Prenetics ने क्यों रोकी Bitcoin खरीद

Prenetics ने क्यों रोकी Bitcoin खरीद? अब इस पर है फोकस

6 mins read
310 views
December 31, 2025

Prenetics Bitcoin Strategy: डेविड बेकहम के समर्थन वाली हेल्थ साइंसेज कंपनी Prenetics ने अपनी Bitcoin ट्रेजरी खरीद रणनीति को आधिकारिक रूप से रोक दिया है। कंपनी ने साफ किया है कि 4 दिसंबर के बाद वह कोई नया Bitcoin नहीं खरीदेगी और अब अपना पूरा ध्यान हेल्थ और न्यूट्रिशन से जुड़े बिजनेस पर लगाएगी। यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब क्रिप्टो बाजार लगातार दबाव में है।

डेविड बेकहम समर्थित Prenetics ने Bitcoin खरीदने की रणनीति रोकी और अब IM8 न्यूट्रिशन ब्रांड व हेल्थ बिजनेस पर फोकस करने का फैसला किया है।

Bitcoin से दूरी, लेकिन होल्डिंग बरकरार

Prenetics ने यह भी स्पष्ट किया है कि भले ही कंपनी ने नई खरीद बंद कर दी हो, लेकिन वह अपने मौजूदा Bitcoin नहीं बेचेगी। फिलहाल, कंपनी के पास 510 Bitcoin हैं, जिनकी कीमत करीब 44.8 मिलियन डॉलर आंकी गई है। कंपनी का मानना है कि मौजूदा बाजार हालात में नई खरीद से ज्यादा जरूरी अपने कोर बिजनेस को मजबूत करना है।

IM8 न्यूट्रिशन ब्रांड बना प्राथमिकता

अब Prenetics का मुख्य फोकस IM8 नाम के न्यूट्रिशनल सप्लीमेंट ब्रांड पर रहेगा, जिसे डेविड बेकहम ने सह स्थापित किया है। बेकहम इस कंपनी में एक स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टर भी हैं। Prenetics का कहना है कि हेल्थ और वेलनेस सेक्टर में IM8 की मजबूत संभावनाएं हैं और इससे लंबे समय में शेयरहोल्डर्स को बेहतर रिटर्न मिल सकता है। कंपनी के CEO डैनी युंग ने कहा कि यह फैसला अनुभव और मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए लिया गया है। उनका मानना है कि शेयरहोल्डर वैल्यू बढ़ाने के लिए अभी सतर्क कदम उठाना जरूरी है।

READ MORE: Netflix लेकर आया क्रिप्टो की नई कॉमेडी, जानें पूरी डिटेल

6 महीने पहले था बिल्कुल अलग नजरिया

यह फैसला Prenetics के पुराने रुख से काफी अलग है। जून में कंपनी ने Bitcoin खरीदने की योजना शुरू की थी, जो माइकल सायलर की Strategy जैसी कंपनियों से प्रेरित थी। उस समय क्रिप्टो बाजार में तेजी थी और कई पारंपरिक कंपनियां डिजिटल एसेट्स में निवेश कर रही थीं। तब CEO ने हेल्थकेयर और Blockchain के मेल को भविष्य की बड़ी संभावना बताया था, लेकिन बाजार की दिशा बदलते ही रणनीति भी बदलनी पड़ी।

अक्टूबर की गिरावट ने बदला माहौल

अक्टूबर में क्रिप्टो बाजार में आई तेज गिरावट के बाद हालात पूरी तरह बदल गए हैं। Bitcoin के बेयर मार्केट में जाने से उन कंपनियों के शेयर भी गिरे, जिन्होंने डिजिटल एसेट ट्रेजरी मॉडल अपनाया था। इसी अस्थिरता ने Prenetics जैसी कंपनियों को अपने फैसलों पर दोबारा सोचने के लिए मजबूर किया।

READ MORE: AI बन रहा ब्लॉकचेन और क्रिप्टो के लिए नया खतरा

क्या कहते हैं विशेषज्ञ

विशेषज्ञों के अनुसार, यह उस बड़े ट्रेंड का हिस्सा है जिसमें कंपनियां अब जोखिम भरे क्रिप्टो निवेश से हटकर अपने मजबूत और स्थिर बिजनेस पर फोकस कर रही हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Chrome लाया जबरदस्त अपडेट...जानें क्यों है खास
Previous Story

अब मोबाइल पर पढ़ना होगा आसान, Chrome लाया जबरदस्त अपडेट…जानें क्यों है खास

Infinix Note Edge, लीक से मची खलबली
Next Story

जनवरी में दस्तक दे सकता है Infinix Note Edge, लीक से मची खलबली!

Latest from Bitcoin

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin price today India: पिछले 24 घंटों में क्रिप्टोकरेंसी बाजार (Cryptocurrency Market) में हल्का दबाव देखने को मिला। बाजार में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका से आए महंगाई से जुड़े आंकड़े रहे। अमेरिका के उत्पादक मूल्य सूचकांक (Producer Price Index) के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा मजबूत रहे, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी PPI 6.0% सालाना (YoY) बढ़ा, जबकि बाजार को करीब 4.9% रहने की उम्मीद थी।  क्रिप्टो मार्केट में पिछले 24 घंटों में हल्की गिरावट देखने को मिली, जानिए क्यों Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे आया, Ethereum का क्या हाल रहा?  इन आंकड़ों के बाद निवेशकों को लगा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक (US Central Bank) Federal Reserve जल्द ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा। इसका असर शेयर बाजार (Stock Market) के साथ-साथ क्रिप्टो बाजार (Crypto News) पर भी पड़ा और निवेशकों ने थोड़ा सतर्क रुख अपनाया। इसी वजह से बीते 24 घंटों में 400 मिलियन डॉलर से ज्यादा की लिक्विडेशन देखने को मिली।  कुल क्रिप्टो मार्केट में आई गिरावट  क्रिप्टो बाजार (Crypto

Don't Miss