Cyber crime

FBI: मेल- मैसेज में ये दो शब्द दिखने पर हो जाएं अलर्ट

5 mins read
2.3K views
January 30, 2025

FBI ने चेतावनी जारी की है। एजेंसी ने कहा है कि स्कैमर्स आमतौर पर अपने मैसेज या ईमेल में दो शब्दों का इस्तेमाल करते हैं।

FBI Warning: साइबर अपराधी इन दिनों लोगों के अकाउंट खाली करने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। वे ईमेल, SMS या लिंक भेजकर लोगों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश करते रहते हैं। ऐसे में अगर कोई इनके जाल में फंस जाए तो नुकसान से बच पाना बेहद मुश्किल हो जाता है। इसी को देखते हुए अमेरिकी एजेंसी FBI ने अलर्ट जारी किया है। इसमें कहा गया है कि अगर आपको ईमेल या मैसेज में ये दो शब्द मिलते हैं तो तुरंत समझ जाना चाहिए कि ये स्कैमर्स द्वारा भेजे गए मैसेज हैं।

कहीं आपके मैसेज पर तो नहीं है ये दो शब्द

FBI विश्व प्रसिद्ध एजेंसी है। एजेंसी ने लोगों को साइबर अपराधियों से बचाने के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में कहा गया है कि अगर आपको कोई ईमेल या मैसेज मिलता है जिसमें लिखा हो ‘जल्दी करो’ तो सावधान हो जाएं। स्कैमर्स आमतौर पर इन दो शब्दों का यूज करते हैं। इसके जरिए अपराधी यूजर्स को यह दिखाना चाहते हैं कि अगर वह अभी लिंक पर क्लिक नहीं करेंगे, कोई अटैचमेंट नहीं खोलते या फिर कोई जानकारी शेयर नहीं करते हैं, तो वह कोई भी ऑफर या सेल का लाभ नहीं उठा पाएंगे। बता दें कि स्कैमर्स इन शब्दों का यूज लोगों पर दबाव बनाने के लिए करते हैं।

ठगी होने से कैसे बचें

AI आने के बाद ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। इससे बचने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।

  • सोशल मीडिया पर दिखाए जा रहे किसी भी ऑफर या लुभावने वादे के झांसे में न आएं।
  • किसी भी अनजान या संदिग्ध व्यक्ति से प्राप्त किसी भी लिंक, मैसेज, ईमेल या अटैचमेंट आदि पर क्लिक न करें।
  • अपनी संवेदनशील जानकारी किसी अनजान या संदिग्ध व्यक्ति के साथ साझा न करें।
  • अगर कोई भी जालसाज आपसे पुलिस या सरकारी अधिकारी बनकर बात करता है, तो एक बार संबंधित विभाग से इसकी पुष्टि अवश्य कर लें।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

OpenAI
Previous Story

OpenAI का आरोप, DeepSeek ने चोरी कर मचाया धूम

Jack Dorsey
Next Story

Goose AI एजेंट लॉन्च, ऑटोमैटिक होगी कोडिंग

Latest from Cybersecurity

साइबर जंग का नया हथियार बना राउटर! रूस के जासूसी नेटवर्क पर बड़ा खुलासा

साइबर जंग का नया हथियार बना राउटर! रूस के जासूसी नेटवर्क पर बड़ा खुलासा

Russian cyber espionage:  अमेरिका ने एक बड़े साइबर जासूसी नेटवर्क को ध्वस्त करने का दावा किया है। जिसमें साधारण घरेलू इंटरनेट Router को हथियार

Don't Miss