Chrome लाया जबरदस्त अपडेट...जानें क्यों है खास

अब मोबाइल पर पढ़ना होगा आसान, Chrome लाया जबरदस्त अपडेट…जानें क्यों है खास

8 mins read
382 views
December 31, 2025

Android Reading Mode: यूजर्स के लिए Google Chrome में पढ़ने के अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। Chrome का Reading Mode जो पिछले कई वर्षों से मौजूद था, अब नए डिजाइन और आसान एक्सेस के साथ धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है। जो पढ़ने के शौकीन के लिए काफी उपयोगी हो सकता है। तो आइए जानते हैं नए बदलाव से होनेवाले प्रभाव और इसके इस्तेमाल करने के तरीके।

Chrome यूजर्स ध्यान दें, Android पर एक ऐसा बदलाव आ रहा है जो लंबे समय से इंतजार कर रहा था। तो आइए जानतें हैं इसके खूबियां

पहले क्यों भरोसेमंद नहीं था Reading Mode

अब तक Chrome का Reading Mode उतान आकर्षित नहीं कर सकता जितनी उम्मीद की जा रही था। कई बार ऐसा होता था कि लंबे आर्टिकल होने के बावजूद यह विकल्प दिखाई नहीं देता था। जब यह उपलब्ध होता भी था, तब एड्रेस बार के पास एक बड़ा बटन नजर आता था। फिर कुछ देर बाद छोटा हो जाता था। इस वजह से कई यूजर्स इस फीचर का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाते थे।

READ MORE- क्या हैं 2-नैनोमीटर चिप्स? टेक्नोलॉजी वर्ल्ड में क्यों माना जा रहा इसे गेम चेंजर

तीन डॉट मेनू में मिला नया ठिकाना

नए अपडेट में Google ने इस परेशानी को दूर करने की कोशिश की है। अब Reading Mode को सीधे तीन डॉट वाले मेनू में शामिल किया गया है। यह विकल्प Listen to this page के ठीक नीचे Show Reading mode के नाम से दिखाई देता है। खास बात यह है कि यह बटन अब लगभग प्रत्येक वेबपेज पर नजर आ रहा है। जिससे यूजर अपनी जरूरत के अनुसार इसे खुद चालू कर सकता है। वैसे, Reading Mode से बाहर निकलने के लिए एक आसान बटन अब भी मौजूद है, जिससे सामान्य ब्राउजिंग पर लौटना मुश्किल नहीं होता।

नया लेआउट और मॉडर्न डिजाइन

नया Reading Mode पहले की तरह पूरे स्क्रीन पर कब्जा नहीं करता। अब इसमें एड्रेस बार दिखाई देता रहता है, जिससे यूजर को नेविगेशन में आसानी होती है। स्क्रीन के निचले हिस्से में एक नई डिजाइन वाली शीट खुलती है, जो Material 3 Expressive डिजाइन पर आधारित है। इसका लुक पहले के मुकाबले ज्यादा आधुनिक और सरल महसूस होता है।

फॉन्ट, टेक्स्ट साइज विकल्प, आंखों को राहत

रीडिंग के दौरान यूजर को टेक्स्ट से जुड़े कई विकल्प मिलते हैं। इसमें अलग-अलग फॉन्ट स्टाइल चुनने की सुविधा दी गई है, जिसमें Sans Serif, Serif और Mono शामिल हैं। इसके अलावा टेक्स्ट साइज को काफी हद तक बढ़ाया जा सकता है, जिससे कमजोर नजर वाले यूजर्स को भी पढ़ने में दिक्कत न हो। यूजर्स चाहे तो अपने आखों हिसाब से बैकग्रांउड Light, Sepia या Dark मोड चुन सकता है। अच्छी बात यह है कि एक बार सेट की गई Reading Mode की पसंद अगली वेबसाइट्स पर भी बनी रहती है और बार-बार बदलाव करने की जरूरत नहीं पड़ती।

READ MORE- Motorola का नया मॉडल भारत में करने जा रहा धमाकेदार एंट्री, डेट कंफर्म

फिलहाल सीमित यूजर्स तक ही उपलब्ध

यह नया Reading Mode सभी के लिए उपलब्ध नहीं हुआ है। अभी यह फीचर कुछ Android डिवाइस पर Chrome 143 के स्टेबल वर्जन में देखा जा रहा है। Google इसे चरणबद्ध तरीके से रोलआउट कर रहा है। इसलिए सभी यूजर्स तक पहुंचने में थोड़ा समय लग सकता है। अगर ज्यादा इंतजार नहीं करना चाहते हैं तो Chrome के Flags सेक्शन में जाकर Reader Mode से जुड़े ऑप्शन को मैन्युअली एक्टिव कर सकते हैं। हालांकि यह एक्सपेरिमेंटल फीचर होता है, इसलिए सभी डिवाइस पर इसका अनुभव एक जैसा हो, यह जरूरी नहीं है।

लंबे आर्टिकल पढ़नेवाले के लिए खास

कुल मिलाकर Chrome for Android का नया Reading Mode उन यूजर्स के लिए खास साबित हो सकता है, जो मोबाइल पर लंबे आर्टिकल पढ़ना पसंद करते हैं। आसान एक्टिवेशन, बेहतर डिजाइन और कस्टमाइजेशन विकल्प इसे पहले के मुकाबले ज्यादा उपयोगी बनाते हैं।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Previous Story

क्या हैं 2-नैनोमीटर चिप्स? टेक्नोलॉजी वर्ल्ड में क्यों माना जा रहा इसे गेम चेंजर

Prenetics ने क्यों रोकी Bitcoin खरीद
Next Story

Prenetics ने क्यों रोकी Bitcoin खरीद? अब इस पर है फोकस

Latest from Tech News

Don't Miss