WhatsApp News

WhatsApp पर आई इस फोटो को न करें डाउनलोड

6 mins read
1.4K views
April 9, 2025

DoT भी अलर्ट हो गया है और उसने इस नए तरह के साइबर क्राइम को लेकर चेतावनी जारी की है। अब तक साइबर ठग OTP, फर्जी लिंक और डिजिटल अरेस्ट जैसी तकनीकों का इस्तेमाल करते थे।

WhatsApp Image Scam: आजकल साइबर ठग लोगों को चकमा देने के लिए नए-नए तरीके अपनाते जा रहे हैं। हाल ही में मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सभी को हैरा न कर दिया। एक व्यक्ति के पास WhatsApp पर एक अनजान नंबर से फोटो भेजी गई। जैसे, ही उसने वह फोटो डाउनलोड की, उसके बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये उड़ गए। DoT को भी सतर्क कर दिया है। उन्होंने इस तरह की धोखाधड़ी को लेकर लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।

कैसे दिया जाता है धोखा?

इस तरह की ठगी में सबसे पहले WhatsApp या किसी मैसेजिंग ऐप के जरिए कोई अनजान फोटो भेजी जाती है। इसके बाद कॉल कर पूछा जाता है, क्या आप इस फोटो में दिख रहे शख्स को जानते हैं? जैसे ही आप वह फोटो खोलते हैं आपका फोन हैंग या क्रैश होने लगता है। असल में इस फोटो में एक खतरनाक वायरस छिपा होता है। जैसे ही आप इसे डाउनलोड करते हैं, ठग आपके फोन पर पूरा कंट्रोल पा लेते हैं और आपके बैंक ऐप्स से पैसे निकाल लेते हैं।

क्या है स्टेगनोग्राफी?

स्टेगनोग्राफी एक ऐसी तकनीक है, जिसका इस्तेमाल जानकारी को छिपाने के लिए किया जाता है। आसान भाषा में कहें तो, इसमें किसी फोटो, वीडियो, ऑडियो या फाइल के अंदर कुछ ऐसी जानकारियां छुपा दी जाती हैं जो आम आंखों से दिखाई नहीं देतीं। आजकल साइबर ठग इसी तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं। वे किसी फोटो के अंदर ऐसा खतरनाक कोड या लिंक छुपा देते हैं जो दिखने में तो एक सामान्य फोटो लगता है, लेकिन जैसे ही कोई यूज़र उसे डाउनलोड करता है, उसके फोन में एक हानिकारक ऐप या वायरस अपने आप इंस्टॉल हो जाता है।

इससे कैसे होता है नुकसान?

  • एक बार जब यह वायरस फोन में आ जाता है
  • वह आपके OTP पढ़ सकता है
  • बैंकिंग ऐप्स की जानकारी चुरा सकता है
  • बिना आपकी जानकारी के खाते से पैसे ट्रांसफर कर सकता है।

इस साइबर धोखाधड़ी से कैसे बचें?

  • किसी अनजान नंबर से प्राप्त किसी भी फोटो, वीडियो या ऑडियो फ़ाइल को डाउनलोड न करें।
  • अगर किसी फोटो या वीडियो का आकार सामान्य से बड़ा लगता है, तो उसे डाउनलोड करने से बचें।
  • कोशिश करें कि अपने व्हाट्सएप नंबर को अपने बैंक खाते से लिंक न करें।
  • अगर कोई संदिग्ध घटना होती है, तो तुरंत साइबर क्राइम पोर्टल पर इसकी सूचना दें या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Starlink
Previous Story

Apple की एंट्री से Starlink को मिली कड़ी टक्कर

ChatGPT
Next Story

Microsoft Copilot vs Google Gemini कौन है बेहतर? यहां जानें

Latest from Apps

Don't Miss