Stocks to Watch Today : शेयर बाजार में आज कई कंपनियों के शेयर अहम खबरों के कारण चर्चा में रहेंगे। कुछ कंपनियों ने दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं, तो कुछ कंपनियों ने नए प्रोजेक्ट, बोर्ड मीटिंग और कारोबार से जुड़े बड़े अपडेट दिए हैं। वहीं, कुछ शेयरों में बड़ी खरीद-बिक्री यानी बल्क डील्स भी हुई हैं। ऐसे में Titan, Arcil, Kanohar Electricals, Karamtara Engineering, Glass Wall Systems, Ola Electric, Asian Paints और Mahindra Lifespaces समेत कई शेयर फोकस में रहेंगे।
Titan से लेकर Ola Electric और Mahindra Lifespaces तक, फोकस में हैं आज कई शेयर।
Titan
Titan के घरेलू कारोबार में दूसरी तिमाही में 22% की बढ़ोतरी हुई। कंपनी का इंटरनेशनल कारोबार भी 97% बढ़ा। Consumer Business में 25%, Watch Business में 30%, Eye Care में 28% और Emerging Business में 21% की ग्रोथ रही। Jewellery Business 21% बढ़ा। कंपनी ने घरेलू बाजार में 77 और इंटरनेशनल मार्केट में 1 नया स्टोर खोला। सितंबर 2026 तक Titan के कुल स्टोर्स की संख्या 3,758 हो गई है।
Arcil
Asset Reconstruction Company India (Arcil) का दूसरी तिमाही का मुनाफा 14.6% बढ़कर 59.1 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह 51.5 करोड़ रुपये था। कंपनी का रिवेन्यू भी 115.4% बढ़कर 234.7 करोड़ हो गया, जो पिछले साल 109 करोड़ था।
Kanohar Electricals
Kanohar Electricals का Q2 Profit 140% बढ़कर 27.3 करोड़ हो गया। पिछले साल कंपनी का मुनाफा 11.4 करोड़ था। रिवेन्यू भी 103.5% बढ़कर 137.1 करोड़ पहुंच गया।
Karamtara Engineering
Karamtara Engineering का Consolidated Profit 45.3% बढ़कर 87.4 करोड़ रहा। कंपनी का रिवेन्यू भी 72.3% बढ़कर 1,580.9 करोड़ हो गया।
Glass Wall Systems
Glass Wall Systems के मुनाफे में 7.7% की गिरावट आई और यह 17.3 करोड़ रहा। पिछले साल मुनाफा 18.7 करोड़ था। हालांकि, रिवेन्यू में 35.8% की बढ़ोतरी हुई और यह 107.4 करोड़ पहुंच गया, जबकि पिछले साल 79.1 करोड़ था।
READ MORE : RBI बेच रहा डॉलर, फिर क्यों गिर रहा रुपया?
Ola Electric Mobility
Ola Electric Mobility के बोर्ड की बैठक 7 अक्टूबर को होगी। इसमें 1,000 करोड़ तक के इक्विटी शेयर के राइट्स इश्यू से जुड़े प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। इस खबर के कारण कंपनी का शेयर आज फोकस में रह सकता है।
Asian Paints
Asian Paints का बोर्ड वित्त वर्ष 2027 के लिए अंतरिम लाभांश पर विचार करेगा। अंतरिम घोषित होने पर इसकी रिकोर्ड डेट 4 नवंबर होगी। बोर्ड सितंबर तिमाही और छमाही के वित्तीय परिणाम की भी समीक्षा करेगा।
Mahindra Lifespaces
Mahindra Lifespaces ने पुणे के प्रमुख बाजारों में नए Residential Projects लॉन्च किए हैं। इनमें रेडी टू मूव से लेकर लग्जरी प्रोजेक्ट तक शामिल हैं। इन प्रोजेक्ट्स की कुल अनुमानित वैल्यू करीब 3,500 करोड़ है।
READ MORE : Vinci को मिली बड़ी फंडिंग, कंपनी की वैल्यूएशन 1.5 अरब डॉलर हुई
Bulk Deals
Bulk Deals के कारण भी कुछ शेयरों पर नजर रहेगी। TPG-backed Newquest Asia Fund IV ने Shadowfax Technologies के 40 लाख शेयर बेचे। यह कंपनी की Paid-up Equity का 0.68% है और डील की कीमत 114.8 करोड़ रही।
MIT ने Satin Creditcare Network में अपनी हिस्सेदारी 1.31% घटाते हुए 14.54 लाख शेयर बेचे। Hara Global Capital Master Fund I ने One Mobikwik Systems के 4.31 लाख शेयर खरीदे। वहीं, Bajaj Life Insurance ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 0.88% घटाकर 7 लाख शेयर बेचे। इन कारोबारी अपडेट्स और Bulk Deals के चलते आज इन शेयरों पर निवेशकों की खास नजर रह सकती है।
DISCLAIMER: इस खबर में दी गई जानकारी विभिन्न कंपनियों द्वारा जारी अपडेट और उपलब्ध रिपोर्ट्स पर आधारित है। यह लेख केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसमें दी गई किसी भी जानकारी को निवेश की सलाह न माना जाए। शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें और खुद भी पूरी जानकारी की जांच करें।
