Jane Street SEBI Case: अमेरिकी हाई-फ्रीक्वेंसी ट्रेडिंग कंपनी Jane Street ने बुधवार को भारत के बाजार नियामक SEBI के खिलाफ अपील दायर की है। कंपनी पर भारतीय बाजार में हेरफेर करने का गंभीर आरोप है। यह अपील Securities Appellate Tribunal में की गई है, जो SEBI के आदेशों के खिलाफ सुनवाई करने वाली पहली संस्था है।
अमेरिकी ट्रेडिंग कंपनी Jane Street ने SEBI के खिलाफ SAT में अपील दायर की है। कंपनी पर भारतीय बाजार में हेरफेर का आरोप है और वह जरूरी दस्तावेज मांग रही है।
कंपनी ने की SAT से गुजारिश
मामले से जुड़े दस्तावेजों के अनुसार, Jane Street का कहना है कि सेबी जरूरी दस्तावेज और डेटा साझा नहीं कर रहा है, जिसकी मदद से वह अपने खिलाफ लगे आरोपों का जवाब दे सके। कंपनी ने SAT से गुजारिश की है कि SEBI को आदेश दिया जाए कि वह यह सभी दस्तावेज उपलब्ध कराए। कंपनी ने दलील दी है कि यह जानकारी उनके बचाव के लिए अत्यंत जरूरी है।
READ MORE: दूसरी बार Louis Vuitton Korea पर साइबर अैटक, डेटा लीक से मचा हड़कंप
‘कंपनी ने भारत के स्टॉक इंडेक्स में हेरफेर किया’
गौरतलब है कि 4 जुलाई को SEBI ने Jane Street को भारतीय बाजार से अस्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया था। SEBI का आरोप है कि कंपनी ने भारत के प्रमुख शेयर सूचकांक में हेरफेर किया। इसे किसी विदेशी निवेशक पर लिया गया SEBI का सबसे कड़ा कदम माना जा रहा है। आदेश के मुताबिक, कंपनी को 21 दिनों के भीतर अपना जवाब दाखिल करना था, लेकिन निर्धारित समयसीमा निकल गई। इस बीच, Jane Street ने मीडिया से टिप्पणी करने से मना कर दिया है। वहीं, SEBI की ओर से भी अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।