रिक लॉक का कॉम्बिनेशन सबसे अच्छा और सुरक्षित तरीका है। पासकोड को बैकअप के रूप में जरूर रखें और कभी भी बहुत आसान या अनुमान लगाने योग्य पासवर्ड न चुनें।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

I’m Not a Robot पर क्लिक करते ही कैसे पकड़ता है सिस्टम कि आप इंसान हैं?
Previous Story

I’m Not a Robot पर क्लिक करते ही कैसे पकड़ता है सिस्टम कि आप इंसान हैं?

WhatsApp में आए 4 नए शानदार फीचर, खास होगी बात
Next Story

WhatsApp में आए 4 नए शानदार फीचर, खास होगी बात

Latest from Latest news

Don't Miss