ChatGPT

कमांड मिलने के बाद भी AI होता है कंफ्यूज, देता है गलत इन्फोर्मेशन

7 mins read
1.6K views
February 12, 2025

अगर आप भी AI की मदद से तस्वीरें बनवाते हैं, तो आपके साथ भी कई बार ऐसा हुआ होगा कि तस्वीर देखकर आपने अपना सिर पकड़ लिया होगा।

Meta AI: फ्रांस में AI समिट को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात पर जोर दिया है कि AI के लिए एक संपूर्ण सिस्टम बनाने की जरूरत है। भारत AI मिशन चीन और अमेरिका जैसे बड़े देशों से मुकाबला करने के लिए बनाया गया है, जहां भी देखो AI की चर्चा हो रही है, लेकिन क्या वाकई AI पर आंख मूंदकर भरोसा किया जा सकता है?

कई बार AI कमांड को ठीक से समझ नहीं पाता है, जिसकी वजह से बड़ा कन्फ्यूजन हो जाता है। यह कहना गलत नहीं होगा कि इंसानों की तरह AI भी कन्फ्यूज हो सकता है। अगर आप भी AI की मदद से तस्वीरें बनाते हैं, तो आपने भी देखा होगा कि कई बार आप AI को कुछ कमांड देते हैं और AI कुछ और बना देता है।

कमांड से मेल नहीं खा रहा रिजल्ट

AI कई बार ऐसी तस्वीरें बना देता है कि लोग हैरान हो जाता है। अगर AI द्वारा बनाई गई तस्वीरों को ठीक से न देखा जाए तो AI की एक छोटी सी गलती महंगी साबित हो सकती है। हमने Meta AI, ChatGPT और GrokAI जैसे AI प्लेटफॉर्म की मदद से AI तस्वीरें बनाने की कोशिश की और तीनों ही प्लेटफॉर्म पर हमारे अनुभव अलग-अलग रहे।

Meta AI, ChatGPT और GrokAI को आदेश दिया है कि वह बाएं हाथ से लिखने वाले व्यक्ति की तस्वीर बनाएं। खोज के नतीजों ने हमें चौंका दिया है कि क्योंकि ChatGPT इस साधारण आदेश को भी नहीं समझ सका।

दूसरी तरफ, Meta AI और GrokAI ने AI की मदद से फोटो तो बनाई, लेकिन वह गलत थी। ऐसे में अब आप पूछेंगे कि फोटो में क्या था? गलत ये है कि जब हमने इन AI चैटबॉट्स से बाएं हाथ वाले व्यक्ति की तस्वीर बनाने को कहा तो इन चैटबॉट्स ने दाएं हाथ वाले व्यक्ति की तस्वीर बनाकर हमें दाएं हाथ वाले व्यक्ति की तस्वीर दे दी। AI एक छोटे से कमांड को समझने में भ्रमित हो रहा है और भ्रामक सर्च रिजल्ट दे रहा है।

AI क्यों होता है कन्फ्यूज

AI के भ्रमित होने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन सबसे बड़ा कारण यह है कि ट्रेनिंग के दौरान AI को सिखाया गया है कि मनुष्य केवल दाहिने हाथ से ही लिखता है। AI गलत सर्च रिजल्ट तभी दिखाता है, जब उसके सिस्टम में डेटा की सीमा होती है, जिसके कारण वह इमेज रिक्वेस्ट को सही से समझ नहीं पाता है।

लैंग्वेज की जटिलता और इमेज पहचान मॉडल में सीमाओं के कारण, कभी-कभी AI इमेज रिक्वेस्ट को ठीक से समझ नहीं पाता है। कई बार टेक्नोलॉजी समस्याओं के कारण भी AI गलत सर्च रिजल्ट दिखा सकता है।

दूसरी तरफ, Meta AI और GrokAI ने AI की मदद से फोटो तो बनाई, लेकिन वह गलत थी। ऐसे में अब आप पूछेंगे कि फोटो में क्या था? गलत ये है कि जब हमने इन AI चैटबॉट्स से बाएं हाथ वाले व्यक्ति की तस्वीर बनाने को कहा तो इन चैटबॉट्स ने दाएं हाथ वाले व्यक्ति की तस्वीर बनाकर हमें दाएं हाथ वाले व्यक्ति की तस्वीर दे दी। AI एक छोटे से कमांड को समझने में भ्रमित हो रहा है और भ्रामक सर्च रिजल्ट दे रहा है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

google Play Store
Previous Story

भारत में बैन हुए ये चीनी ऐप्स Play Store पर फिर हुए लिस्ट

pm modi and Sundar Pichai
Next Story

Paris AI Summit 2025: AI पर भारत के साथ मिलकर काम करेगा Google

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss