SpaceX का रिकॉर्ड तोड़ IPO: Starlink और Starship के दम पर नया इतिहास

8 mins read
130 views
- SpaceX का रिकॉर्ड तोड़ IPO: Starlink और Starship के दम पर नया इतिहास
December 10, 2025

SpaceX IPO: Elon Musk की स्पेस टेक्नोलॉजी कंपनी SpaceX दुनियाभर के निवेशकों के बीच इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में है। वजह है कंपनी का संभावित इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO, जिससे SpaceX शेयर बाजार में इतिहास रच सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह IPO अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ सकता है।

Elon Musk की SpaceX अब IPO की तैयारी में है, जिससे कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू ला सकती है, जानें कब आएगा IPO और क्यों Starlink इसकी सबसे बड़ी ताकत है।

2026 में आ सकता है SpaceX का IPO

रिपोर्ट के अनुसार, SpaceX अपने IPO की तैयारियों को तेजी से आगे बढ़ा रही है। कंपनी 2026 के मध्य या अंत तक शेयर बाजार में उतर सकती है। हालांकि, अगर उस समय ग्लोबल बाजार की स्थिति ठीक नहीं रही, तो यह प्लान 2027 तक टल भी सकता है। फिलहाल, SpaceX की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

IPO से 30 बिलियन डॉलर से ज्यादा जुटाने का लक्ष्य

सूत्रों की मानें तो SpaceX का लक्ष्य IPO के जरिए 30 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा फंड जुटाने का है। अगर कंपनी अपनी कुल वैल्यूएशन का केवल 5% हिस्सा बेचती है, तो लगभग 40 बिलियन डॉलर तक की रकम हासिल की जा सकती है। यह सऊदी अरामको के 29 बिलियन डॉलर के IPO रिकॉर्ड से भी काफी ज्यादा होगा।

IPO की खबर से स्पेस सेक्टर में तेजी

SpaceX के IPO की चर्चा होते ही स्पेस और सैटेलाइट सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में उछाल देखने को मिला। EchoStar Corp के शेयर करीब 12% तक चढ़ गए हैं। वहीं, Rocket Lab Corp के शेयरों में भी लगभग 4.3% की तेजी दर्ज की गई।

READ MORE: Starlink का भारत लॉन्च करीब, मुंबई में दिखाएगा डेमो रन

Starlink और Starship बने IPO की बड़ी वजह

SpaceX के पब्लिक होने की सबसे बड़ी वजह उसका Starlink सैटेलाइट इंटरनेट बिजनेस माना जा रहा है। खासकर direct to mobile सर्विस को लेकर बाजार में काफी उत्साह है। इसके अलावा कंपनी का Starship रॉकेट प्रोग्राम भी तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसका इस्तेमाल भविष्य में चंद्रमा और मंगल मिशनों के लिए किया जाएगा।

कंपनी का अनुमान है कि उसका रेवेन्यू 2025 में करीब 15 बिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा, जो 2026 में बढ़कर 22-24 बिलियन डॉलर हो सकता है। इसमें सबसे बड़ा योगदान Starlink से आने वाली कमाई का होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, IPO से मिलने वाली रकम का एक हिस्सा स्पेस-बेस्ड डेटा सेंटर्स बनाने में लगाया जाएगा। इसके लिए खास तरह के हाई परफॉर्मेंस चिप्स खरीदे जाएंगे, जो अंतरिक्ष में डेटा प्रोसेसिंग के लिए जरूरी होंगे।

हाल ही में हुई सेकेंडरी शेयर सेल में SpaceX ने प्रति शेयर कीमत करीब 420 डॉलर तय की थी, जिससे कंपनी की वैल्यूएशन 800 बिलियन डॉलर से ज्यादा हो गई। इस दौरान कर्मचारियों को करीब 2 बिलियन डॉलर के शेयर बेचने की इजाजत दी गई, वहीं कंपनी ने खुद भी कुछ शेयर वापस खरीदे।

Elon Musk ने क्या कहा

6 दिसंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एलन मस्क ने कहा कि SpaceX कई सालों से कैश-फ्लो पॉजिटिव है और साल में दो बार शेयर बायबैक करती है ताकि कर्मचारियों और निवेशकों को लिक्विडिटी मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी की वैल्यू Starship और Starlink की प्रगति और ग्लोबल direct to cell स्पेक्ट्रम पर निर्भर करती है।

READ MORE: अब Starlink को मिलेगा सीधी टक्कर, जानिए कौन है यह कंपनी

Starlink को अलग लिस्ट करने की भी चर्चा

SpaceX के भीतर लंबे समय से Starlink को अलग से लिस्ट करने की चर्चा चल रही है। कंपनी की प्रेसिडेंट Gwynne Shotwell ने 2020 में इस ओर इशारा किया था। हालांकि, CFO Bret Johnsen ने 2024 में कहा था कि Starlink का IPO अभी आने वाले वर्षों की बात है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

google ai plus gemini 3 pro 200gb launch india
Previous Story

आ गया Google का सुपर AI पैक, कीमत कम फायदें ज्यादे…जानिए यहां

भारत ने क्रिप्टो ट्रेडर्स पर कसा शिकंजा, 44,000 टैक्स का नोटिस जारी
Next Story

भारत ने क्रिप्टो ट्रेडर्स पर कसा शिकंजा, 44,000 टैक्स का नोटिस जारी

Latest from Latest news

Snapdragon को सीधी चुनौती

Snapdragon को सीधी चुनौती! MediaTek Dimensity 9500s ने मचाया तहलका!

MediaTek Dimensity 9500s: MediaTek ने अपने टॉप सेगमेंट को और मजबूती प्रदान करने की दिशा में कदम बढा दिया है। कंपनी ने Dimensity 9500s पेश किया है। यह चिप कंपनी के पहले से मौजूद Dimensity 9500 का अपग्रेड है। यह उन स्मार्टफोन्स ते लिए
NVIDIA-AMD पर ट्रंप का टैरिफ

NVIDIA-AMD पर ट्रंप का टैरिफ वार! AI चिप्स पर लगाया 25% टैक्स!

US chip tariff 25 percent: अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने उन्नत कंप्यूटिंग चिप्स पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि उन्होंने आधिकारिक आदेश
technology

भारत ग्लोबल साउथ देशों के लिए टेक्नोलॉजी साझा करने में आगे

India Open Source Platforms:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वैश्विक संसदीय मंच पर भारत की टेक्नोलॉजी साझा करने की पहल को रेखांकित किया। दिल्ली में 28वें कॉन्फ्रेंस ऑफ स्पीकर्स एंड प्रेसाइडिंग ऑफिसर्स ऑफ कॉमनवेल्थ 2026 के उद्घाटन अवसर पर मोदी ने कहा कि भारत ओपन सोर्स टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म बना रहा है, जिन्हें ग्लोबल साउथ के देश अपनाकर अपने सिस्टम में लागू कर सकते हैं।  भारत ग्लोबल साउथ देशों के लिए टेक्नोलॉजी साझा कर रहा है, प्रधानमंत्री मोदी ने CSPOC 2026 में ओपन सोर्स प्लेटफॉर्म और डिजिटल नवाचारों को साझा करने की पहल की जानकारी दी। भारत की ओपन सोर्स पहल  मोदी ने कहा कि अब भारत की टेक्नोलॉजी विकास रणनीति केवल देश के भीतर सीमित नहीं है। उनका उद्देश्य यह है कि भारत में बने नवाचार ग्लोबल साउथ के देशों के लिए भी उपयोगी हों। उन्होंने कहा कि हमारे नवाचार पूरे ग्लोबल साउथ और कॉमनवेल्थ देशों के लिए लाभकारी हों। इसके लिए हम ओपन सोर्स टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म बना रहे हैं, ताकि अन्य देश भी भारत जैसे सिस्टम विकसित कर सकें।  पिछले कुछ सालों में भारत ने पहचान, पेमेंट और प्रशासन के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर डिजिटल सिस्टम बनाए हैं। कई छोटे देशों के लिए यह व्यावहारिक साबित हो रहा है क्योंकि महंगे सॉफ़्टवेयर पर निर्भर होने की जरूरत नहीं है।  ग्लोबल साउथ पर जोर  प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है और ग्लोबल साउथ के देशों को अपना मार्ग खुद तय करना जरूरी है। भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लगातार ग्लोबल साउथ की चिंताओं को उठाया है। G20 अध्यक्षता के दौरान भी ये मुद्दे मुख्य चर्चा में रहे। मोदी ने कहा कि वैश्विक विकास संतुलित तभी हो सकता है जब दुनिया के बड़े हिस्से पीछे न रहें।  READ MORE: Elon Musk ने मोदी सरकार को कोर्ट में दी चुनौती? जानें क्यों  लोकतंत्र और संसदीय शिक्षा  मोदी ने CSPOC सम्मेलन के व्यापक उद्देश्य पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य लक्ष्य विभिन्न देशों में संसदीय लोकतंत्र की जानकारी और समझ बढ़ाना है। मोदी ने भारत के लोकतंत्र की मजबूती और विविधता को इसकी ताकत बताया। उन्होंने इसे एक बड़े पेड़ की तरह बताया, जिसकी जड़ें गहरी हैं और शाखाएं बहस, संवाद और सामूहिक निर्णय लेने के लिए फैली हुई हैं।  READ MORE: X पर पीएम मोदी का दबदबा, भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए गए पोस्ट  मोदी ने कहा कि भारत सिर्फ टेक्नोलॉजी प्रदाता नहीं है, बल्कि प्रशासन, कानून निर्माण और डिजिटल सिस्टम के अनुभव साझा करने वाला साझेदार बनना चाहता है। इस सम्मेलन में यह संदेश भी गया कि भविष्य में टेक्नोलॉजी और लोकतंत्र को एक साथ विकसित करना जरूरी है, खासकर उन देशों के लिए जो अभी अपनी आधारभूत प्रणाली बना रहे हैं। 

Don't Miss