Apple

Elon Musk ने दिया iPhone यूजर्स को दिया बड़ा गिफ्ट

5 mins read
1.6K views
January 30, 2025

Apple ने एलन मस्क की SpaceX और T-Mobile के साथ साझेदारी की है। इस हफ्ते जारी किया गया iOS 18.3 अपडेट अब Starlink के सैटेलाइट नेटवर्क को सपोर्ट करता है।

Starlink services: Apple ने Starlink सैटेलाइट को iPhone से जोड़ने के लिए एलन मस्क के SpaceX और T-Mobile के साथ पार्टनरशिप की है। नई टेक्नोलॉजी का उद्देश्य इसे उन क्षेत्रों में भी उपलब्ध कराना है, जहां मोबाइल नेटवर्क नहीं पहुंच पाता है। iOS18.3 अपडेट अब Starlink के सैटेलाइट नेटवर्क को सपोर्ट करता है। शुरुआत में यह सुविधा केवल टेक्स्ट मैसेज के लिए उपलब्ध होगी, लेकिन भविष्य में डेटा और वॉयस कॉलिंग को भी जोड़ा जाएगा।

कैसे खास होगी Starlink सेवा

Apple पहले से ही iPhones में सैटेलाइट आधारित SOS सर्विस दे रहा है, जिसमें यूजर को अपना फोन सही दिशा में घुमाकर सैटेलाइट से कनेक्ट करना होता है। लेकिन Starlink सैटेलाइट नेटवर्क की सबसे खास बात यह है कि यह अपने आप कनेक्ट हो जाएगा, यानी कि आपका iPhone आपकी जेब में होने पर भी यह काम करेगा।

T-Mobile ने बीटा प्रोग्राम शुरू किया

T-Mobile  ने इस सर्विस के लिए लिमिटेड बीटा प्रोग्राम शुरू किया है, जिसमें कुछ iPhone यूजर्स को टेस्टिंग के लिए इनवाइट किया गया है। इन यूजर्स को एक मैसेज मिला हैस जिसमें लिखा था ‘आप T-Mobile Starlink बीटा में शामिल हैं। अब आप दुनिया के लगभग किसी भी कोने से सैटेलाइट के जरिए टेक्स्ट भेज सकते हैं।’ फिलहाल यह फीचर सिर्फ iPhone 14 और नए मॉडल में ही मौजूद कराया जा रहा है। आने वाले समय में इसे और भी यूजर्स और देशों में लॉन्च किया जाएगा।

एलन मस्क ने क्या कहा

Elon Musk ने सोशल मीडिया पर इस पार्टनरशिप पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि Starlink की मौजूदा टेक्नोलॉजी पहले से ही इमेज, म्यूजिक और पॉडकास्ट को सपोर्ट करती है। फ्यूचर में इसमें वीडियो सपोर्ट भी जोड़ा जाएगा।

क्या है Apple के नए टेक्नोलॉजी का मकसद

इस साझेदारी से यह साफ है कि Apple का इरादा अपने यूजर्स को शानदार कनेक्टिविटी और इनोवेटिव टेक्नोलॉजी मुहैया कराना है। इस नए फीचर के साथ, iPhone यूजर्स अब दूरदराज और नेटवर्क से कटे इलाकों में भी कनेक्ट रह सकेंगे।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Apple
Previous Story

इस देश में शुरू होने से पहले बंद हुआ DeepSeek, ये रही वजह

ChatGPT
Next Story

OpenAI ने लॉन्च किया ChatGPT Gov, जानें इसमें क्या है खास

Latest from Phones

आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

15 हजार रुपये से कम कीमत में Lava Virat V1 5G लॉन्च, जानिए फोन के फीचर्स, कैमरा और  बैटरी की जानकारी।  Lava Virat V1 5G: क्या 15 हजार रुपये से कम में नया 5G फोन तलाश रहे हैं? Lava आज भारतीय बाजार में अपना नया Lava Virat V1 5G लॉन्च करने जा रही है। फोन का लॉन्च दोपहर 12 बजे होगा। लॉन्च के बाद इसकी बिक्री Flipkart के जरिए शुरू होने की उम्मीद है। माइक्रोसाइट पर फोन के कई फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं।  Lava Virat V1 5G में मिलेंगे ये फीचर्स  Lava Virat V1 5G को दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। फोन में Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है। मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 4GB RAM के साथ 4GB वर्चुअल RAM मिलेगी। स्टोरेज के लिए 64GB इंटरनल मेमोरी दी गई है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिली है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.75 इंच HD+ स्क्रीन है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, जिससे स्क्रॉलिंग और स्क्रीन पर कंटेंट देखना बेहतर अनुभव दे सकता है।  READ MORE: Samsung Galaxy Z

Don't Miss