Technical News

यह मशीन पढ़ सकती है दिमाग, देखें फोटो

4 mins read
983 views
January 3, 2025

चीन ने एक बार फिर तकनीक के मामले में कमाल कर दिया है। चीन की स्टार्टअप कंपनी न्यूरोएक्सेस ने एक ऐसी मशीन का सफल परीक्षण किया है जो दिमाग को पढ़ सकती है।

Brain Computer Interface: चीन टेक्नोलॉजी की दुनिया में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। चीन टेक्नोलॉजी के मामले में जापान और अमेरिका जैसे देशों को कड़ी टक्कर देता है। इस बीच खबर आ रही है कि इस देश ने एक बड़ा कारनामा कर दिखाया है। दरअसल, चीनी स्टार्टअप न्यूरोएक्सेस ने दो इम्पोर्टेंट सफल टेस्टों की जानकारी दी है। इसके लचीले ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस डिवाइस ने मस्तिष्क की चोट वाले एक मरीज के दिमाग में चल रहे विचारों को वास्तविक समय में डिकोड किया। इसके अलावा अन्य व्यक्ति के साथ किए गए ट्रायल में इसने वास्तविक समय में चीनी भाषा को डिकोड किया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मरीजों ने अपने दिमाग का उपयोग करके सॉफ्टवेयर को नियंत्रित किया, वस्तुओं को उठाया, भाषण के माध्यम से डिजिटल अवतारों को संचालित किया और AI मॉडल के साथ बातचीत की।

टीम ने क्या किया

न्यूरोएक्सेस के अनुसार, टीम ने मरीज के मस्तिष्क संकेतों के उच्च-गामा बैंड से इलेक्ट्रोकॉर्टिकोग्राम (ECoG) विशेषताओं को निकाला और उन्हें रियल टाइम में डिकोड करने के लिए एक न्यूरल नेटवर्क मॉडल को ट्रेन्ड किया।

मशीन दिमाग को पढ़ सकती है

इससे सिस्टम विलंबता 0 मिलीसेकंड से भी कम हो गई और सर्जरी के कुछ ही मिनटों के अंदर मस्तिष्क के कार्य क्षेत्रों की सटीक पहचान हो गई। आपको बता दें कि चीन की स्टार्टअप न्यूरोएक्सेस ने एक ऐसी मशीन का सफल परीक्षण किया है जो दिमाग को पढ़ सकती है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Telegram
Previous Story

Telegram पर स्कैमर्स को मजा चखाने के लिए आया नया फीचर

Apple
Next Story

Apple की चेतावनी! बच्चों के लिए खतरनाक है यह प्रोडक्ट, जा सकती है जान

Latest from Latest news

Don't Miss