Eden Network बंद करने जा रहा अपनी सभी सर्विसेज

Eden Network बंद करने जा रहा अपनी सभी सर्विसेज

6 mins read
746 views
August 13, 2025

टीम ने पर पोस्ट किया है कि शुरुआत में हमें अच्छा रिस्पॉन्स मिला लेकिन अब MEV मार्केट में हमारी पोजीशन बनाए रखना मुश्किल हो गया है। 

Eden Network बंद करने जा रहा अपनी सभी सर्विसेज 

Eden Network: Ethereum इकोसिस्टम में Maximal Extractable Value के नकारात्मक असर को कम करने के लिए बनाई गई Eden Network ने 12 अगस्त को घोषणा की है कि वह अपनी सभी सेवाएं बंद कर रही है। इसके साथ ही इसके प्रमुख प्रोडक्ट्स अब पूरी तरह बंद हो चुके हैं। 

टीम ने पर पोस्ट किया है कि शुरुआत में हमें अच्छा रिस्पॉन्स मिला लेकिन अब MEV मार्केट में हमारी पोजीशन बनाए रखना मुश्किल हो गया है। कम्युनिटी से बात करने के बाद हमने Eden Network को बंद करने का कठिन फैसला लिया है। 

कौन-कौन सी सेवाएं बंद होंगी 

Eden Network की सभी मुख्य सेवाएं जैसे Eden RPC, Eden Rocket RPC, Eden Bundles, Mempool Stream, Tx Explain, Eden Public Data और 0xProtect बंद हो गई हैं। कंपनी ने यूजर्स को सलाह दी है कि वह MEV सुरक्षा के लिए Flashbots Protect और मेमपूल डेटा के लिए Blocknative Mempool Explorer जैसे ऑप्शन का यूज करें। 

Eden Network की शुरुआत और सफर 

Eden Network की शुरुआत 2020 में Archer DAO के नाम से हुई थी। इसका मकसद Ethereum माइनर्स के लिए MEV से कमाई का नया जरिया बनाना था। 2021 में Ethereum के EIP-1559 अपग्रेड के बाद माइनर्स की कमाई घट गई जिसके चलते इसका नाम बदलकर Eden Network कर दिया गया ताकि माइनर्स को सपोर्ट करते हुए यूजर्स को MEV के नुकसान से बचाया जा सके। 

एक समय पर Eden के माइनर्स के साथ पार्टनरशिप से Ethereum के आधे से ज्यादा हैशरेट पर इसका कंट्रोल था और हर दिन हजारों ट्रांजैक्शन इसके RPC से गुजरते थे। 2022 में Ethereum के Proof-of-Stake सिस्टम पर जाने के बाद Eden एक MEV-Boost रिले ऑपरेटर के रूप में मशहूर हुआ और कई बार सबसे ज्यादा ब्लॉक रिवार्ड भी कमाए लेकिन समय के साथ इस सेक्टर में कॉम्पिटशिन और खर्च बढ़ने से कई ऑपरेटर नुकसान में चले गए। 

READ MORE: पूर्व OpenAI रिसर्चर की मौत, Crypto से न्याय की जंग 

Crypto ऐड कर के बुरे फंसे गौतम गंभीर, लोगों ने लगाई फटकार 

2,000 ETH की होगी टोकन होल्डर्स में बांट 

शटडाउन के हिस्से के रूप में Eden Network अपने 2,000 ETH का खजाना EDEN टोकन होल्डर्स में बांटेगा। यह स्वैप 30 सितंबर तक खुलेगा। एक EDEN के बदले 0.00001506 ETH दिए जाएंगे। लगभग 132.8 मिलियन सर्कुलेटिंग टोकन ही इसमें शामिल होंगे। कंपनी और टीम के पास मौजूद अनवेस्टेड टोकन जला दिए गए हैं। यह वितरण सिर्फ गैर-अमेरिकी नागरिकों के लिए है जिनके टोकन स्टेक हैंउन्हें पहले अनस्टेक करना होगा। बचा हुआ ETH कंपनी के बंद करने के खर्च में इस्तेमाल किया जाएगा। 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Google Vs Microsoft: टेक इंडस्ट्री की नई जंग, किसे मिलेगी बादशाहत?
Previous Story

Google Vs Microsoft: टेक इंडस्ट्री की नई जंग, किसे मिलेगी बादशाहत?

Interpol का खुलासा, स्कैमर के निशाने पर आपका WhatsApp और बैंक अकाउंट
Next Story

Interpol का खुलासा, स्कैमर के निशाने पर आपका WhatsApp और बैंक अकाउंट

Latest from Cryptocurrency

Don't Miss