Elon Musk

एलन मस्क ने लॉन्च की X Money, पैसे कर सकेंगे ट्रांसफर

3 mins read
1.6K views
January 29, 2025

यूजर्स अपने डेबिट कार्ड को अपने Xmoney खाते से लिंक कर सकेंगे, जिससे वे सीधे प्लेटफॉर्म पर P2P भुगतान कर सकेंगे।

X Money : एलन मस्क ने X Money की घोषणा की है। यह नया डिजिटल वॉलेट और पेमेंट सर्विस यूजर्स को P2P सिस्टम के जरिए पैसे भेजने और प्राप्त करने की सुविधा देगी। यूजर्स अपने बैंक खाते से डिजिटल वॉलेट में पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे और फिर इसे प्लेटफॉर्म पर मौजूद अन्य वॉलेट में भेज सकेंगे। X Money अमेरिकी कंपनी वीजा के साथ काम करेगी और CashApp, Venmo और Zelle जैसी सेवाओं के साथ मुकाबला करेगी।

Visa Direct के माध्यम से करें फंड ट्रांसफर

X CEO लिंडा याकारिनो ने सोशल मीडिया पर नए प्लेटफॉर्म के बारे में जानकारी शेयर की है। उन्होंने कहा कि एक्स मनी खातों के लिए समर्थन इस साल के अंत में शुरू होगा। X Money ने वीजा के साथ पार्टनरशिप की है, ताकि यूजर्स अपने X वॉलेट में तुरंत पैसे जोड़ सकें और Visa Direct के माध्यम से P2P भुगतान कर सकें।

P2P भुगतान प्रदान करती हैं

यूजर्स अपने डेबिट कार्ड को X Money अकाउंट से लिंक करने का ऑप्शन मिलेगा, जिससे वह सीधे प्लेटफॉर्म पर P2P भुगतान कर सकेंगे। अभी CashApp, Venmo और Apple Pay Cash जैसी सेवाएं अमेरिका में P2P भुगतान प्रदान करती हैं।

यूजर्स अपने X वॉलेट से बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करने का ऑप्शन भी चुन सकेंगे। हालांकि, कंपनी ने इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है कि X Money अमेरिका में कब उपलब्ध होगी। वीज़ा के अनुसार, अमेरिका में X Money अकाउंट यूजर्स अपने डेबिट कार्ड से रीयल-टाइम ट्रांसफर कर सकेंगे।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Bill Gates
Previous Story

Bill Gates की ये 5 आदतें अपनाएं, हमेशा होंगे सफल

DeepSeek
Next Story

DeepSeek और ChatGPT के बाद मार्केट में आया एक और चाइनीज टूल

Latest from Apps

Don't Miss