Esports में नया अवसर: भारत की राष्ट्रीय टीम करेगी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला

Esports में नया अवसर: भारत की राष्ट्रीय टीम करेगी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला

5 mins read
2 views
March 26, 2026

Esports Nations Cup: भारत का Esports उद्योग अब एक बड़े वैश्विक मंच पर उभर रहा है। इस बार सामान्य टूर्नामेंटों से हटकर एक देश-आधारित फॉर्मेट पेश किया जाएगा, जिसमें भारत की राष्ट्रीय टीम सीधे अन्य देशों के साथ मुकाबला करेगी। बता दें कि Esports Nations Cup 2026 इस साल पहली बार होगा। इसका आयोजन Riyadh में 2 नवंबर से 29 नवंबर तक होगा। इस टूर्नामेंट का बजट लगभग 391 करोड़ है, जिसमें से करीब 174 करोड़ सीधे खिलाड़ियों और कोचों के लिए पुरस्कार राशि के तौर पर रखी गई है।

भारत का पहला राष्ट्रीय Esports टीम फॉर्मेट, 16 गेम्स और लाखों डॉलर के पुरस्कार के साथ Esports Nations Cup 2026 में हिस्सा लेगी।

इस टूर्नामेंट में PUBG Mobile, Valorant, Counter-Strike 2, DOTA 2 और Chess जैसे फेमस गेम शामिल होंगे। इसमें कुल 16 गेम टाइटल्स के लिए अलग-अलग पुरस्कार होंगे और जीतने वाली टीम को पैसे बांटे जाएंगे।

Team India के लिए NODWIN Gaming की जिम्मेदारी

NODWIN Gaming अब भारत की राष्ट्रीय टीम बनाने का काम संभालेगा। इसका मतलब है कि NODWIN ही सब कुछ संभालेगा जैसे कि खिलाड़ियों की खोज करना, ट्रेनिंग सिस्टम बनाना और कोचों-गेम पब्लिशर्स के साथ काम करना। NODWIN Gaming के निमिष राउत ने कहा कि Esports Nations Cup ग्लोबल गेमिंग फ्रेमवर्क में एक बड़ा बदलाव है।

भारत के लिए यह एक ट्रांसफॉर्मेटिव अवसर है। उन्होंने यह भी बताया कि भारत में गेमिंग का बेस बहुत बड़ा और जुनूनी है, लेकिन अब तक खिलाड़ियों के लिए ग्लोबल स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने का स्पष्ट रास्ता नहीं था।

READ MORE: Nintendo ने अमेरिकी सरकार को कोर्ट में घसीटा, मांगा करोड़ों का हिसाब

Prize Money और फॉर्मेट

  • पहला स्थान: 43.5 लाख प्रति खिलाड़ी
  • दूसरा स्थान: 26 लाख प्रति खिलाड़ी
  • तीसरा स्थान: 13 लाख प्रति खिलाड़ी

READ MORE: गेमर्स के लिए बड़ा तोहफा, मिलेगा GTA V का FREE गिफ्ट!

भारत में Esports का भविष्य

विशेषज्ञों का कहना है कि यह सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं है बल्कि यह एक स्ट्रक्चर्ड सिस्टम तैयार कर रहा है, जहां खिलाड़ी आधिकारिक रूप से भारत का प्रतिनिधित्व कर सकेंगे। Esports फाउंडेशन के हंस जगनो ने कहा कि भारत में गेमिंग के जुनूनी फैंस की संख्या बहुत बड़ी है और यह देश ग्लोबल Esports में धीरे-धीरे ताकतवर खिलाड़ी पैदा करने वाला बन रहा है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Meta और YouTube को 6 मिलियन का जुर्माना, किशोरों के नुकसान पर फैसला
Previous Story

Meta और YouTube को 6 मिलियन का जुर्माना, किशोरों के नुकसान पर फैसला

Intel की वापसी से Razer Blade 16, बना गेमिंग और AI के लिए दमदार...जानें कैसे?
Next Story

Intel की वापसी से Razer Blade 16, बना गेमिंग और AI के लिए दमदार…जानें कैसे?

Latest from Sports

Don't Miss