Tesla

Elon Musk की भविष्यवाणी: AI छीनेगी नौकरी, काम करना होगा सिर्फ शौक

4 mins read
1.6K views
March 27, 2025

Elon Musk ने AI को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सभी काम AI और रोबोट करेंगे और दुनिया में किसी के पास कोई काम नहीं बचेगा।

Elon Musk Big Prediction: अमेरिकी अरबपति और Tesla के CEO एलन मस्क ने AI को लेकर एक बड़ा दावा किया है। मस्क का कहना है कि आने वाले समय में AI इंसानों की जगह ले लेगी और दुनिया में नौकरियां खत्म हो जाएंगी। उन्होंने पेरिस में आयोजित एक इवेंट में कहा कि फ्यूचर में काम सिर्फ एक शौक बनकर रह जाएगा, क्योंकि AI और रोबोट्स हर काम को संभाल लेंगे।

नौकरी करना होगा ऑप्शनल

मस्क ने कहा कि आने वाले समय में शायद ही किसी के पास नौकरी करने की जरूरत होगी। उनका मानना है कि AI इंसानों की तरह काम कर सकेगी और रोबोट्स सभी रोल्स को निभाएंगे। हालांकि, अगर कोई इंसान शौक के लिए काम करना चाहता है, तो वह कर सकता है। ऐसी स्थिति में मस्क ने यूनिवर्सल हाई इनकम सिस्टम की जरूरत पर भी जोर दिया। उनका कहना है कि जब AI और रोबोट्स इंसानों की जगह लेंगे, तब लोगों को जीवन यापन के लिए एक निश्चित आय की जरूरत होगी। यह सिस्टम सुनिश्चित करेगा कि हर व्यक्ति के पास जीने के लिए पर्याप्त संसाधन हों।

मानवता के भले के लिए हो AI का विकास

एलन मस्क ने एक बार फिर AI को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि AI को ऐसा बनाया जाना चाहिए, जो सच का पता लगाने में मदद करे और मानवता के कल्याण के लिए काम करे। मस्क का मानना है कि फिलहाल कई बड़े AI प्रोग्राम को सच के बजाय राजनीतिक नजरिए से सही दिखाने के लिए तैयार किया जा रहा है, जो खतरनाक हो सकता है। अपने भाषण में मस्क ने बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखने की सलाह भी दी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Shutterstock
Previous Story

ChatGPT का नया धमाका, इमेज जनरेशन फीचर ने मचाया धूम

NPCI
Next Story

BHIM 3.0 लॉन्च, यूजर्स को मिलेंगे धमाकेदार फीचर्स

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss