Healthtech-startup-Cent

Practo फाउंडर के स्टार्टअप Cent को मिले 15 मिलियन डॉलर

6 mins read
7 views
October 27, 2026

Practo फाउंडर के Cent ने जुटाए 15 मिलियन डॉलर, AI और मेडिकल रिसर्च से बीमारी का पहले पता लगाने की तैयारी।

Healthtech startup Cent:  हेल्थटेक स्टार्टअप Cent ने सीरीज A फंडिंग राउंड में 15 मिलियन डॉलर जुटाए हैं। इस फंडिंग में डेट और इक्विटी, दोनों शामिल हैं। इसकी अगुवाई Blume Ventures और कंपनी के मौजूदा निवेशक South Park Commons ने की। इस राउंड में Vodafone के पूर्व CEO अरुण सरीन, OpenAI के पूर्व B2B CTO श्रीनिवास नारायणन, शरथ नारायण, कृष्णा श्रीधर और अप्रमेय राधाकृष्ण जैसे निवेशकों ने भी पैसा लगाया है। कंपनी इस रकम का इस्तेमाल रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) बढ़ाने और AI, इंजीनियरिंग व मेडिकल टीमों को मजबूत करने के लिए करेगी।

2025 में शुरू हुई थी कंपनी

Cent की 2025 में शशांक एनडी, अर्पित गर्ग और अंशुल खंडेलवाल ने की थी। शशांक एनडी, Practo के संस्थापक हैं। अंशुल खंडेलवाल Ola Electric के पूर्व CMO रह चुके हैं, जबकि अर्पित गर्ग Lenskart में प्रोडक्ट हेड थे। कंपनी का मुख्य उद्देश्य बीमारी के लक्षण दिखने से पहले ही उसका पता लगाने में मदद करना है। इसके लिए Cent खास हार्डवेयर, AI आधारित रेडियोलॉजी और जांच सुविधाओं को बायोइन्फॉर्मेटिक्स के साथ जोड़कर एक हेल्थ प्लेटफॉर्म बना रही है।

READ MORE: AuxoAI को मिला 20.7 मिलियन डॉलर, AI को मिलेगी नई उड़ान

AI प्लेटफॉर्म Medsee का अधिग्रहण

Cent ने AI आधारित रेडियोलॉजी रिपोर्टिंग प्लेटफॉर्म Medsee को भी खरीद लिया है। इसकी स्थापना चित्रा सिंह ने की थी। यह प्लेटफॉर्म योग्य मेडिकल प्रोफेशनल्स के लिए बनाया गया है। Medsee AI की मदद से मेडिकल रिपोर्ट का शुरुआती ड्राफ्ट तैयार करता है और जरूरी निष्कर्षों को सामने लाता है। इसके बाद रेडियोलॉजिस्ट रिपोर्ट की जांच करते हैं। इससे ज्यादा स्कैन होने पर भी रिपोर्ट तैयार करने का काम तेज और एक जैसा रखने में मदद मिल सकती है। Cent के को-फाउंडर अंशुल खंडेलवाल ने कहा कि भारत में स्वास्थ्य सेवाएं अभी बीमारी का इलाज करने पर ज्यादा ध्यान देती हैं। कंपनी का लक्ष्य ऐसी व्यवस्था बनाना है, जिससे बीमारी का पता समय रहते लगाया जा सके और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं ज्यादा लोगों तक पहुंचें।

READ MORE: दिवाली पर कब बंद रहेगा शेयर बाजार? जानें ट्रेडिंग का पूरा शेड्यूल

2035 तक 1 करोड़ स्कैन का लक्ष्य

Cent के मुताबिक, कंपनी अब तक बेंगलुरु, मुंबई और दिल्ली में 10,000 प्रिवेंटिव फुल-बॉडी स्कैन कर चुकी है। अब उसका लक्ष्य 2035 तक 1 करोड़ स्कैन पूरे करना है। Blume Ventures के को-फाउंडर और मैनेजिंग पार्टनर कार्तिक रेड्डी ने कहा कि उनकी कंपनी Cent के विजन पर भरोसा करती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कंपनी भारत से शुरुआत करके भविष्य में अपनी सेवाएं दुनिया के दूसरे बाजारों तक भी पहुंचा सकेगी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss