Elon Musk की अमीरी हुई कम, नई नेट वर्थ जान हो जाएंगे हैरान

5 mins read
372 views
Elon Musk की अमीरी हुई कम, नई नेट वर्थ जान हो जाएंगे हैरान
August 18, 2025

2025 में अब तक उनकी नेटवर्थ में लगभग 80 बिलियन डॉलर की कमी दर्ज की गई है फिर भी वह अभी भी दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल हैं।

Elon Musk Net Worth: Elon Musk जब भी चर्चा में आते हैं तो पूरी दुनिया उन पर नजर रखती है। कभी वह अपने पोस्ट को लेकर सुर्खियों में रहते हैं तो कभी अपने Tesla और SpaceX कंपनियों के कारण, लेकिन इस बार वह किसी और वजह से चर्चा में बने हुए हैं। इस साल उनकी कुल संपत्ति में भारी गिरावट आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 2025 में अब तक उनकी नेटवर्थ में लगभग 80 बिलियन डॉलर की कमी दर्ज की गई है फिर भी वह अभी भी दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल हैं। उनकी कुल संपत्ति करीब 352 बिलियन डॉलर के आसपास है।

आखिर इतनी गिरावट क्यों आई?

मस्क की ज्यादातर कमाई Tesla कंपनी के शेयरों से जुड़ी होती है क्योंकि उनके पास कंपनी की लगभग 13% हिस्सेदारी है। जैसे ही Tesla के शेयर गिरते हैं मस्क की संपत्ति भी घट जाती है। 2025 की दूसरी तिमाही में Tesla के रेवेन्यू में डबल डिजिट गिरावट देखने को मिली जिसका असर सीधे शेयरों की कीमतों पर पड़ा। जनवरी से अब तक कंपनी के शेयरों में 20% तक की गिरावट दर्ज की गई।

कुछ लोगों का मानना था कि ट्रंप प्रशासन से दूरी बनाने के बाद मस्क अब पूरा ध्यान Tesla और अपने बाकी बिजनेस पर देंगे लेकिन इस साल की पहली छमाही में ऐसा कुछ खास देखने को नहीं मिला। सिर्फ Tesla ही नहीं बल्कि इलेक्ट्रिक कार की मार्केट में इस साल कॉम्पिटिशन काफी बढ़ गया है। दूसरी कंपनियां भी EV बाजार में आ गई हैं जिससे Tesla के लिए चुनौतियां बढ़ी हैं।

READ MORE: Tesla को मिली कैलिफोर्निया में रोबोटैक्सी चलाने के लिए पहली मंजूरी

Tesla से पहले भारत में इस Tesla ने मारी थी बाजी

फिर भी भरोसा कायम

इन सबके बावजूद इन्वेस्टरों को अब भी मस्क पर भरोसा है। हाल ही में Tesla के शेयरहोल्डर्स ने उन्हें CEO बने रहने के लिए 29 बिलियन डॉलर का भारी-भरकम कंपनसेशन पैकेज दिया है। 2024 में मस्क के लीडरशिप में Tesla ने शानदार प्रदर्शन किया था जिससे Shares दोगुना बढ़ गए थे और कंपनी की वैल्यू 1.4 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई थी। हालांकि, इस साल हालात थोड़े कमजोर हैं लेकिन माना जा रहा है कि मस्क आने वाले महीनों में हालात संभाल लेंगे और फिर से जोरदार वापसी करेंगे।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

आपको मालूम है भारत का सबसे लग्जरी स्मार्टफोन कौन सा है?
Previous Story

आपको मालूम है भारत का सबसे लग्जरी स्मार्टफोन कौन सा है?

भारत में शुरू हुई Samsung लैपटॉप की मेकिंग
Next Story

भारत में शुरू हुई Samsung लैपटॉप की मेकिंग

Latest from Latest news

Suri: The Seventh Not का PS5 ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें मजेदार Video

Suri: The Seventh Not का PS5 ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें मजेदार Video

Suri, The Seventh Note : बेंगलुरु के Tathvamasi Studios ने अपने अपकमिंग गेम Suri: The Seventh Note का पहला गेमप्ले ट्रेलर रिलीज किया है। यह गेम PS5 और PC पर आएगा और इसे Sony के India Hero Project के तहत डेवलप किया जा रहा है जो चुनिंदा भारतीय डेवलपर्स को सपोर्ट करता है।  इंडिया हेरो प्रोजेक्ट के तहत Sony द्वारा समर्थित Made-in-India गेम Suri: The Seventh Note का पहला गेमप्ले ट्रेलर रिलीज।  क्या है गेम की कहानी  गेम का सेटिंग काल्पनिक द्वीप Suri है। मुख्य किरदार Ajira अपनी मां के इलाज के लिए एक दुर्लभ फल खोजने निकलती है। द्वीप पर अजीब संगीत आधारित भ्रष्टाचार फैल गया है जो पर्यावरण और जीव–जंतुओं की गतिविधियों को बदल देता है।  गेमप्ले का तरीका  इस गेम की खासियत इसका रिदम बेस्ड गेमप्ले है। खिलाड़ी को Ajira को नियंत्रित करते हुए सही समय पर चलना, कूदना और लड़ाई करनी होती है। गेम में पारंपरिक कॉम्बैट या एक्सप्लोरेशन के बजाय प्लेटफॉर्मिंग और रिदम मैकेनिक्स पर ध्यान दिया गया है। द्वीप का वातावरण और दुश्मन संगीत की धुनों के अनुसार प्रतिक्रिया देते हैं।  PS5 के स्पेशल फीचर्स  PS5 वर्सन में Rhythm Haptics Engine नामक फीचर मिलेगा। यह ध्वनि, विजुअल्स और कंट्रोलर वाइब्रेशन को जोड़कर खिलाड़ी को संगीत का अनुभव महसूस कराता है। DualSense कंट्रोलर की हॅप्टिक्स तकनीक का इस्तेमाल करके टोन या इंटेंसिटी में बदलाव को संकेत के रूप में दिखाया जाएगा। इससे खिलाड़ी को गेम की हर धुन और इंटरेक्शन का सटीक फीडबैक मिलेगा।  इंडिया हेरो प्रोजेक्ट में सहयोग  Tathvamasi Studios पिछले एक साल से Sony के India
दिसंबर में लगेगा मोबाइल रीचार्ज पर झटका! बढ़ सकते हैं डेटा प्लान के दाम

दिसंबर में लगेगा मोबाइल रीचार्ज पर झटका! बढ़ सकते हैं डेटा प्लान के दाम

यूजर्स को दिसंबर में लग सकता है टैरिफ काझटका!… भारतीय टेलीकॉम सेक्टर की नई टैरिफ रिपेयर नीति से मंहगे होंगे रिचार्ज पैक   Mobile Recharge Price Hike देश के मोबाइल यूजर्स के लिए दिसंबर की शुरुआत महंगी
Xiaomi-की-हुई-इंटरनेशनल-बेइज्जती-फोन-की-सुरक्षा-पर-उठे-सवाल

Xiaomi की हुई इंटरनेशनल बेइज्जती, फोन की सुरक्षा पर उठे सवाल

Xiaomi Security Issue: चीनी स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi हाल ही में अंतरराष्ट्रीय चर्चा में आ गई है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने कंपनी के फोन की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं, जिससे Xiaomi की अंतरराष्ट्रीय छवि प्रभावित हुई है। यह घटना APEC सम्मेलन के दौरान हुई है जब चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति को उपहार के तौर पर Xiaomi का फोन दिया है।  Xiaomi की अंतरराष्ट्रीय बेइज्जती! दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने APEC में फोन की सुरक्षा पर सवाल उठाए, जानिए क्या है बैकडोर और क्यों बढ़ रही है यूजर्स की चिंता।  राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने फोन देखते ही मजाक में कहा कि क्या इसकी कम्युनिकेशन लाइन सुरक्षित है। इस पर शी जिनपिंग ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि फोन की जांच की जाए कहीं इसमें बैकडोर तो नहीं है। इस छोटे से मजाक ने ही Xiaomi की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है।  बैकडोर क्या है?  बैकडोर एक छिपा हुआ तरीका होता है, जिससे मोबाइल या ऐप के सिस्टम तक अनधिकृत पहुंच संभव हो जाती है। इसे फोन या एप्लिकेशन की सुरक्षा को बायपास करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। कभी–कभी सरकार या एजेंसियां इसे वैध कारणों से इस्तेमाल करती हैं, लेकिन कई बार प्री–इंस्टॉल्ड ऐप्स या ब्लॉटवेयर के जरिए यूजर्स का डेटा चोरी करने में भी इसका गलत इस्तेमाल होता है।  READ MORE: Free में मिल सकता है Nothing Phone (3), जानें कैसे  READ MORE: Apple का धमाका! टॉप 5 की लिस्ट से बाहर हुई ये चाइनीज मोबाइल कंपनियां  चीन के फोन और सुरक्षा चिंता  Xiaomi समेत कई चीनी स्मार्टफोन ब्रांड्स पर हमेशा से डेटा सुरक्षा और बैकडोर को लेकर सवाल उठते रहे हैं। अमेरिका ने इसी वजह से Huawei और ZTE जैसे ब्रांड्स को प्रतिबंधित कर दिया था। इन कंपनियों के फोन और डिवाइस अमेरिका में बैन कर दिए गए हैं। साइबर एक्सपर्ट का कहना है कि चीन के फोन में प्राइवेसी और डेटा सुरक्षा का खतरा हो सकता है, खासकर अगर इसमें बैकडोर मौजूद हो। 
Samsung-ने-पेश-किया-नया-Galaxy-XR

Samsung ने पेश किया नया Galaxy XR, जानें इसके फीचर

Samsung AI Headset: Samsung ने अपने नए Galaxy XR हेडसेट को लॉन्च किया है। यह एक AI Native XR डिवाइस है जो AI, एक्सटेंडेड रियलिटी और पावरफुल हार्डवेयर का मेल है। इसका उद्देश्य यूजर्स को सहज और इमर्सिव अनुभव देना है।  Samsung , Google और Qualcomm ने मिलकर Galaxy XR बनाया, जो AI-पावर्ड गेमिंग, 3D कंटेंट और XR ऐप्स के लिए नया अनुभव देता है।  विकास और टेक्नोलॉजी  Galaxy XR को Samsung ने Google और Qualcomm के साथ मिलकर विकसित किया है। यह पहला डिवाइस है जो Android XR प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसे गेमिंग, रोजमर्रा के काम और प्रोफेशनल एप्लिकेशन के लिए AI कंपैनियन के रूप में तैयार किया गया है।  उपलब्धता  हेडसेट अब अमेरिका और कोरिया में खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह Samsung की उस योजना का हिस्सा है जिसमें AI और XR को मिलाकर डिजिटल अनुभव को बेहतर बनाया जा रहा है।  मल्टीमॉडल AI  Galaxy XR में Gemini AI शामिल है। यह वॉइस, विजन और जेस्चर के जरिए यूजर्स के साथ सहज बातचीत करता है। यूजर्स आसानी से कंटेंट देख सकते हैं, टास्क मैनेज कर सकते हैं और अपने आस–पास की जानकारी पा सकते हैं। AI के साथ हेडसेट मानव जैसी बातचीत और समझ देता है।  READ MORE: Android पर भी चलेगा Gemini, Google Docs में मिलेगी AI की मदद! 

Don't Miss