WhatsApp से कितना अलग है एलन मस्क का XChat?

WhatsApp से कितना अलग है एलन मस्क का XChat?

5 mins read
1.2K views
June 4, 2025

XChat एक नया और स्मार्ट चैटिंग प्लेटफॉर्म है, जो WhatsApp को सीधी चुनौती देता है। बिना मोबाइल नंबर के इस्तेमाल, बेहतर सिक्योरिटी और X ऐप के साथ इंटीग्रेशन इसे खास बनाते हैं।

XChat vs WhatsApp Differences: एलन मस्क हमेशा कुछ नया और बड़ा करने के लिए जाने जाते हैं। इस बार उन्होंने सीधा-सीधा मार्क जुकरबर्ग की चैटिंग ऐप WhatsApp को चुनौती दी है। मस्क ने एक नया मैसेजिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जिसका नाम XChat है। यह ऐप फिलहाल बीटा वर्जन में कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया है, लेकिन इसकी खूबियां इसे खास बनाती हैं।

क्या है XChat?

XChat एक नया चैटिंग टूल है जो एलन मस्क की सोशल मीडिया ऐप X का हिस्सा है। इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको मोबाइल नंबर की जरूरत नहीं होती। अगर आपके पास X अकाउंट है, तो आप XChat का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसमें आप मैसेज भेज सकते हैं, ऑडियो और वीडियो कॉल कर सकते हैं, फोटो और वीडियो शेयर कर सकते हैं और वो भी पूरी तरह से सुरक्षित तरीके से। मस्क का दावा है कि XChat में Bitcoin जैसी सिक्योरिटी लेवल का end-to-end encryption दिया गया है।

WhatsApp से कितना अलग है XChat?

WhatsApp आज की तारीख में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला मैसेजिंग ऐप है, लेकिन XChat कुछ मामलों में इसे कड़ी टक्कर दे सकता है।

  • मोबाइल नंबर की जरूरत नहीं: WhatsApp को इस्तेमाल करने के लिए मोबाइल नंबर जरूरी होता है, जबकि XChat सिर्फ X अकाउंट से चलता है।
  • सिक्योरिटी लेवल: जहां WhatsApp स्टैंडर्ड एन्क्रिप्शन देता है, वहीं XChat का दावा है कि इसका एन्क्रिप्शन बिटकॉइन जैसी टेक्नोलॉजी पर आधारित है।
  • फीचर्स: दोनों में मैसेजिंग, कॉलिंग, मीडिया शेयरिंग जैसे फीचर्स हैं, लेकिन XChat में ऑटो-डिलीट मैसेज, यानी कुछ समय बाद अपने आप डिलीट हो जाने वाले मैसेज का फीचर भी मिलेगा।
  • इंटीग्रेशन: WhatsApp एक स्टैंडअलोन ऐप है, जबकि XChat, X ऐप का हिस्सा है। यानी सोशल मीडिया, न्यूज, चैटिंग सब कुछ एक ही ऐप में मिलेगा।

XChat का बड़ा सपना

XChat सिर्फ एक चैटिंग ऐप नहीं, बल्कि एलन मस्क के Everything App प्लान का हिस्सा है। उनका सपना है कि X एक ऐसा ऐप बने, जहां सोशल मीडिया, चैटिंग, पेमेंट, न्यूज, वीडियो सब कुछ एक ही जगह मिल जाए। इसी दिशा में उन्होंने हाल ही में XMoney नाम का पेमेंट सिस्टम भी लॉन्च किया है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Microsoft का नया AI टूल लॉन्च, FREE में बनांए वीडियो
Previous Story

Microsoft का नया AI टूल लॉन्च, FREE में बनांए वीडियो

FREE में सब कुछ देने वाला WhatsApp कैसे करता है कमाई
Next Story

FREE में सब कुछ देने वाला WhatsApp कैसे करता है कमाई

Latest from Apps

Don't Miss